Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में बड़ा हादसा, लॉस एंजेलिस में लाइव कवरेज कर रहा मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत

US Plan Crash: अमेरिका में बड़ा हादसा हो गया. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस में एक मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। चैट्सवर्थ इलाके में हुए इस हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर एक सड़क हादसे की लाइव कवरेज कर रहा था.

बता दें कि कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस में एक SUV की मेट्रो बस से टक्कर हो गई थी. इस हादसे में  करीब दो लोगों की मौत हुई थी. इसी घटना की कवरेज के लिए मीडिया हेलीकॉप्टर पहुंचा था. 'इनसाइडर वायर' के मुताबिक, NBC न्यूज का हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ में हुए सड़क हादसे की कवरेज कर रहा था. इसी दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

फायर डिपार्टमेंट ने की पुष्टि

लॉस एंजिल्स के चैट्सवर्थ इलाके में मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश होने की घटना की स्थानीय फायर डिपार्टमेंट ने पुष्टि की है. यह हादसा 15 सितंबर की शाम करीब 7 बजे 9151 N मेसन एवेन्यू पर हुआ. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर दो कमर्शियल इमारतों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी देते हुए चैट्सवर्थ में विमान दुर्घटना की आशंका जताई और हादसे की लोकेशन 9151 N मेसन एवेन्यू बताई.

यह भी पढ़ें: हूतियों की 'नापाक हरकत'! पवित्र शहर मक्का पर दागा ड्रोन, सऊदी एयर डिफेंस ने किया नष्ट, पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी

 

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा उस जगह के पास हुआ, जहां कुछ समय पहले एक SUV और मेट्रो बस की टक्कर हुई थी. इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी. मीडिया हेलीकॉप्टर उस घटना की कवरेज कर रहा था, तभी वह भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थिति देखी जा सकती है.

3 की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

NBC के मुताबिक, हादसे के बाद हेलीकॉप्टर के पायलट और उसमें सवार लोगों से संपर्क करने में दिक्कत हो रही थी. दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की हालत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव दल ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू की.

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध से कंगाल हो रहा अमेरिका, अब तक फूंक दिए 38 अरब डॉलर, CBO ने बताया हर महीने का खर्च

Continue reading on the app

महाराष्ट्र: पालघर में महिला पार्षद के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज

महाराष्ट्र: पालघर में महिला पार्षद के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज

Continue reading on the app

  Sports

केएल राहुल बने उप कप्तान, हार्दिक पंड्या की वापसी पर फंसा पेच, फेंकने होंगे 10 ओवर, ध्रुव जुरेल बैकअप विकेटकीपर

KL Rahul named vice-captain: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में केएल राहुल को उप-कप्तानी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत टीम से बाहर हैं. चयनकर्ताओं ने साफ किया है कि हार्दिक को वापसी के लिए भारत 'ए' की तरफ से 10 ओवर गेंदबाजी कर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. 27 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज में रोहित-विराट का अनुभव और नए चेहरों का जोश देखने को मिलेगा. Wed, 16 Sep 2026 22:54:11 +0530

  Videos
See all

3 KM की गंध से सुराग तलाशेगी Sniffer Dog Mary #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T17:34:17+00:00

Shehnaaz Gill | प्लेन में बाल बाल बची शहनाज गील... वीडियो वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T17:33:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers