आदित्य ठाकरे बोले- मैं दिशा से कभी नहीं मिला:उन्हें जानता भी नहीं था, मुझे बदनाम करने राजनीतिक एजेंडा बनाया गया
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने बुधवार को दावा किया कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिवंगत दिशा सालियन को कभी नहीं जानते थे और न ही उनसे कभी मिले थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर उनका नाम इस मामले से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आदित्य का यह बयान CBI की तरफ से 2020 के दिशा सालियन मौत मामले में FIR दर्ज करने के कुछ दिनों बाद आया है। FIR में किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। 28 साल की सालियन की मौत 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी और बाद में जांच के बाद दावा किया कि यह आत्महत्या का मामला था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को दिशा सालियन की मौत की CBI जांच का आदेश दिया। साथ ही, कोर्ट ने छह साल तक FIR दर्ज न करने के लिए मुंबई पुलिस को फटकार लगाई और कहा कि उनकी जांच से जवाबों से ज़्यादा सवाल खड़े होते हैं।
समंदर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, MEA ने पाकिस्तानी दूत को बुलाकर जमकर लताड़ा
इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तानी नेवी के वॉरशिप पीएनएस हुनैन ने भारतीय नौसेना के जहाज को टक्कर मार दी. शुरुआती जांच और शिप लॉग्स से साफ हुआ है कि यह कोई हादसा नहीं था. पाकिस्तानी जहाज ने जानबूझकर बेहद तेज स्पीड में भारतीय युद्धपोत का रास्ता काटा था. इस बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर भारत के विदेश मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








