UPI Payment Charges: ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजेक्शन पर इतना लगेगा चार्ज! जानें क्या है पूरा गणित
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़े ट्रांजैक्शन चार्ज को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नए नियमों को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू किए जाने की बात कही गई है.
हालांकि, आम यूजर्स के लिए सबसे अहम बात यह है कि ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर कोई फीस नहीं लगेगी. यह नियम ग्राहक और मर्चेंट दोनों के लिए लागू होगा. वहीं, पर्सन-टू-पर्सन (P2P) यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को भेजे जाने वाले UPI पेमेंट पर भी कोई MDR नहीं लगेगा.
₹2,000 UPI की नई लिमिट नहीं
UPI को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि क्या अब ₹2,000 ही UPI से पेमेंट करने की नई सीमा होगी? ऐसा नहीं है. ₹2,000 कोई पेमेंट लिमिट नहीं है, बल्कि यह फीस से जुड़ी सीमा है. यानी ग्राहक UPI के जरिए ₹2,000 से ज्यादा रकम भी भेज सकता है. ₹2,000 तक के पेमेंट पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर की ओर से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से ट्रांजैक्शन फीस नहीं ली जाएगी.
₹10,000 के UPI पेमेंट पर क्या होगा?
अगर कोई ग्राहक किसी दुकानदार या कारोबारी को ₹10,000 का UPI पेमेंट करता है, तो यह P2M ट्रांजैक्शन होगा और इस पर तय MDR लागू हो सकता है. प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक, ज्यादा वैल्यू वाले P2M ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत तक चार्ज लगाया जा सकता है, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 बताई गई है. इसका मतलब है कि ₹75,000 से ज्यादा के पात्र ट्रांजैक्शन पर भी अधिकतम ₹300 तक का MDR होगा. हालांकि, यह चार्ज सीधे ग्राहक से लेने का प्रावधान नहीं बताया गया है. MDR मुख्य रूप से मर्चेंट से जुड़ा शुल्क है.
पूरा मामला समझने के लिए देखिए वीडियो....
Vishwakarma Puja Kab Hai 2026: विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? कोई है कन्फ्यूजन, तो जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग
Vishwakarma Puja Kab Hai 2026: विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति है तो आपको कन्या संक्रांति के समय के बारे में जानना होगा. जिस दिन कन्या संक्रांति होती है, उस दिन ही विश्वकर्मा पूजा मनाते हैं. इस बार विश्वकर्मा पूजा पर दो शुभ योग बन रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









