Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा:टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 बल्लेबाज बने, अब टॉप-2 पोजीशन पर भारत का कब्जा

अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ताजा ICC टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-2 पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा है। ईशान किशन पहले की तरह नंबर-1 पर बने हुए हैं। यानी अब टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज भारत के हो गए हैं। टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज भारत के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा आठवें स्थान पर हैं। इस तरहल टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज मौजूद हैं। भारत की तरह इंग्लैंड के भी तीन बल्लेबाज टॉप-10 में हैं। वरुण चक्रवर्ती टॉप-5 में भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने दो स्थान की बढ़त बनाई है। जसप्रीत बुमराह सात स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अर्शदीप सिंह को 11 स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 14वें स्थान पर हैं। अक्षर पटेल भी छह पायदान ऊपर चढ़े हैं। वे 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टेस्ट में रॉबिन्सन को 21 विकेट का फायदा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की WTC सीरीज जीत में रॉबिन्सन ने 21 विकेट लिए। वे 23 स्थान ऊपर चढ़े हैं। उनके खाते में 856 रेटिंग अंक हैं। रॉबिन्सन 850 से ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले इंग्लैंड के 16वें गेंदबाज बन गए हैं। जॉश टंग ने सीरीज में 19 विकेट लिए। वे 22 स्थान की छलांग के साथ 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनकी भी करियर की बेस्ट रैंकिंग है। बाबर आजम 13वें स्थान पर बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 76 रन बनाने वाले बाबर आजम दो स्थान ऊपर चढ़े हैं। वे अब 13वें नंबर पर हैं। सऊद शकील 16वें और शान मसूद 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जेमी स्मिथ ने टॉप-20 में वापसी की है। टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में डेब्यू करने वाले रजाउल्लाह 91वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में उन्हें 120वां स्थान मिला है। वनडे में रेनशॉ और एलिस को फायदा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में मैट रेनशॉ ने 54 स्थान की छलांग लगाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 109 रन की पारी के बाद वे 68वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टोनी डी जॉर्जी 54वें, क्रेग एर्विन 72वें और कूपर कॉनोली 77वें स्थान पर हैं। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी 84वें नंबर पर पहुंच गए हैं। नाथन एलिस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए। वे पहली बार वनडे गेंदबाजों की टॉप-20 रैंकिंग में शामिल हुए हैं। दीपेंद्र को गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। T20I में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को भी फायदा मोहम्मद नबी T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में 84वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आजमतुल्लाह उमरजई 89वें नंबर पर हैं।

Continue reading on the app

मेहंदी-चाय पत्ती के बिना बाल होंगे काले, 3 चीजों से बनाएं ये डाई

बाल जरूरत से ज्यादा सफेद दिखने लगे हैं और आप मेहंदी, चायपत्ती या कॉफी नहीं लगाना चाहते? तो घर पर बनी यह डाई जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए सभी चीजें रसोई में ही मिल जाएंगी और इसे बनाना भी काफी आसान है।

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav lalbaugcha raja: घर में बेटी हो... लालबागचा राजा ने पूरी की मन्नत, अब माथा टेकने पहुंचे सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav lalbaugcha raja: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव मुंबई के मशहूर गणेश पंडाल लालबागचा राजा के दर पर आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में मीडिया से दिल खोलकर बात की. सूर्या ने बताया कि कैसे उन्होंने एक बेटी की मुराद मांगी थी और गणपति बप्पा ने इसे पूरा कर दिया. Thu, 17 Sep 2026 06:54:03 +0530

  Videos
See all

Meenakshi Temple: मीनाक्षी मंदिर में Mahakumbabhishekam की भव्य तैयारी, Drone VIDEO आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T01:38:39+00:00

'किसी खास धर्म को इशारा करके...' UCC बिल पर RSS के Indresh Kumar का बड़ा बयान | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T01:38:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers