Bigg Boss 20: 'युवा' में माही विज को ऑफर हुआ था करीना कपूर वाला रोल! फिर क्यूं नहीं हुईं कास्ट? बिग बॉस में किया खुलासा
Mahhi Vij Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में नजर आ रहीं टीवी एक्ट्रेस माही विज सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती करियर को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। शो के हालिया एपिसोड में कनिका मान से बातचीत के दौरान माही ने बताया कि फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले थे। इनमें मणि रत्नम की फिल्म ‘युवा’ भी शामिल थी।
माही ने यह भी दावा किया कि वह विवेक ओबेरॉय के साथ एक फिल्म में उस रोल के लिए चुनी गई थीं, जिसे बाद में करीना कपूर ने निभाया। जानिए फिर कैसे उनके हाथ से निकला ये ऑफर।
‘तू तू है वही’ से मिला था पहला बड़ा ब्रेक
माही विज ने बातचीत में अपने करियर की शुरुआत को याद करते हुए बताया कि मुंबई आने के कुछ समय बाद ही उन्हें पहला म्यूजिक वीडियो मिल गया था। यह लोकप्रिय गाने ‘तू तू है वही’ का रीमिक्स वर्जन था, जिसमें वह पिंक आउटफिट में नजर आई थीं।
माही के मुताबिक, यही उनके करियर का पहला म्यूजिक वीडियो था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया और इनमें से कई को दर्शकों ने पसंद किया।
साउथ फिल्मों के बाद मणि रत्नम की ‘युवा’ तक पहुंचीं
म्यूजिक वीडियोज में पहचान बनाने के बाद माही ने फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया और बताया कि इसी दौरान उनका नाम मणि रत्नम की फिल्म ‘युवा’ से जुड़ा।
माही ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए चुना गया था। उनके मुताबिक, मणि रत्नम ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनल किया था। हालांकि, आगे चलकर यह फिल्म उनके करियर का हिस्सा नहीं बन पाई।
करीना कपूर के रोल पर माही ने क्या कहा?
माही ने बातचीत में एक और बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें विवेक ओबेरॉय के अपोजिट एक फिल्म में उस रोल के लिए भी विचार किया गया था, जिसे बाद में करीना कपूर ने निभाया। उन्होंने कहा, "करीना वाले रोल के लिए विवेक ओबेरॉय के अपोजिट थे। लेकिन वहां पे कुछ इक्वेशन थोड़े खराब हो गए थे किसी के साथ।"
लगातार प्रोजेक्ट हुए कैंसिल, टीवी इंडस्ट्री में बनाई पहचान
फिल्मों से जुड़े कुछ मौके हाथ से निकलने के बाद माही वापस दिल्ली लौट गई थीं। उन्होंने बताया कि इसके बाद दो-तीन और फिल्मों को लेकर बातचीत हुई, लेकिन वे प्रोजेक्ट्स भी आखिरी समय पर बंद हो गए। लगातार मिल रही निराशाओं के बाद माही ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया। यही फैसला आगे चलकर उनके करियर के लिए अहम साबित हुआ।
‘लागी तुझसे लगन’ और ‘बालिका वधू’ से मिली पहचान
टेलीविजन पर माही विज ने कई लोकप्रिय शोज में काम किया। ‘लागी तुझसे लगन’ में नकुशा का किरदार निभाकर उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद वह ‘बालिका वधू’ में नंदिनी के किरदार में भी नजर आईं।
माही ने टीवी के साथ-साथ रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। वह ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘नच बलिए 5’ जैसे कार्यक्रमों का हिस्सा रह चुकी हैं। ‘नच बलिए 5’ में उन्होंने अपने तत्कालीन पति जय भानुशाली के साथ हिस्सा लिया था और दोनों ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
जय भानुशाली से अलग हो चुकी हैं माही
माही विज और जय भानुशाली ने 2011 में शादी की थी। साल 2017 में दोनों ने राजवीर और खुशी को अपने परिवार का हिस्सा बनाया। इसके बाद 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ।
लंबे समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आती रही थीं। जनवरी 2026 में माही और जय ने अपने अलग होने की पुष्टि की। दोनों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने बच्चों की परवरिश मिलकर जारी रखेंगे।
Oppo K14 Lite 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
Oppo K14 Lite 5G Launch: Oppo ने भारत में अपनी K सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और AI आधारित कैमरा फीचर्स दिए हैं। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और यह IP64 रेटिंग के साथ आता है। देखिए फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत।
Oppo K14 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस
Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों में फोन इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने हीट मैनेजमेंट के लिए 13,700mm² तक का ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम भी दिया है।
ये भी पढ़े-ः Jio यूजर्स की मौज! इन रिचार्ज प्लान पर 1 साल के लिए फ्री मिलेगा Canva Pro और Pro Lite का सब्सक्रिप्शन
7000mAh की बड़ी बैटरी
Oppo K14 Lite में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है। Oppo के अनुसार, बैटरी 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है।
कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कैमरा में Portrait, Night और Time-Lapse जैसे मोड मौजूद हैं। इसके अलावा AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। फोन में Google Lens, Privacy Safe और Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है।
Oppo K14 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo K14 Lite 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 रखी गई है। फोन को Stone Brown और Feather Purple कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 16 सितंबर से Oppo e-store और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है। चुनिंदा ऑफर्स के तहत ग्राहकों को ₹1,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









