UPI New Charges Rules: 2000 रुपये के यूपीई पेमेंट तक कोई चार्ज नहीं, RBI का बड़ा एलान
New UPI Charges Rules: यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर नए नियम लागू होने वाला है. एनसीपीआई ने यूपीआई पर लगने वाली फीस का एलान कर दिया है. इसमें पर्सन टू पर्सन यूपीआई ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा और 2000 रुपये के ट्रांजैक्शन पर कोई एमडीआर चार्ज नहीं लगेगा. इसके साथ ही 2000 रुपये से ऊपर के प्रति ट्रांजैक्शन पर 0.40% एमडीआर चार्ज देना होगा. 15 अक्टूबर से यूपीआई का नया एमडीआर लागू होगा. लेकिन अब इस पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है.
वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया लगभग 96% सभी पी टू एम ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. एमडीआर 2000 से ज्यादा के खास मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट जो 0.4 फीसदी है. वो मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लागू होगा. यानी कि उपभोक्ता को इसका चार्ज नहीं देना होगा. ये चार्ज दुकानदार को देना होगा. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. 15 अक्टूबर से चुनिंदा पर्सन टू मर्चेंट यानी पी टू एम यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लगेगा.
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन, बोले- इसके साथ समय बिताने से मिलती है नई ऊर्जा और प्रेरणा
CM Dhami Birthday: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं।
मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व से भरा रहा।
'मिलती है नई ऊर्जा और प्रेरणा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से जीवन की प्रत्येक चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य की ओर पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रत्येक व्यक्ति को समान दिलाने जिम्मेदारी- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके लिए जन्म दिवस का सबसे विशेष और यादगार उपहार है। इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं संस्थान के शिक्षक मौजूद थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










