Responsive Scrollable Menu

मार्क्स की रेस में हारी जिंदगी! गाजियाबाद में छात्रा ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा- 'नहीं सह सकती पढ़ाई का तनाव'

गाजियाबाद के विजयनगर में 10वीं की एक 16 वर्षीय छात्रा ने भारी पढ़ाई के तनाव के चलते 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी. उसने सुसाइड नोट में इसका जिक्र करते हुए खुद को जिम्मेदार ठहराया है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

The post मार्क्स की रेस में हारी जिंदगी! गाजियाबाद में छात्रा ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा- 'नहीं सह सकती पढ़ाई का तनाव' appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Hanuman Ansh: 40वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने किया बड़ा कमाल; कमाई में धुरंधर, पठान और छावा को भी छोड़ा पीछे

Hanuman Ansh: ज्यादातर फिल्में रिलीज के 40 दिन पूरे होने तक सिनेमाघरों से हटने लगती हैं। लेकिन ‘हनुमान अंश’ का सफर अभी भी जारी है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस धार्मिक फिल्म ने रिलीज के 40वें दिन भी अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 40वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। इतने लंबे समय के बाद भी फिल्म की कमाई का यह आंकड़ा काफी खास माना जा रहा है।

40वें दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 40वें दिन भारत में 9,175 शो के जरिए 8.25 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 231.13 करोड़ रुपए हो गई है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 272.90 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, 40वें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 2 करोड़ रुपए कमाए। विदेशों में इसकी कुल कमाई अब 18.50 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म की दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 291.40 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।

40वें दिन इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
फिल्म के 40वें दिन की कमाई की तुलना कुछ बड़ी हिंदी फिल्मों से की जा रही है। इस आंकड़े में ‘हनुमान अंश’ 8.25 करोड़ रुपए के साथ सबसे आगे है। वहीं ‘धुरंधर’ ने 40वें दिन 2.60 करोड़ रुपए और ‘पठान’ ने 2.55 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके अलावा ‘छावा’ की 40वें दिन की कमाई 1.40 करोड़ रुपए और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की 1.38 करोड़ रुपए रही थी। 

सिर्फ 10 लाख से हुई थी शुरुआत
‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बेहद छोटी रही थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपए कमाए थे। वहीं, फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपए बताया गया है। शुरुआत देखकर ऐसा नहीं लगा था कि फिल्म आगे चलकर इतनी बड़ी कमाई कर पाएगी। लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बढ़ी और फिल्म को फायदा मिला।

कहानी ने दर्शकों को जोड़ा
फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा पर आधारित है। फिल्म को शुरुआत में किसी बड़े स्टार या जबरदस्त ओपनिंग का सहारा नहीं मिला। इसके बजाय धीरे-धीरे दर्शकों तक पहुंचने और लोगों की पसंद से इसे फायदा मिला। दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में बनी रही और लगातार कमाई करती रही।

नई फिल्मों के बीच भी जारी है सफर
अब सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘हैवान’ जैसी नई फिल्में भी आ चुकी हैं। आमतौर पर नई फिल्मों के आने के बाद पुरानी फिल्मों पर दर्शकों का ध्यान कम हो जाता है। इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

यह भी पढ़े-  ‘हनुमान अंश’ की सफलता में बागेश्वर धाम का आशीर्वाद? अनुप्रिया नागर ने बताया ‘मिरेकल’

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson ने T20 में 57 रन जड़कर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मैं रोबोट नहीं हूं

(संजू सैमसन ने कहा कि अपने कैरियर को लेकर बाहरी आवाजों से निपटना उन्होंने सीख लिया है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि भारतीय टीम में शीर्षक्रम के स्थानों को लेकर प्रतिस्पर्धा चुनौतीपूर्ण है और खिलाड़ियों को चयन से जुड़े फैसलों को लेकर सकारात्मक रहना पड़ता है। सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मंगलवार को 22 गेंद में 57 रन बनाये। भारत ने यह मैच सात विकेट से जीतकर श्रृंखला अपने नाम की। 

सैमसन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं वाईफाई बंद रखने की कोशिश करता हूं। लेकिन कई बार जब खुल जाता है तो मैं सीनियर खिलाड़ियों के कमेंट देखता हूं। यह सामान्य है। मुझे लगता है कि यह उनकी पसंद है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कई बार यह उनकी सोच होती है। यह उन पर निर्भर करता है। वे सकारात्मक बोल सकते हैं या नकारात्मक। मैं इतना परिपक्व हूं और मुझे अनुभव है कि इससे कैसे निपटना है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पहले पहल यह बुरा लगता है।

 मैं कोई मशीन नहीं हूं। कोई रोबोट नहीं हूं। इससे फर्क पड़ता है। लेकिन जब आप खुद से बात करने की कोशिश करते हैं और समझते हैं कि आप क्या है और आपको क्या करना है।’’ सैमसन ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को लेकर चर्चाओं से बचा नहीं जा सकता लेकिन अपनी सोच को लेकर स्पष्टता जरूरी है। 

उन्होंने कहा ,‘‘ बाहरी आवाजों का असर तो पड़ता ही है। लेकिन आपको इस बारे में स्पष्ट होना चाहिये कि आपकी क्या सोच है। आप कैसे तैयारी करना चाहते हैं और कैसे खेलना चाहते हैं। अगर मैं इन बातों पर ध्यान देने लगूं तो ऐसे बल्लेबाजी नहीं कर सकूंगा।

Wed, 16 Sep 2026 14:15:00 +0530

  Videos
See all

Samajwadi Party Manifesto: Akhilesh Yadav की 75 जिले-75 घोषणापत्र रणनीति | BJP | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T08:45:16+00:00

चिकन बिरयानी के पोस्टर पर गणपति की तस्वीर | Ganesh Utsav | Tamilnadu | Tirunelveli | Biryani #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T08:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers