Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | Ayodhya में पिता की याद को नया पता देंगे Amitabh Bachchan, बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल

भारतीय सिनेमा और मनोरंजन जगत के लिए यह हफ़्ता बेहद खास और हलचलों से भरा रहा है। एक तरफ जहां हिंदी सिनेमा के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन धार्मिक नगरी अयोध्या में अपने पूज्य पिता और महान साहित्यकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन की पावन स्मृति में एक ऐतिहासिक और कल्याणकारी कदम उठाने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हंसी का महा-उत्सव शुरू होने वाला है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भक्ति और आस्था के नए रिकॉर्ड कायम करने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता ने पूरे देश का ध्यान खींचा है, जिसे अब दो राज्यों में सरकारी प्रोत्साहन के तहत टैक्स-फ्री कर दिया गया है।

गणेशोत्सव के इस पावन पर्व पर जहां बॉलीवुड सितारे बप्पा के दर्शन के लिए पंडालों में हाजिरी लगा रहे हैं, वहीं सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति ज़हीर इक़बाल के एक मजेदार वीडियो ने सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। इसके अतिरिक्त दक्षिण भारतीय सिनेमा से अभिनेत्री अहाना कृष्णा और सिनेमैटोग्राफर निमिश रवि के परिणय सूत्र में बंधने की खूबसूरत खबरें सामने आ रही हैं। आइए विस्तार से जानते हैं बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की इन 5 सबसे बड़ी और चर्चित खबरों के बारे में।

...................................................................................................................................................................

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता की याद को देंगे नया पता

अमिताभ बच्चन अयोध्या में 15 करोड़ की जमीन पर बनाएंगे मेमोरियल धर्मशाला

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में

20 से अधिक कमरों वाली धर्मशाला बनवाने की तैयारी में हैं

जिससे धार्मिक नगरी में आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा मिल सके।

करीब 15 करोड़ की जमीन पर प्रस्तावित परियोजना को ADA से मंजूरी का इंतजार है

धर्मशाला का निर्माण अभी अंतिम मंजूरी के चरण में है

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने प्रस्तावित नक्शे को लेकर सार्वजनिक नोटिस जारी किया है

इसमें लोगों से 15 दिनों के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने को कहा गया है

...................................................................................................................................................................

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 की वापसी होने वाली है

कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और

अर्चना पूरन सिंह फिर से लोगों को हंसाने के लिए वापसी कर रहे हैं

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 5 का पहला एपिसोड 26 सितंबर 

को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इसके बाद हर शनिवार रात 8 बजे शो 

का नया एपिसोड दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा।

यानी वीकेंड की शाम एक बार फिर कपिल शर्मा और उनकी 

टीम के साथ कॉमेडी, मस्ती और सेलिब्रिटी गपशप के नाम रहेगी

...................................................................................................................................................................

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल गणपति उत्सव के

दौरान भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचे

ट्रेडिशनल लुक में नजर आए कपल ने साथ पोज दिए

दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए

इस दौरान जहीर पैर में चोट के चलते स्टिक के सहारे चलते नजर आए

जहीर इकबाल को इस हालत में देखकर वहां मौजूद लोगों और

फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंच गया. इस दौरान जब पैपराजी ने जहीर 

से पूछा कि उन्हें क्या हुआ, तो सोनाक्षी सिन्हा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया

सोनाक्षी सिन्हा ने हंसते हुए कहा, 'ये मैंने नहीं किया है' 

हालांकि, इस दौरान सोनाक्षी जहीर का हाथ थामे नजर आईं 

सीढ़ियों से उतरते वक्त उन्होंने जहीर को संभाला और उनका साथ दिया

...................................................................................................................................................................

हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए आयाम गढ़ रही है 

इस डिवोशनल ड्रामा को दो राज्यों में टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया गया है

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में 'हनुमान अंश' को टैक्स-फ्री करने का फैसला किया था

सरकार सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म टिकटों पर लगने वाले 

स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स का बोझ उठाएगी, ताकि दर्शकों को टैक्स न देना पड़े

बता दें कि उत्तराखंड के अलावा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ने रायपुर में अपने परिवार के साथ 'हनुमान अंश' देखी और 

घोषणा की कि यह फिल्म राज्य में टैक्स-फ्री होगी

...................................................................................................................................................................

अहाना कृष्णा और निमिश रवि की शादी

मलयालम और दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री अहाना कृष्णा 

ने अपने 10 साल पुराने दोस्त और सिनेमैटोग्राफर निमिश रवि के साथ

एक निजी पारंपरिक समारोह में शादी रचाई

मंजू वारियर और मालविका मोहनन ने सोशल मीडिया पर बधाई दी

...................................................................................................................................................................

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

Continue reading on the app

THE VVAAN Trailer Out Now: सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन का ट्रेलर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया ने गहराया राज

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म एक अलौकिक लोककथा और पौराणिक रोमांच से भरपूर कहानी पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर ने किया है, जबकि इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अपून सोनी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

16वीं सदी के वन देवी मंदिर की कहानी

फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के एक वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित है। ट्रेलर में भारतीय लोककथाओं से प्रभावित एक रहस्यमयी दुनिया दिखाई गई है, जहां इंसानी संघर्ष का सामना अलौकिक शक्तियों और सदियों पुरानी मान्यताओं से होता है।

ट्रेलर में सिद्धार्थ ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो जंगल से जुड़ी डरावनी मान्यताओं पर विश्वास नहीं करता और वहां प्रवेश कर जाता है। इसके बाद पूरे गांव पर प्रकृति का भयंकर प्रकोप टूट पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi पर नजर आईं Katrina Kaif, बढ़े वजन पर हुई चर्चा तो ट्रोलर्स को फैंस ने दिया जवाब

सिद्धार्थ के पुनर्जन्म का भी है संकेत

ट्रेलर में सिद्धार्थ के किरदार के पुनर्जन्म का भी संकेत मिलता है, जिससे फिल्म की कहानी और रहस्यमयी हो जाती है। वहीं, तमन्ना भाटिया फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में लोककथा, रहस्य, अलौकिक शक्तियों और डर का मेल देखने को मिलेगा। ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

एक-दो खराब सीरीज से हमारा आकलन न करें, सबसे तेज शतक जड़ने के बाद अभिषेक का आलोचकों को करारा जवाब

Abhishek Sharma Statement: मैच के बाद अभिषेक ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि पिछले दो सालों के प्रदर्शन के आधार पर एक-दो खराब सीरीज़ से टीम का आकलन नहीं किया जा सकता. खेल में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन सबसे अहम बात टीम की सोच है. विरोधी टीम चाहे कोई भी हो, उनका लक्ष्य पूरे साल मैदान पर दबदबा बनाए रखना है. Fri, 18 Sep 2026 00:02:04 +0530

  Videos
See all

Ed Sheeran, Macklemore, and the politics of staying silent | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:45:09+00:00

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, Youth Congress ने उठाए सवाल | Maharashtra Politisc #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers