Responsive Scrollable Menu

Keratin Treatment At Home: घर पर अलसी के बीजों से करें केराटिन ट्रीटमेंट, बालों में आएगी चमक, कम होगा फ्रिज

Keratin Treatment At Home: केराटिन ट्रीटमेंट के लिए आपको पार्लर में हजारों रूपए खर्च करने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही कीचन में रखी कुछ चीजों की मदद से बिल्कुल सेम रिजल्ट पा सकते हैं. यहां जानिए घर पर केराटिन ट्रीटमेंट करने का तरीका.

Continue reading on the app

The Great Indian Kapil Show: कपिल शो के सीजन 5 का ऐलान, फिर साथ दिखेगी कपिल की पूरी टीम; 26 सितंबर से होगा स्ट्रीम

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पूरी टीम के साथ दर्शकों को हंसाने लौट रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया है। शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है और फैंस इसकी वापसी से काफी खुश हैं।

पुरानी टीम के साथ लौटे कपिल
सीजन 5 में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा नजर आएंगे। वहीं अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी शो का हिस्सा होंगे। कपिल ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि इस बार नेटफ्लिक्स पर ‘हंसी का त्योहार’ सजने वाला है। प्रोमो में अलग-अलग त्योहारों की झलक भी दिखाई गई है।

त्योहारों के साथ होगा हंसी-मजाक
कपिल शर्मा ने नए सीजन को लेकर कहा कि हर बार उन्हें लगता है कि अब काफी मस्ती हो चुकी है, लेकिन फिर लगता है कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने शो को दुनियाभर में मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया भी कहा। इस बार शो में दिवाली और क्रिसमस जैसे त्योहारों को भी खास अंदाज में मनाया जाएगा।

फैंस ने कहा- आखिर इंतजार खत्म हुआ
सीजन 5 के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी खुशी जाहिर की। कई लोगों ने कपिल और उनकी टीम की वापसी का स्वागत किया। एक फैन ने लिखा, “आखिर इंतजार खत्म हुआ।” वहीं दूसरे यूजर ने कपिल की पूरी टीम की वापसी पर खुशी जताते हुए शो के लिए शुभकामनाएं दीं।

अब नए मेहमानों का इंतजार
दूसरे सीजन की शुरुआत आलिया भट्ट, करण जौहर, वेदांग रैना और वासन बाला के साथ हुई थी। तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए थे, जबकि चौथे सीजन की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा के साथ हुई। अब सीजन 5 में कौन-कौन से सितारे कपिल के शो में पहुंचेंगे, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। ऐसे में फैंस नए मेहमानों के नाम जानने का इंतजार कर रहे हैं।

26 सितंबर से शुरू होगा शो


‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन 26 सितंबर से रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसके नए एपिसोड हर शनिवार आने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े- फिनाले से पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए गौरव खन्ना, बोले- ‘आगे जा सकता था, लेकिन...’

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत बने एक मैच के लिए कप्तान, इस टीम को चैंपियन बनाने की मिली जिम्मेदारी

सैमसन और ईशान के एशियन गेम्स में होने के कारण उम्मीद लगाई जा रही थी कि ऋषभ पंत की ODI टीम में वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी ने पंत को एक नई जिम्मेदारी दी है. Wed, 16 Sep 2026 21:45:36 +0530

  Videos
See all

PM Modi's Friend Land Dispute: पीएम मोदी के दोस्त की जमीन पर किसने कर लिया कब्जा ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T16:15:59+00:00

Chakraview | Sumit Awasthi | Donald Trump ने भी खड़े किए हाथ, हूती के आगे America लाचार! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T16:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers