Responsive Scrollable Menu

Ladakh Tso Kar Lake: 18000 फीट से आएगा 320 मिलियन लीटर पानी! 70% सिकुड़ चुकी इस शानदार झील को ऐसे मिलेगा नया जीवन

Ladakh Tso Kar Lake Revival Project: लद्दाख में 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित और 70% तक सूख चुकी ऐतिहासिक 'त्सो कर झील' को बचाने के लिए भारत की सबसे बड़ी योजना शुरू हो गई है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की पहल पर 18,000 फीट ऊंचे रुपशो खारनाक ग्लेशियर से रोजाना 320 मिलियन लीटर पानी झील में मोड़ा जा रहा है। जानिए कैसे बिना कंक्रीट बनाए केवल मिट्टी के रास्तों और 3 प्राकृतिक गड्ढों के जरिए 1 साल में इस झील को फिर से जीवंत किया जाएगा

Continue reading on the app

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में BJP के छात्र संगठन ABVP को न्योता, NSUI ने कार्यालय पहुंचकर सौंपा आमंत्रण पत्र

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए NSUI ने भी लोगों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है, छात्रों , युवाओं और प्रदेश के नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही NSUI ने आज भोपाल में भाजपा के छात्र संगठन ABVP को भी आमंत्रण पत्र सौंपा, एनएसयूआई के पदाधिकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यालय पहुंचे और वहां प्रान्त मंत्री के नाम आमंत्रण पत्र सौंपा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी 19 सितम्बर को मध्य प्रदेश के इंदौर में  ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम  करने आ रहे हैं, इसके लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, कांग्रेस के मुताबिक अब तक करीब 2 लाख लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं जबकि व्यक्तिगत रूप से भी आमंत्रण दिए जाने के सिलसिला जारी है

ABVP कार्यालय पहुंची NSUI, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का न्योता दिया 

इसी क्रम में कांग्रेस का छात्र संगठन NSUI भी फील्ड में है और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, एनएसयूआई लोगों को आमंत्रण पत्र दे रही है छात्र नेताओं ने आज इसमें एक अभिनव पहल करते हुए भाजपा के छात्र संगठन ABVP को भी इसके लिए आमंत्रित किया, NSUI प्रतिनिधिमंडल ने ABVP कार्यालय पहुंचकर ABVP पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

गैर राजनैतिक है ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम : परमार 

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम गैर राजनैतिक है,  इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं की आवाज को प्रमुखता से सामने लाना तथा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों में सुविधाओं, छात्र अधिकारों एवं युवाओं से जुड़े अन्य विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाना है।

NSUI नेता परमार ने कहा छात्र-युवा वर्ग से जुड़े विषय किसी एक संगठन या विचारधारा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। ऐसे में छात्र संगठनों के बीच संवाद और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा लोकतांत्रिक छात्र राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

NSUI ने ABVP से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया 

जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर कहा कि हमने ABVP पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने संगठन के छात्र प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखें। तोमर ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े विषयों पर अलग-अलग छात्र संगठनों के विचार सामने आना आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों के वास्तविक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सके।

ABVP के सचिव को प्रांत मंत्री के नाम दिया आमंत्रण पत्र 

बता दें NSUI प्रतिनिधिमंडल ने ABVP के क्षेत्रीय सचिवालय के सचिव हरीश धाकड़ से मुलाकात कर एबीवीपी के प्रांत मंत्री के नाम पर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपा तथा 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में  शामिल होने का आग्रह किया। एनएसयूआई ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए छात्र संगठनों के बीच स्वस्थ संवाद और लोकतांत्रिक सहभागिता आवश्यक है। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इसी संवाद को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प #bjpnews #congressnews #ytshorts #shorts #aajkitajakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:35:38+00:00

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, Youth Congress ने उठाए सवाल | Maharashtra Politisc #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers