CM और PM के तौर पर मोदी के 25 साल | #shorts #viralvideo #viralnews
CM और PM के तौर पर मोदी के 25 साल | #shorts #viralvideo #viralnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_CA
UAE ने 4 हजार बांग्लादेशियों का वीजा रद्द किया:छुट्टी पर घर लौटे लोग अब नहीं जा पा रहे; बांग्लादेश ने दोबारा जांच की मांग की
संयुक्त अरब अमीरात (UAE ) ने 4 हजार से ज्यादा बांग्लादेशियों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जो UAE में नौकरी या कारोबार कर रहे थे और छुट्टी मनाने बांग्लादेश गए थे। ये लोग अब UAE वापस नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों को वीजा रद्द करने की कोई साफ वजह नहीं बताई गई है। कई लोगों को ईमेल या मोबाइल मैसेज से इसकी जानकारी मिली। बांग्लादेश सरकार ने मामला राजनयिक स्तर पर UAE के सामने उठाया है और वीजा रद्द करने के मामलों की दोबारा जांच की मांग की है। प्रभावित लोगों ने सरकार को 22 सितंबर तक समाधान निकालने का समय दिया है। 27 साल से UAE में थे, छुट्टी से लौटे तो वीजा रद्द मिला जिन लोगों का वीजा रद्द हुआ है उनमें अबुल कलाम आजाद भी शामिल हैं। वे पिछले 27 साल से UAE में रह रहे थे। वे 7 अप्रैल को छुट्टी पर बांग्लादेश लौटे थे। करीब साढ़े तीन महीने बाद 24 जुलाई को उन्हें ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि उनका वीजा रद्द कर दिया गया है। ईमेल में इसकी कोई वजह नहीं बताई गई थी। आजाद ने द डेली स्टार को बताया कि उन्हें वीजा रद्द करने का कारण नहीं बताया गया। वे उन करीब 350 प्रभावित बांग्लादेशियों में शामिल थे, जो 7 सितंबर को ढाका के नेशनल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इन लोगों ने सरकार से मामले का समाधान निकालने की मांग की। अन्य प्रभावित लोगों ने भी बताया कि जुलाई से उन्हें ईमेल या मोबाइल मैसेज के जरिए वीजा रद्द होने की जानकारी मिलने लगी। कुछ लोगों के UAE में मौजूद प्रायोजकों को भी इसकी सूचना दी गई। किसी पर केस नहीं, फिर भी वापस नहीं जा पा रहे एक प्रभावित व्यक्ति ने द डेली स्टार को बताया कि UAE में उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला या कानूनी विवाद नहीं है। इसके बावजूद उसका वीजा रद्द कर दिया गया। उसने बताया कि UAE में उसके दो कारोबार हैं और उसकी पत्नी दुबई में रहती हैं। अब वह वापस जाने की अनुमति के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। उसका कहना है कि अगर वह दुबई नहीं लौट पाया तो उसे भारी आर्थिक नुकसान होगा। यानी इसका असर सिर्फ नौकरी करने वालों पर नहीं पड़ा है। UAE में कारोबार करने वाले और वहां परिवार के साथ रहने वाले लोग भी प्रभावित हैं। UAE में 12 लाख से ज्यादा बांग्लादेशी बांग्लादेश ने 1976 में UAE में श्रमिक भेजना शुरू किया था। पिछले करीब 50 वर्षों में UAE बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख देशों में शामिल हो गया है। फिलहाल UAE में 12 लाख से ज्यादा बांग्लादेशी रह रहे हैं। इनमें नौकरी करने वालों के साथ कारोबारी और दूसरे क्षेत्रों में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। सरकार को जुलाई में ही 4 हजार वीजा रद्द होने की जानकारी थी बांग्लादेश के प्रवासी कल्याण और विदेश रोजगार राज्य मंत्री नुरुल हक नूर ने 7 सितंबर को फेसबुक पोस्ट में बताया था कि उनके मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को करीब 4 हजार बांग्लादेशियों के वीजा रद्द होने की जानकारी है। उन्होंने कहा था कि प्रभावित लोगों में कई ऐसे हैं, जिनके UAE में कारोबार और दुकानें हैं। सरकार मामले को राजनयिक तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से प्रभावित लोगों की संख्या 4,800 तक होने की जानकारी सामने आई। हालांकि, UAE सरकार ने सार्वजनिक रूप से 4,800 का आंकड़ा जारी नहीं किया है। लोगों की 5 मांगें आखिर वीजा क्यों रद्द किए गए? इसकी कोई एक आधिकारिक वजह अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। सेंटर फॉर नॉन-रेजिडेंट बांग्लादेशी के अध्यक्ष एमएस शेखिल चौधरी के मुताबिक, मौजूदा मध्य पूर्व संघर्ष के बीच UAE ने प्रवासियों की जांच और निगरानी बढ़ाई है। उनका कहना है कि वीजा समय पर रिन्यू न कराने, दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं और सोशल मीडिया गतिविधियों जैसी चीजों की ज्यादा बारीकी से जांच की जा रही है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि प्रभावित लोगों के वीजा इन्हीं वजहों से रद्द किए गए हैं। उनके मुताबिक, मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति का असर जांच प्रक्रिया पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में बांग्लादेश सरकार को UAE के साथ बातचीत बढ़ाने की जरूरत है। अब आगे क्या होगा? बांग्लादेश सरकार ने UAE के सामने मामला उठाकर वीजा रद्द किए जाने की समीक्षा की मांग की है। वहीं, प्रभावित लोगों ने सरकार को 22 सितंबर तक समाधान निकालने का समय दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि UAE इन वीजा को रद्द करने की वजह क्या बताता है और क्या प्रभावित लोगों को दोबारा UAE जाकर अपनी नौकरी और कारोबार शुरू करने की अनुमति मिलती है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी नेवी शिप अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया: दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज से टकराया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








