कभी झुग्गी में गुजरी जिंदगी आज 16 लाख फॉलोअर्स, सीकर की सुशीला का ममीरा पहुंचा विदेश
सीकर की सुशीला सपेरा ने अपने पुश्तैनी हुनर को रोजगार का जरिया बनाकर खास पहचान बनाई है. कभी झुग्गी में जीवन बिताने वाली सुशीला आज जड़ी-बूटियों से तैयार पारंपरिक सुरमा ‘ममीरा’ बनाती हैं. उनके अनुसार, यह हुनर उन्होंने अपने दादाजी शौकीन नाथ से सीखा था. सोशल मीडिया के जरिए उनके काम को नई पहचान मिली और उनके करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं. सुशीला के मुताबिक, उनके बनाए ममीरा की मांग राजस्थान के साथ देश के कई राज्यों और ऑस्ट्रेलिया, कैलिफोर्निया, दुबई व कनाडा तक से आती है. उन्होंने अपने हुनर को कारोबार में बदलकर परिवार और टीम के कई लोगों को रोजगार से भी जोड़ा है.
जब भारतीय वॉरशिप के सामने अचानक आ गया पाक नेवी का जहाज, समंदर में कैसे मची खलबली?
India-Pakistan News: अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत के सामने पाकिस्तान नेवी का जहाज तेज रफ्तार से आ गया. भारत के मुताबिक, पाकिस्तानी जहाज ने असुरक्षित तरीके से manoeuvre किया, जिसके बाद दोनों जहाजों में टक्कर हो गई. घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक प्रतिनिधि को तलब कर विरोध दर्ज कराया. मामला 1991 के भारत-पाकिस्तान सैन्य समझौते से भी जुड़ा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










