Responsive Scrollable Menu

Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery

जल्द ही भारत में लावा (Lava) अपनी विराट सीरीज का नया स्मार्टफोन 21 सितंबर को पेश करने जा रही है। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए होगी, जिसके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।

बता दें कि, यह फोन हैरिटेड इंडिगो और मकराना आइवरी जैसे दो प्रीमियन कलर के ऑप्शंस में दस्तक दे सकता है।

3D कर्व्ड स्क्रीन के साथ मिलेगा बैक मिनी डिस्प्ले

- इस फोन में 6.67 इंच का एफएचडी प्लस 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 nits का पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

- सबसे अनोखी खासियत इसका रियर डिजाइन है। बैक कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है।

- मिनी स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस छोटी स्क्रीन का उपयोग नोटिफिकेशन पढ़ने, समय देखने और अन्य जरुरी इंडिकेटर्स चेक करने के लिए किया जा सकता है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

जब बैटरी की बात करें, तो लावा विराट कर्व 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही बड़ी बैटरी और 45W चार्जिंग का कॉम्बिनेशन फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।

IP64 और MIL-STD-810H से लैस

- ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी लावा सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। लावा विराट कर्व 5G को मजबूत बनाने की कोशिश की गई है। इस फोन को IP64 रेंटिग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

- फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। यह डिवाइस की मजबूती और अलग-अलग परिस्थितियों में टिकाऊपन से संबंधित सैन्य मानक आधारित सर्टिफिकेशन है।

Continue reading on the app

PF के नियम में 12 साल बाद बड़ा बदलाव…टेक होम सैलरी पर क्या असर, जानें सबकुछ

नई लिमिट लागू होने से उन कर्मचारियों के टेक होम सैलरी पर असर पड़ सकता है जिनकी बेसिक सैलरी 15 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच है। आइए इसके बारे में विस्तार से समझ लेते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

42 मैच में 13 शतक, दुनिया में बेस्ट एवरेज, फिर देवदत्त पडिक्कल को क्यों नहीं मिली जगह?

Team India Selection: वनडे सीरीज का सेलेक्शन इस बार खास था क्योंकि श्रेयस अय्यर के रूप में बैटिंग ऑर्डर में एक स्थान खाली था. उनकी जगह भरने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. Wed, 16 Sep 2026 23:54:53 +0530

  Videos
See all

US hikes interest rates as fears grow of global oil shock over Iran War | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T22:13:56+00:00

IMD Red Alert: भारी बारिश का खतरा! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी! India Weather Update | Rain fall #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T22:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers