Responsive Scrollable Menu

1996 वर्ल्ड कप विजेता अरविंदा डी सिल्वा पर कानूनी शिकंजा, गिरफ्तारी वारंट जारी

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा और उनकी पत्नी प्रियंका अनुष्का विजेनायके के खिलाफ कोलंबो की फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वे एक मामले में जमानतदार थे और पेशी पर हाजिर नहीं हुए.

The post 1996 वर्ल्ड कप विजेता अरविंदा डी सिल्वा पर कानूनी शिकंजा, गिरफ्तारी वारंट जारी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

पीएम का 76वां जन्मदिन कल, देशभर में कार्यक्रम:उज्जैन में 25 लाख दीप जलेंगे, गुजरात से वाराणसी तक निकलेगी बाइक यात्रा; फरीदाबाद में दिव्यांगों को स्कूटी

पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस मौके पर भाजपा देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसे मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने से भी जोड़ा गया है। इसके तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। जन्मदिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम होंगे। भाजपा ने लोगों से घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है। गुजरात स्थित पीएम के जन्मस्थल वडनगर और वाराणसी से बाइक यात्रा शुरू होगी। फरीदाबाद में भाजपा सांसद दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी बांटेंगे। उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी है। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया समेत 10 प्रमुख जगहों को लाइट्स से जगमग किया जाएगा। इधर पटना में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के कटआउट की आरती उतारी और दूध चढ़ाया। वाराणसी: बुनकर ने सिल्क साड़ी पर मोदी और उनकी मां की तस्वीर बनाई वाराणसी के बुनकर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने सिल्क के धागों से पीएम मोदी की उनकी मां हीराबेन मोदी के साथ तस्वीर बनाई है। इसे पारंपरिक उचंद कला से तैयार किया गया है। इस तस्वीर को बनाने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा। यह कलाकृति वाराणसी की बुनकरी और पारंपरिक कला की विरासत को भी दर्शाती है। गुजरात: वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर और लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से 17 सितंबर को सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू होगी। करीब 1,000 युवा इस यात्रा से जुड़ेंगे। यात्रा 10 राज्यों और 193 जिलों से होकर गुजरेगी। इसका समापन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है। गुजरात से निकली चार उपयात्राएं आज रात तक वडनगर पहुंचेंगी। इसके बाद मुख्य बाइक यात्रा की शुरुआत होगी। मध्य प्रदेश: उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दीप जलेंगे उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में करीब 25 लाख मिट्टी के दीप जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन शिप्रा नदी की आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन इंदौर में केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत राज्यभर में जमीन के लिए नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। भाजपा के मुताबिक, यह प्रक्रिया पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगी। हरियाणा: दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 17 सितंबर को दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री और फरीदाबाद सांसद कृष्ण पाल गुर्जर सुबह 10:30 बजे स्कूटी वितरित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आने-जाने में आसानी देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। पश्चिम बंगाल: 50 हजार लाभार्थियों का कार्यक्रम कोलकाता के बोईमेला ग्राउंड में 17 सितंबर को करीब 50 हजार अन्नपूर्णा योजना लाभार्थियों को जुटाने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करने की संभावना है। मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया सहित 10 जगहें रोशन होंगी मुंबई में 10 प्रमुख जगहों को रोशन किया जाएगा। इनमें गेटवे ऑफ इंडिया, आरे कॉलोनी, बांधगंगा, गिरगांव चौपाटी, बांद्रा बैंडस्टैंड और संजय गांधी नेशनल पार्क शामिल हैं। मुंबई भाजपा की ओर से 10 हजार बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके अलावा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए युवाओं, छात्रों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को अपने आइडिया और प्रोडक्ट दिखाने का मौका दिया जाएगा। इसके विजेताओं को सरकार की ओर से सीड फंडिंग दी जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

3 साल बाद भारत में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, आईपीएल ऑक्शन की घर वापसी, बीसीसीआई गवर्निंग काउंसिल का बड़ा फैसला

IPL Auction 2027: बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 मिनी-ऑक्शन को विदेश के बजाय भारत में आयोजित करने का फैसला किया है. लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल चुनौतियों के चलते फ्रेंचाइजी की मांग पर यह बदलाव हुआ है. ऑक्शन का वेन्यू 5-स्टार होटलों की उपलब्धता के आधार पर तय होगा, क्योंकि अक्टूबर-दिसंबर में शादियों का सीजन रहता है. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अंतिम फैसला बोर्ड अगले महीने होने वाली बैठक में लेगा. Wed, 16 Sep 2026 15:53:49 +0530

  Videos
See all

होटल में रिश्वत की डील, CBI ने मारा छापा... 4 अधिकारी गिरफ्तार | Lucknow | Howrah #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T11:17:00+00:00

West Asia War: Iran War बहुत महंगा पड़ा! US ने गंवाए अरबों डॉलर | Trump |US-Iran|Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T11:17:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers