Karan Wahi: एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के बाद अब बिग बॉस 20 में आएंगे करण वाही? एक्टर के बयान ने दिया बड़ा हिंट
Karan Wahi: बिग बॉस 20 में उदिति सिंह के एक्स-बॉयफ्रेंड करण वाही की एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। करण ने एक नए व्लॉग में ऐसा जवाब दिया है, जिससे उनके शो में आने की अटकलें फिर शुरू हो गई हैं।
करण ने दिया एंट्री का हिंट
अविनाश मिश्रा के लेटेस्ट व्लॉग में करण वाही भी नजर आए। बातचीत के दौरान जब बिग बॉस में जाने को लेकर सवाल हुआ तो करण ने कहा, “हो सकता है इसके बाद तुम मुझे बिग बॉस के घर में देखो।” हालांकि, करण का यह जवाब मजाक था या वह सच में शो में आने की ओर इशारा कर रहे थे, यह अभी साफ नहीं है।
अविनाश ने छेड़ा तो बदली बात
व्लॉग में अविनाश ने करण से कहा कि इस बार बिग बॉस में ऐसे लोग भी आ रहे हैं, जिन्हें वह पहले से जानते हैं। उनकी इस बात को करण की एक्स उदिति सिंह से जोड़कर देखा गया। हालांकि, अविनाश ने तुरंत अपनी बात साफ करते हुए कहा कि वह कनिका मान की बात कर रहे थे। इससे दोनों के बीच हल्की-फुल्की मजाकिया बातचीत भी देखने को मिली।
करण पहले खतरों के खिलाड़ी पर देंगे ध्यान
करण ने बताया कि फिलहाल उनका ध्यान खतरों के खिलाड़ी पर है। उन्होंने कहा कि अगर वह शो के फिनाले तक पहुंचते हैं, तो उसके बाद तय करेंगे कि उन्हें बिग बॉस में जाना है या नहीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं लाइमलाइट में रहना चाहता हूं।”
उदिति पहले ही दे चुकी हैं जवाब
करण की बिग बॉस में एंट्री को लेकर उदिति सिंह से भी सवाल किया जा चुका है। उन्होंने कहा था कि करण वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो में नहीं आएंगे। अगर उन्हें शो में आना होता तो वह शुरुआत से ही इसका हिस्सा बनते। उदिति ने यह भी बताया था कि वह करण के साथ अपने रिश्ते से आगे बढ़ चुकी हैं और अब किसी और को पसंद करती हैं। दोनों का रिश्ता करीब तीन-चार साल पहले खत्म हो गया था।
यह भी पढ़े- फिनाले से पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हुए गौरव खन्ना, बोले- ‘आगे जा सकता था, लेकिन...’
भीख नहीं दी तो अचानक महिला पर टूट पड़ा शख्स, गोवर्धन परिक्रमा में काट दी नाक; मचा हड़कंप
UP News: गोवर्धन में परिक्रमा कर रही महिला पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। भीख न मिलने पर उसने महिला की नाक काट दी। घायल महिला का इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
The post भीख नहीं दी तो अचानक महिला पर टूट पड़ा शख्स, गोवर्धन परिक्रमा में काट दी नाक; मचा हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










