Responsive Scrollable Menu

'मैं मशीन या हम रोबोट नहीं हूं...', संजू सैमसन ने आलोचकों पर साधा निशाना, तेजतर्रार जवाब से कराई बोलती बंद

Sanju Samson Statement : अफगानिस्तान के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपने सभी आलोचकों को बल्ले से करारा जवाब दिया. पिछले मैच में संजू जल्दी आउट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, अब दूसरे टी-20 मैच में रन बनाने के बाद संजू सैमसन ने आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह कोई मशीन या रोबोट नहीं हैं.

संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में ओपनिंग करने आए संजू सैमसन ने शुरुआत धीमी जरूर की, लेकिन फिर उन्होंने गियर चेंज किया और छक्कों-चौको की बारिश करते हुए अर्धशतक तक पहुंचे. संजू ने दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ महज 22 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 259.09 का रहा. जबकि पहले टी-20 मैच में संजू 8 गेंद पर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए थे.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 88  रनों की पार्टनरशिप की, जिससे भारत को मजबूत शुरुआत मिली. नतीजन, भारत ने दिए हुए 160 रनों के लक्ष्य को 15वें ओवर में हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की.

संजू सैमसन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए. इस  दौरान उन्होंने ट्रोलर्स को हैंडिल करने के बारे में बताया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, "मैं वाई-फाई बंद करने की कोशिश करता हूं. लेकिन कभी-कभी वाई-फाई चालू हो जाता है और कमेंट्स दिख जाते हैं. कोई सीनियर खिलाड़ी कुछ कह देता है तो मुझे लगता है कि यह बहुत सामान्य बात है. मुझे लगता है कि मैं इतना परिपक्व और अनुभवी हो गया हूं कि जानता हूं कि इसे कैसे संभालना है."

"पहले थोड़ा बुरा लगता था, मैं कोई मशीन या हम रोबोट नहीं हूं जिसमें ऐसा नहीं कह सकते कि मुझ पर इसका कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि इसका असर पड़ता है. लेकिन अगर मैं इनपर ध्यान दूंगा तो इससे मेरी बैटिंग पर असर पड़ेगा और फिर मुझे शॉट मारने से पहले दस बार सोचना पड़ता कि यार अगर आउट हो गया तो फिर वाई-फाई की दिक्कत हो जाएगी. इसलिए मैं खुद से बात करता हूं."

क्या तीसरे टी-20 मैच में खेलेंगे संजू सैमसन?

अफगानिस्तान के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर ने एक बयान दिया है, जिससे संकेत मिले हैं कि तीसरे मुकाबले की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें, भारत ने शुरुआती 2 मैचों को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में कप्तान अय्यर का कहना है कि अब उन प्लेयर्स को खिलाया जा सकता है, जिन्हें मौके नहीं मिले हैं. 

ऐसे में अब सवाल उठता है कि संभव है कि वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह का हिस्सा बनाया जाए. मगर, फिर ये भी सोचने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को बेंच पर बैठाएगी, जिन्होंने फॉर्म हासिल किया है. या फिर किसी और प्लेयर की जगह वैभव सूर्यवंशी को फिट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज

Continue reading on the app

सत्यवती कॉलेज में DUSU चुनाव को लेकर दो गुट भिड़े, दो गाड़ियों में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

नई दिल्ली: सत्यवती कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर छात्रों ने वजीरपुर गांव के पास हंगामा किया और दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झगड़े …

The post सत्यवती कॉलेज में DUSU चुनाव को लेकर दो गुट भिड़े, दो गाड़ियों में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

Umpires Match Fees: BCCI ने अंपायरों की मैच फीस दोगुनी की, अब एक मुकाबले में मिलेगा इतना पैसा

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने घरेलू अंपायरों की मैच फीस दोगुनी कर दी है. जानिए अब भारतीय अंपायरों को कितना पैसा मिलेगा? Thu, 17 Sep 2026 18:56:51 +0530

  Videos
See all

डॉ सुरेश चव्हाणके जी के आवास प्रांगण में गजानन जी के दर्शन करने पहुँचे भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:08:50+00:00

PM Modi Birthday 2026 | प्रधानमंत्री मोदी के लिए देशभर में जले आशीर्वाद के दीये | Narendra Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers