यूपीआई यूजर्स पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, नया एमडीआर डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को करेगा मजबूत: फोनपे सीईओ
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। फोनपे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने बुधवार को कहा कि यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लागू किए गए नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) ढांचे के तहत ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाने के लिए यह कदम जरूरी है।
आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में फोनपे के सीईओ समीर निगम ने स्पष्ट किया कि ग्राहक पहले की तरह ही बिना किसी शुल्क के यूपीआई का उपयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 1 लाख रुपए से कम वार्षिक कारोबार वाले छोटे व्यापारी भी एमडीआर व्यवस्था के दायरे से बाहर रहेंगे।
उन्होंने कहा, नहीं, यूपीआई ग्राहकों के लिए कोई शुल्क नहीं है। ग्राहकों से यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए कभी शुल्क नहीं लिया गया और भविष्य में भी नहीं लिया जाएगा।
समीर निगम ने बताया कि बड़े दुकानदारों के मामले में भी 96 प्रतिशत लेनदेन, जो 2,000 रुपए से कम राशि के होते हैं, किसी भी शुल्क के दायरे में नहीं आएंगे।
उन्होंने बताया कि 2,000 रुपए से अधिक के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू होगा और इसका भुगतान ग्राहक नहीं, बल्कि व्यापारी करेंगे।
उन्होंने कहा कि एमडीआर से प्राप्त होने वाला राजस्व उन बैंकों और कंपनियों के निवेश को समर्थन देगा जो यूपीआई इकोसिस्टम का हिस्सा हैं।
समीर निगम ने आईएएनएस से कहा, यूपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर को चालू रखने के लिए उद्योग हर साल कम से कम 10,000 करोड़ रुपए से 12,000 करोड़ रुपए तक खर्च करता है।
उन्होंने बताया कि केवल तकनीकी ढांचे पर ही नहीं, बल्कि केवाईसी, साइबर सुरक्षा, जोखिम और धोखाधड़ी नियंत्रण, मर्चेंट चार्जबैक और पूंजीगत निवेश पर भी उद्योग को भारी खर्च करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, हमें ऐसा तरीका चाहिए था जिससे यह राजस्व वापस उद्योग में आ सके और यूपीआई का विकास टिकाऊ तरीके से जारी रह सके।
जब उनसे पूछा गया कि क्या ग्राहकों को किसी अतिरिक्त शुल्क की चिंता करनी चाहिए, तो उन्होंने कहा कि न व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) और न ही व्यक्ति-से-व्यापारी (पी2एम) यूपीआई भुगतान पर ग्राहकों के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क होगा।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, ग्राहकों के लिए कोई शुल्क नहीं है। व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान भी मुफ्त है और व्यक्ति-से-व्यापारी भुगतान भी मुफ्त है। उन्होंने यह भी कहा कि एमडीआर का भुगतान करने वाले व्यापारी इस शुल्क को ग्राहकों पर नहीं डाल सकेंगे।
समीर निगम ने आगे कहा कि नए एमडीआर ढांचे के बावजूद भारत का डिजिटल भुगतान बाजार तेजी से बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में यूपीआई के करीब 20 करोड़ उपयोगकर्ता थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 50 से 55 करोड़ तक पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि नया राजस्व मॉडल फिनटेक क्षेत्र की निजी कंपनियों को मार्केटिंग, नवाचार, अनुसंधान और विकास में अधिक निवेश करने में मदद करेगा।
समीर निगम ने कहा, यह बहुत जरूरी है कि व्यवसायों को उचित आय अर्जित करने का अवसर मिले।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'कमबैक' हो तो ऐसा...! जसप्रीत बुमराह का ICC रैंकिंग में तहलका, इतने स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में मारी एंट्री
Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज से टीम में वापसी की है. बुमराह ने आते ही मैदान पर तहलका मचा दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दोनों टी20 मैचों में उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. पिछले कुछ महीनों से फिटनेस की समस्या के चलते बुमराह स्क्वाड से बाहर चल रहे थे. ऐसे में वापसी के लिहाज से उनके लिए यह सीरीज काफी अहम थी. भले ही उन्होंने 2 मैचों में दो विकेट हासिल किए हैं, लेकिन गेंद से उनका फॉर्म और लय काफी जबरदस्त देखने को मिली है. इसका फायदा बुमराह को आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भी मिला है, जहां वह 7 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर एक बार फिर ICC टी20 रैकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं.
जसप्रीत बुमराह ने ICC T20 रैकिंग में लगाई 7 स्थान की छलांग
जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे, जिसका असर उनके ICC रैकिंग में भी देखने को मिला. बुमराह की आईसीसी रैंकिंग नीचे गिर गई थी. हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में वापसी करते ही उन्होंने अपनी रैंकिंग में शानदार सुधार किया है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार, बुमराह ने 7 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वह सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अब उनके खाते में 650 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि आगामी मैचों में बुमराह की रैंकिंग में और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा.
Shreyas Iyer suffers big drop, Bumrah back in top 10 – Latest ICC T20I rankings
— Cricket Hub (@Anurag9793) September 16, 2026
???????? Rankings update after India take 2-0 lead vs Afghanistan
Batters:
• Shreyas Iyer drops 6 places to 29th
• Abhishek Sharma moves to No. 2 (series top scorer – 121 runs)
• Sanju Samson… pic.twitter.com/AK0zzfHT0J
अर्शदीप सिंह ने भी 11 स्थानों की लगाई छलांग
जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी ICC टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने कुल 5 विकेट चटकाए. अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह 11 स्थानों की छलांग लगाते हुए सीधे 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जहां अब उनके 642 रेटिंग पॉइंट्स हैं. दूसरी ओर, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी 2 स्थानों के सुधार के साथ 5वें नंबर पर आ गए हैं. हालांकि, पहले टी20 मैच के दौरान चोटिल होने के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों और आगामी एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं, जिससे आने वाले समय में उनकी रैंकिंग में गिरावट आ सकती है.
Some big movers across all formats following the latest update to the ICC Player Rankings ????https://t.co/w0lu948g49
— ICC (@ICC) September 16, 2026
बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I में मेडन डाल रचा था इतिहास
जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दोनों टी20 मैचों में कमाल का प्रदर्शन कर अपनी पुरानी लय हासिल की है. चोट के बाद वापसी कर रहे बुमराह ने पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत की, जबकि दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 मैच में तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया. इस मुकाबले में बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवरों के स्पेल में सिर्फ 25 रन देकर 1 विकेट चटकाया. उन्होंने मैच का पहला ही ओवर मेडन ओवर फेंका, जिसने न सिर्फ अफगानिस्तान पर दबाव बनाया बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिया. इस मेडन ओवर के साथ ही बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 13 मेडन ओवर फेंकने वाले फुल मेंबर टीम के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा और भारत के भुवनेश्वर कुमार (12-12 मेडन) को पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है.
यह भी पढ़ें: T20I क्रिकेट में कौन हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में 2 भारतीय नाम हैं शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








