Responsive Scrollable Menu

CAT 2026 Registration: अभी खत्म नहीं हुई है कैट फॉर्म भरने की डेडलाइन, 22 सितंबर तक है आवेदन का मौका

CAT 2026 Registration: कैट परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। परीक्षा देने के इच्छुक छात्र अब 22 सितंबर 2026 तक कैट के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। आईआईएम इंदौर ने कैट आवेदन पोर्टल की शुरुआत 3 अगस्त 2026 से की थी। यह परीक्षा 29 नवंबर को होगी

Continue reading on the app

प्रियंक खड़गे बोले-बीजेपी नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर वंदे मातरम गाकर दिखाएं:ऐसा किया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा; कर्नाटक सरकार ने 2 अंतरे तय किए थे

कर्नाटक के गृह मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियंक खड़गे ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले 2 अंतरे गाने के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने बीजेपी नेताओं बीवाई विजयेंद्र और आर. अशोक को चुनौती दी कि वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर या कागज देखे वंदे मातरम के सभी अंतरे गाकर दिखाएं। खड़गे ने कहा कि अगर वे ऐसा कर देते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले 2 अंतरे गाने का आदेश दिया था। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई को निर्देश दिया था कि राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के साथ वंदे मातरम के सभी 6 अंतरे गाए जाएं। कांग्रेस ने तय किया था- वंदे मातरम के दो पैरा गाए जाएंगे कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने 19 अगस्त को वंदे मातरम को लेकर 1937 के अपने प्रस्ताव का पालन करने का फैसला किया। इस प्रस्ताव के तहत पार्टी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल 2 पैरा जाते हैं। कमेटी ने ऐलान किया था कि पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 6 में से सिर्फ शुरुआती दो पैरा गाएगी। यह फैसला 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर हुए विवाद के बाद आया। कांग्रेस का यह फैसला बीजेपी के उन आरोपों के बाद आया था, जिसमें बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं पर पार्टी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का पूरा संस्करण नहीं गाकर उसका अपमान करने का आरोप लगाया था। 2026 वंदे मातरम के अपमान पर कानून बना 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गीत घोषित किया था। लंबे समय तक इसके अपमान पर कोई अलग कानून नहीं था, लेकिन 2026 के मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम' बनाया। इस कानून के तहत 'वंदे मातरम' के गायन को जानबूझकर रोकने, इसमें बाधा डालने या इसका सार्वजनिक अपमान करने को दंडनीय अपराध माना गया है। ऐसा करने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है। इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' के पूरे 6 छंद गाए गए। केंद्र का आदेश- पहले वंदे मातरम, फिर जन गण मन होगा गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन और बजाने को लेकर नए निर्देश जारी किए थे। इसमें दोनों के सही बोल, उच्चारण और तय प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया था। निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम और जन गण मन दोनों गाए या बजाए जाते हैं, तो पहले वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। अगर किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का अपना राज्य गीत भी है, तो पहले राज्य गीत फिर वंदे मातरम और अंत में जन गण मन रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, 14 जनवरी से खेला जाएगा पांचवां सीजन, 28 अक्टूबर को ऑक्शन

Women Premier League 2026 के अगले सीजन यानी 2027 के सीजन का ऐलान हो चुका है. बीसीसीआई ने बुधवार को बताया कि पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. इस बार किन शहरों को मेजबानी मिलेगी फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इतना 28 सितंबर को कोच्चि में ऑक्शन होगा, इतना तय है. Wed, 16 Sep 2026 18:15:16 +0530

  Videos
See all

#shorts बच्चे की जान बचाने युवक ने खुद झेला नाग का डंसना #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T13:16:35+00:00

Bhaiyaji Kahin: मोदी हैं तो विपक्ष के लिए मुश्किल है? | 25 Years of PM Modi | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T13:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers