शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित; 80 से ज्यादा FIR दर्ज
गृह मंत्रालय ने शहज़ाद भट्टी नेटवर्क (SBN) को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। 16 सितंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, संगठन को UAPA की First Schedule में शामिल किया गया है। मंत्रालय ने नेटवर्क पर सीमा पार से हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थों की तस्करी तथा युवाओं और स्थानीय अपराधियों को आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
शहज़ाद भट्टी नेटवर्क को क्यों घोषित किया गया आतंकवादी संगठन?
गृह मंत्राल के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि Shahzad Bhatti Network (SBN) का उद्देश्य युवाओं और स्थानीय अपराधियों को हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल करना और आतंकवादी गतिविधियों के जरिए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करना था।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि नेटवर्क के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें UAPA, भारतीय न्याय संहिता (BNS), Arms Act, Explosive Substances Act, Explosives Act, Information Technology Act और अन्य कानूनों की धाराएं शामिल हैं।
युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का आरोप
गृह मंत्रालय के अनुसार, SBN युवाओं को अलग-अलग तरह के प्रलोभन देकर कट्टरपंथ की ओर ले जाने और उन्हें भारत विरोधी गतिविधियों के लिए तैयार करने में शामिल रहा है। नोटिफिकेशन में दूसरे प्रतिबंधित संगठनों और नामित संस्थाओं के साथ मिलकर संसाधन जुटाने का भी उल्लेख है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का भी जिक्र
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नेटवर्क हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने और डिजिटल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए उकसाने वाले संदेश फैलाने में भी शामिल रहा। सरकार के मुताबिक, ऐसी गतिविधियों से देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव को चुनौती पैदा हुई।
अगस्त 2026 में सुरक्षा एजेंसियों ने SBN से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कई राज्यों में कार्रवाई की थी। PIB के अनुसार, 12 अगस्त को 14 राज्यों में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया था और नेटवर्क से जुड़े मामलों में 80 से अधिक FIR तथा 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां दर्ज की गई थीं।
UAPA की First Schedule में क्या हुआ?
गृह मंत्रालय के 16 सितंबर के नोटिफिकेशन के मुताबिक, UAPA की First Schedule में क्रम संख्या 45 के बाद “46. Shahzad Bhatti Network (SBN)” को शामिल किया गया है। यह वही Schedule है जिसमें UAPA के तहत आतंकवादी संगठनों की सूची दी जाती है।
किन मामलों में केस दर्ज हैं?
नोटिफिकेशन में SBN से जुड़े मामलों के लिए कई कानूनों का उल्लेख किया गया है, जिनमें शामिल हैं-
- भारतीय न्याय संहिता, 2023
- Arms Act, 1959
- Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967
- Explosive Substances Act, 1908
- Explosives Act, 1884
- Information Technology Act, 2000
- Delhi Prevention of Defacement of Property Act
- Official Secrets Act, 1923
- Immigration and Foreigners Act, 2025
'भरपाई नहीं हो सकती', पंजाब CM मान की पत्नी ने मजीठिया, हरसिमरत बादल, खैहरा पर मानहानि का केस किया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने राज्य के बड़े नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के झूठे आरोपों से उनकी छवि, सम्मान और व्यक्तिगत पहचान को गहरी ठेस पहुंची है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan










