Responsive Scrollable Menu

Ganesh Visarjan 2026: 16 से 25 सितंबर तक प्रमुख तिथियां और विसर्जन की सही पूजा विधि

इस समय देशभर में गणेशोत्सव का पर्व धूमधाम देखने को मिल रही है। गणपति को लोग अपने घर में स्थापित करते हैं। स्थापना के बाद श्रद्धालु अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार, डेढ़, तीन, पांच, सात या दस दिनों में भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है।

साल 2026 में विसर्जन के लिए कई शुभ दिन और मुहूर्त हैं। अगर आप बप्पा को पूरे विधि-विधान के साथ विदा करना चाहते हैं, तो सही तिथियों, शुभ समय और पूजा के नियमों का विशेष ध्यान रखें।

गणेश विसर्जन 2026: प्रमुख तिथियां और शुभ मुहूर्त

- तीसरे दिन का विसर्जन: 16 सितंबर 2026

- पांचवें दिन का विसर्जन: 18 सितंबर 2026

- सातवें दिन का विसर्जन: 20 सितंबर 2026

- अनंत चतुर्दशी (दसवां दिन): 25 सितंबर 2026

तीसरे दिन विसर्जन के मुहूर्त

-दोपहर का समय: 03:20 PM से 06:25 PM (चर, लाभ)
-शाम का समय: 07:53 PM से 12:16 AM (17 सितंबर)
-तड़के का समय: 03:11 AM से 04:39 AM (17 सितंबर)
-अगली सुबह का समय: 06:06 AM से 09:11 AM

पांचवे दिन विसर्जन के मुहूर्त (18 सितंबर 2026)

- सुबह का समय: 06:07 AM से 10:43 AM

- दोपहर का समय: 12:15 PM से  01:47 PM और 04:51 PM से 06:23 PM

- रात का समय: 09:19 PM से 10:47 PM

- देर रात का समय: 12:15 AM से 04:40 AM (19 सितंबर)

सातवें दिन विसर्जन के मुहूर्त

-सुबह का समय: 07:40 AM से 12:14 PM
-दोपहर का समय: 01:46 PM से 03:17 PM
-शाम का समय: 06:20 PM से 10:46 PM
-देर रात का समय: 01:43 AM से 03:12 AM (21 सितंबर)
-भोर का समय: 04:40 AM से 06:09 AM (21 सितंबर)

अनंत चतुर्दशी विसर्जन मुहूर्त (25 सितंबर 2026)

गणेश उत्सव का यह मुख्य विसर्जन दिवस माना जाता है। इस दिन चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर को रात 11:18 बजे से शुरु होकर 25 सितंबर को रात 11:06 बजे समाप्त होगी।

-सुबह का समय: 06:11 AM से 10:42 AM
-दोपहर का समय: 12:13 PM से 01:43 PM और 04:44 PM से 06:14 PM
-रात का समय: 09:14 PM से 10:43 PM
-मध्य रात्रि का समय: 12:13 AM से 04:42 AM (26 सितंबर)

गणपति विसर्जन की सही विधि और नियम

- जब आप गणेश जी का विसर्जन के दिन करें, तो उस दिन प्रतिमा का ताजे फूलों से पुन: सुंदर श्रृंगार करें।

- इसके बाद बप्पा को उनकी प्रिय वस्तुएं- दूर्वा, मोदक और लड्डू अर्पित करें।

- धूप-दीप जलाकर पूरे परिवार के साथ मिलाकर महाआरती करें और जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।

- आरती के बाद प्रतिमा पर चावल और फूल चढ़ाकर चौकी को थोड़ा-सा हिलाएं, जो उत्सव के समापन का प्रतीक है।

- अब प्रतिमा को सम्मानपूर्वक चौकी सहित उठाकर घर से बाहर निकालें।

- "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयघोष के साथ विसर्जन स्थल की तरफ बढ़ें।

- अब प्रतिमा को किसी पवित्र नदी, तलाब या जलकुंड में श्रद्धापूर्वक जलममग्र करें।

- वहीं, आप इको-फ्रेंडली प्रतिमा का विसर्जन घर पर ही पानी से भरे बड़े बर्तन या टब में करें।

- विसर्जन के समय 'गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर...."या" ओम गणानां त्वा गणपति हवामहे..." जैसे वैदिक मंत्रों का पाठ करें।

विसर्जन के बाद इन बातों का रखें ध्यान

- प्रतिमा को जल में प्रवाहित करने के बाद तुरंत ही पीछे मुड़कर न देखें।

- घर वापस आते ही सबसे पहले हाथ-पैर धोएं और मुख्य द्वार पर नमन करें।

- बप्पा से घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने और अगले साल फिर से पधारने की मंगल प्रार्थना करें।

Continue reading on the app

EPFO Wage Limit बढ़कर हुई ₹25,000 प्रति माह, 51 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा को 15,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंज़ूरी दे दी। इस कदम से 51 लाख से ज़्यादा अतिरिक्त कर्मचारियों के अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा कवरेज के दायरे में आने की उम्मीद है। इस फ़ैसले की घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक ब्रीफ़िंग में की। सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, श्रम और रोज़गार मंत्रालय के वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंज़ूरी दी। अभी, अगर कोई नया कर्मचारी ₹15,000 प्रति माह से ज़्यादा वेतन पर नौकरी शुरू करता है, तो वह अपने-आप EPF सिस्टम में शामिल नहीं होता है और अनिवार्य प्रॉविडेंट फंड, पेंशन और उससे जुड़े इंश्योरेंस कवरेज से बाहर रह सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कोई विदेशी प्रभाव नहीं... UPI फीस पर 'बाहरी दबाव' के आरोप का सरकार ने दिया ये जवाब

अब सीमा को बढ़ाकर ₹25,000 करने से, ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह वेतन पाने वाले कर्मचारी कानूनी सोशल सिक्योरिटी सिस्टम के दायरे में आ जाएंगे। इस कदम से प्रॉविडेंट फंड की बचत, एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम (EPS) के तहत पेंशन सुरक्षा और एम्प्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) के तहत इंश्योरेंस सुरक्षा तक पहुंच बढ़ेगी, जो स्कीम के नियमों के अधीन होगी। EPFO ​​वेतन सीमा में आखिरी बार सितंबर 2014 में बदलाव किया गया था, जब इसे बढ़ाकर ₹15,000 किया गया था। उससे पहले, 2004 से 2014 के बीच यह सीमा बदली नहीं गई थी। सरकार ने कहा कि हालिया बदलाव से पता चलता है कि इस दौरान मज़दूरी में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लोगों की आय बढ़ी है और औपचारिक रोज़गार का दायरा बढ़ा है। 

इसे भी पढ़ें: इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, मोदी जी, UPI टैक्स वापस लीजिए

इस बढ़ोतरी के बाद सरकार का सालाना खर्च लगभग 11,339 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि अभी यह सालाना बजट सहायता लगभग 10,250 करोड़ रुपये है। पांच साल में कुल अनुमानित खर्च लगभग 56,696 करोड़ रुपये है। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से रोज़गार के औपचारिक होने में मदद मिलेगी, रिटायरमेंट के बाद की सुरक्षा बेहतर होगी और पोर्टेबल कानूनी सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच बढ़ेगी। EPFO ​​अभी एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड, एम्प्लॉई पेंशन स्कीम और एम्प्लॉई डिपॉज़िट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम का प्रबंधन करता है। सरकार द्वारा बताए गए EPFO ​​के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, संगठन के पास लगभग 7.68 लाख योगदान करने वाले प्रतिष्ठानों में लगभग 7.98 करोड़ योगदान करने वाले सदस्य हैं, जबकि EPS लगभग 82 लाख पेंशनभोगियों को पेंशन का लाभ देता है।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने 18 रन पर गिराए 5 विकेट, आखिरी वनडे में इंग्लैंड U19 को 200 रन से हराकर जीती सीरीज

पाकिस्तान की अंडर 19 टीम ने अपने सीनियर्स के नक्शेकदम पर ना चलकर इंग्लैंड में धमाकेदार सीरीज जीत की शानदार स्क्रिप्ट लिखी है. Thu, 17 Sep 2026 10:00:31 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on Disha Murder Case LIVE: सुसाइड नहीं मर्डर? | SSR | Maharashtra Police | CBI Probe #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:16:19+00:00

PM Modi Birthday:चाय की दुकान से PM की कुर्सी तक का सफर, PM Modi के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:20:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers