जेल में हुक्का पी रहे कैदी, जमकर बर्थडे पार्टी; पंजाब में कैसे चल रहा था इतना बड़ा रैकेट?
लुधियाना सेंट्रल जेल में कैश फॉर कम्फर्ट रैकेट का खुलासा हुआ है। एडिशनल जेल सुपरिंटेंडेंट पर 11 GST मामलों के विचाराधीन कैदियों से 2 से 4 लाख रुपये लेने और उन्हें बेहतर बैरक दिलाने का आरोप है। अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
Sunil Lodhi: जुबिन संग गाना चाहते थे ‘हनुमान अंश’ के सुनील लोधी, वही अचानक सामने आए; भावुक होकर सिंगर ने कही दिल की बात
Jubin Nautiyal Sunil Lodhi Meeting: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन से पहचान बनाने वाले नेत्रहीन गायक सुनील लोधी के लिए मुंबई का एक लाइव कार्यक्रम बेहद खास बन गया। जिस गायक से मिलने और उनके साथ भजन गाने की सुनील ने इच्छा जताई थी, वही जुबिन नौटियाल अचानक उनसे मिलने पहुंच गए।
15-20 दिन में पूरी हुई इच्छा
सुनील लोधी ने फिल्म की रिलीज के बाद सागर में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इच्छा बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह जुबिन नौटियाल के साथ एक मंच पर भजन गाना चाहते हैं। उनकी यह इच्छा बताने के करीब 15 से 20 दिन बाद ही उन्हें मुंबई में जुबिन से मिलने का मौका मिल गया। सुनील उस समय साईं स्टूडियो में अपनी टीम के साथ एक लाइव कार्यक्रम की शूटिंग कर रहे थे।
बिना बताए मंच पर पहुंचे जुबिन
कार्यक्रम के दौरान सुनील को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके पसंदीदा गायक उनसे मिलने आने वाले हैं। अचानक जुबिन नौटियाल मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। जुबिन सीधे सुनील के पास गए, उनके साथ बैठे और हालचाल पूछा। अचानक अपने पसंदीदा गायक को सामने देखकर सुनील काफी भावुक और खुश नजर आए।
दोनों ने साथ में गाया भजन
मुलाकात के बाद जुबिन और सुनील ने साथ में भजन भी गाया। दोनों ने ‘पता नहीं किस मोड़ पर आकर नारायण मिल जाएंगे’ भजन पर साथ सुर मिलाए। सुनील के लिए यह पल इसलिए भी खास था क्योंकि कुछ ही दिन पहले उन्होंने इसी गायक के साथ भजन गाने की इच्छा जताई थी।
जुबिन ने दिया साथ रिकॉर्डिंग का भरोसा
कार्यक्रम खत्म होने के बाद जुबिन ने सुनील का मोबाइल नंबर भी लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों की मुलाकात होगी और साथ में गाना रिकॉर्ड करेंगे। सुनील ने इस मुलाकात के लिए नीम करौली बाबा और हनुमान जी को याद किया और उनका आभार जताया।
‘हनुमान अंश’ ने बदली सुनील की जिंदगी
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में भजन गाने के बाद सुनील लोधी को बड़ी पहचान मिली है। वह इन दिनों कई कार्यक्रमों में अपना चर्चित भजन गाते नजर आते हैं। उनकी गायकी को लगातार सराहना मिल रही है और उन्हें अलग-अलग जगहों पर सम्मानित भी किया जा रहा है। फिल्म से मिली पहचान के बाद सुनील का जुबिन नौटियाल से मिलने का सपना भी पूरा हो गया।
यह भी पढ़े- 40वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने किया बड़ा कमाल; कमाई में धुरंधर, पठान और छावा को भी छोड़ा पीछे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi









