Responsive Scrollable Menu

दुनिया की चिप चेन में भारत की बड़ी एंट्री, Pax Silica से सेमीकॉन इंडिया तक-अब चिप की पूरी कहानी बदलने की तैयारी

दुनिया में सेमीकंडक्टर यानी चिप को लेकर बड़ी होड़ चल रही है. वजह साफ है आज मोबाइल से लेकर कार, अस्पताल के उपकरण, रक्षा तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, लगभग हर आधुनिक तकनीक चिप पर निर्भर है. इसी बीच भारत Pax Silica गठबंधन का हिस्सा बना है. इसमें अमेरिका और उसके दूसरे साझेदार देश शामिल हैं. इसका मकसद दुनिया में चिप और उससे जुड़ी पूरी सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना है.

यानी बात सिर्फ चिप बनाने की नहीं है. जरूरी खनिज कहां से आएंगे, चिप का डिजाइन और निर्माण कैसे होगा, AI के लिए जरूरी तकनीक और उसे चलाने वाला ढांचा कैसे तैयार होगा.इन सभी कड़ियों को मजबूत करने की कोशिश है. इसका एक बड़ा उद्देश्य यह भी है कि चिप और दूसरी अहम तकनीकों की सप्लाई कुछ गिने-चुने देशों या कंपनियों तक सीमित न रहे. किसी देश को आर्थिक दबाव बनाने के लिए इन सप्लाई चेन का इस्तेमाल न करने दिया जाए. भारत के लिए Pax Silica में शामिल होना इसलिए भी अहम है, क्योंकि इससे साफ है कि भारत की सेमीकंडक्टर की तैयारी अब सिर्फ देश में चिप बनाने तक सीमित नहीं है. 

भारत वैश्विक चिप सप्लाई चेन में भी अपनी भूमिका बढ़ाना चाहता है. और इसी सोच की अगली बड़ी तस्वीर SEMICON India 2026 में दिखाई देगी. दिल्ली के यशोभूमि में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में 600 से ज्यादा प्रदर्शक और 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होंगी. करीब 15 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में चिप और सेमीकंडक्टर से जुड़ी तकनीक दिखाई जाएगी. 150 से ज्यादा बड़े विशेषज्ञ भी अपने अनुभव साझा करेंगे.

छह देशों और 12 राज्यों के पवेलियन होंगे. स्टार्टअप, छात्रों के हैकाथॉन, तकनीकी कर्मचारियों की ट्रेनिंग और महिला प्रतिभाओं से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे. दरअसल, एक चिप तैयार करने में सालों की मेहनत और उसे बनाने में कई महीने लग सकते हैं. लेकिन आज वही छोटी सी चिप हमारी पूरी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है. मोबाइल हो, कार हो, अस्पताल का आधुनिक उपकरण हो या AI हर जगह चिप की जरूरत है. और अब भारत का संदेश साफ है दुनिया सिर्फ चिप खरीदे नहीं, भारत भी चिप की इस पूरी कहानी में बड़ी भूमिका निभाए. इसकी शुरुआत अब हो चुकी है.

Continue reading on the app

IND vs AFG : सुनील गावस्कर हुए नीतीश कुमार रेड्डी के जबरा फैन, कहा- 'वो हमारे सबसे अच्छे ऑलराउंडर हैं...'

IND vs AFG : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के अब तक 2 मुकाबले हो चुके हैं. वहीं इस सीरीज का तीसरा मैच अभी खेला जाना बाकी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 15 सितंबर यानी मगंलवार को खेला गया. इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की और टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. 

इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को उनकी बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि उनकी उम्दा गेंदबाजी के लिए मैच का बेस्ट प्लेयर चुना गया. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उनकी भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफी की है. उन्होंने कमेंट्री के दौरान नीतीश की तारीफ की है. गावस्कर ने रेड्डी पर क्या रहा है, आइए जानते हैं. 

सुनील गावस्कर ने की नीतीश रेड्डी की तारीफ

सुनील गावस्कर ने कहा कि, 'नीतीश कुमार रेड्डी किसी भी फॉर्मेट में एक बहुत असरदार ऑलराउंडर हैं. उन्हें बस अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार स्पेल किया और यह पहली बार नहीं है. वह भारत के लिए रेगुलर ऐसा करते रहे हैं. वह एक बहुत असरदार बॉलर हैं, वो अपने विरोधियों को हाथ में बल्ला लेकर भी उन्हें परेशान कर सकते हैं. नीतीश एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. हार्दिक पांड्या के बाद, वो हमारे दूसरे सबसे अच्छे ऑलराउंडर हैं. इसीलिए उन्हें इतनी अच्छी रेटिंग मिली है'.

नीतीश रेड्डी ने बॉल से मचाया धमाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को बॉलिंग करने का मौका तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने बॉल के साथ अपना काम कर दिखाया. रेड्डी ने अफगानिस्तान की पारी के दौरान 3 ओवर में 24 रन देकर 3 बड़े विकेट अपने नाम किए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर देखा जाता है.

टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या लंबे समय से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं. हार्दिक का विकल्प अब तक टीम इंडिया को मिला नहीं है. हार्दिक बॉल के साथ तेज गति से बॉलिंग करते हैं और विकेट चटकाते हैं. वहीं बल्ले के साथ उनका कोई तोड़ नहीं है. वो टीम इंडिया के बेस्ट फिनिशनर है. हार्दिक लंबे-लंबे चौके छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. 

नीतीश कुमार रेड्डी का क्रिकेट करियर

नीतीश कुमार रेड्डी ने अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 10 टेस्ट, 6 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 396, वनडे में 100 और टी20 में 90 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में 8, वनडे में 2 और टी20 में 6 विकेट भी दर्ज हैं. रेड्डी ने अब तक तीन फॉर्मेट मिलाकर कुल 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है. वो भारत के आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : IND vs AFG: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बनाया नया कीर्तिमान, दूसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी कर हासिल की खास उपलब्धि

Continue reading on the app

  Sports

3 साल बाद भारत में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, आईपीएल ऑक्शन की घर वापसी, बीसीसीआई गवर्निंग काउंसिल का बड़ा फैसला

IPL Auction 2027: बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 मिनी-ऑक्शन को विदेश के बजाय भारत में आयोजित करने का फैसला किया है. लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल चुनौतियों के चलते फ्रेंचाइजी की मांग पर यह बदलाव हुआ है. ऑक्शन का वेन्यू 5-स्टार होटलों की उपलब्धता के आधार पर तय होगा, क्योंकि अक्टूबर-दिसंबर में शादियों का सीजन रहता है. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अंतिम फैसला बोर्ड अगले महीने होने वाली बैठक में लेगा. Wed, 16 Sep 2026 15:53:49 +0530

  Videos
See all

होटल में रिश्वत की डील, CBI ने मारा छापा... 4 अधिकारी गिरफ्तार | Lucknow | Howrah #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T11:17:00+00:00

West Asia War: Iran War बहुत महंगा पड़ा! US ने गंवाए अरबों डॉलर | Trump |US-Iran|Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T11:17:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers