अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर के पोस्ट से हुई छुट्टी तो इन 4 दिग्गजों में से कौन लेगा उनकी जगह, जानिए सभी दावेदारों के नाम
Ajit Agarkar : भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर के पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वो जब इस पद से हट जाएंगे तो कौन उनकी जगह लेगा, ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं कि उनकी जगह कौन टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता के रूप में कौन लेगा. उनको कौन रिप्लेस कर सकता है, आइए उन दिग्गजों के बारें में जानते हैं.
अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से होगी छुट्टी
27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन होना बाकी है. इसके साथ ही वेस्टइंडीज के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम चुनी जानी है. वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज ही होने वाला है. शाम तक बीसीसीआई की ओर से इसके बारे में पोस्ट कर जानकारी दी जा सकती है. ऐसा मना जा रहा है कि, बतौर चीफ सिलेक्टर ये अजीत अगरकर अपनी अंतिम टीम चुनने वाले हैं.
???? NO EXTENSION FOR CHIEF SELECTOR AJIT AGARKAR ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 16, 2026
- Today might be the the last selection day for Chief selector Ajit Singh, as BCCI has not given any indication of Ajit Agarkar's contract extension so far. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/ZXvsAIq1ZN
अगरकर को इन 4 में कोई 1 कर सकता है रिप्लेस
अजीत अगरकर की जगह टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बनने के प्रबल दावेदारों में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे ऊपर नाम रवि शास्त्री का आ रहा है. उनके बाद इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन का नाम भी आया है. अजीत अगरकर को रिप्लेस करने की लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी शामिल हैं. अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए एक और नाम अब सामने आया है, भारत के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल का है. इन 4 में से किस एक को अजीत अगरकर की जगह पर टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है.
????BIG UPDATE ON AJIT AGARKAR ????
— MANU (@IMManu_14) September 16, 2026
- Team India's Chief Selector Ajit Agarkar could be attending his final selection committee meeting today.
- The BCCI has so far given no indication of extending his tenure.
- Whether VVS Laxman takes over or someone else replace him will be… pic.twitter.com/nLTXJx0S3v
जून में मिला था अजीत अगरकर को एक्सटेंशन
दरअसल, अजीत अगरकर का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है. उन्हें पहले इस पोस्ट के लिए एक्सटेंशन दिया गया था. चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर अलिविदा कह सकते हैं. उन्हें जून में तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था. हालांकि बीसीसीआई की ओर से अब तक इसके बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है.
???? BIG UPDATE ON AJIT AGARKAR ????????
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 16, 2026
- Today might be the last selection day for Ajit Agarkar, BCCI has not given any indication of a contract extension so far. [Abhishek Tripathi]
Indian squad for West Indies series will be announced today. pic.twitter.com/cwmWbtt6JE
आज वेस्टइंडीज के खिलाफ आने वाले टीम इंडिया के स्क्वाड में कई बड़े-बड़े बदलाव हो सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह मिलेगी. वहीं श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों का वनडे सीरीज से बाहर होना तय है. इसके साथ ही रुतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में मौका दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें : वरुण चक्रवर्ती को एशियन गेम्स 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खतरनाक ऑलराउंडर ने किया रिप्लेस, देखें उनके धमाकेदार आंकड़े
भारत का आवासीय बाजार स्थिर, हाउसिंग प्राइस इंडेक्स पहली तिमाही में 3.6 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का हाउसिंग प्राइस इंडेक्स (एचपीआई) वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जो पिछले साल की समान अवधि की वृद्धि के समान ही है। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में यह सालाना 4.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। यह देश के स्थिर आवासीय बाजार को दिखाता है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में बताया गया कि तिमाही आधार पर एचपीआई वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 1.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जो कि वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में की वृद्धि दर 0.5 प्रतिशत से ज्यादा है। वहीं, हाउसिंग क्रेडिट वृद्धि दर वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 11 प्रतिशत रही है।
रिपोर्ट में बताया गया कि हाउसिंग के क्षेत्र में महंगाई पर इनपुट लागत बढ़ने का असर हुआ है। ग्लोबल कमोडिटी की कीमतों और कंस्ट्रक्शन की लागत में बढ़ोतरी से घरों की कीमतें बढ़ीं।
पश्चिम एशिया में संघर्ष के असर से ग्लोबल ग्रोथ पर दबाव पड़ा, क्योंकि इससे कमोडिटी की कीमतें बढ़ीं और सप्लाई चेन में रुकावट आई। भारत में भी वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में महंगाई तेजी से बढ़ी और इसका असर अलग-अलग इंडस्ट्रीज पर देखा गया।
वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में एचपीआई की सालाना बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले शहरों में चंडीगढ़ (49.6 प्रतिशत), जयपुर (36.4 प्रतिशत), कानपुर (27.5 प्रतिशत), लखनऊ (17.7 प्रतिशत) और तिरुवनंतपुरम (16.3 प्रतिशत) शामिल थे।
चंडीगढ़ में कीमतों में बढ़ोतरी की वजह कलेक्टर रेट में हालिया बदलाव है, जो 1 अप्रैल, 2026 से लागू हुआ है। इसके अलावा, नई जमीन की कमी ने भी हाल के समय में कीमतों को बढ़ाया है।
दिल्ली (-1.2 प्रतिशत), कोलकाता (-31.5 प्रतिशत), मुंबई (2.8 प्रतिशत) और हैदराबाद (-0.8 प्रतिशत) जैसे शहरों में वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के दौरान गिरावट आई है या बढ़ोतरी की रफ्तार बहुत धीमी रही है।
बेहतर कनेक्टिविटी और सर्विस-सेक्टर में रोजगार के बढ़ते मौकों की वजह से बड़े शहरों के बजाय टियर-2 शहर बाजार की मांग को आगे बढ़ा रहे हैं।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









