Responsive Scrollable Menu

ओ थारी की! 10 नगर निगमों में जोधपुर-भरतपुर-अजमेर-पाली का सबसे धांसू मेयर खेल, जो रचेगा जोड़-तोड़ का चक्रव्यूह वही कहलाएगा राजस्थान का चाणक्य?

Rajasthan mayor election 2026: राजस्थान के 10 नगर निगमों के नतीजों के बाद अब सबकी नजर चार शहरों पर हैं. जोधपुर में BJP और कांग्रेस बराबरी पर हैं. भरतपुर में निर्दलीयों ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. अजमेर और पाली में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है. ऐसे में इन चारों निगमों में मेयर की कुर्सी‌ किसको मिलेगी. फैसला बहुत मजेदार हो गया है. इन चारों जगहों पर मामला सिर्फ सीटों का रह ही नहीं गया हैं, बल्कि यहां समर्थन के गणित से सारे मेयरों की किस्मत खुलने वाली है. ऐसे में जो भी जोड़-तोड़ का चक्रव्यूह रचकर अपने हिस्से में मेयर की कुर्सी ले वही कहलाएगा राजस्थान का चाणक्य!

Continue reading on the app

UPESSC UP Primary Teacher Online Form 2026

Uttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC) ने Primary Teacher Recruitment 2026 Advt No. 05/2026 Notification जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत Assistant Teacher के विभिन्न पदों पर कुल 12405 पद निर्धारित किए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस UPESSC Primary Teacher Recruitment 2026 के लिए इच्छुक हैं और निर्धारित योग्यता रखते हैं, वे […]

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

भारतीय क्रिकेट में घरेलू सत्र की शुरुआत से पहले ईरानी कप को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शेष भारत की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में ईरानी कप उनके लिए मैदान पर वापसी और अपनी तैयारी दिखाने का अहम मौका होगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार पंत को शेष भारत की टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि सरफराज खान को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। पांच दिन का यह मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। सामने जम्मू-कश्मीर की टीम होगी, जिसने 2025-26 रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है।

टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप की भी वापसी हो सकती है। निचली कमर में खिंचाव की चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे आकाश दीप को फिटनेस जांच के बाद खेलने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि उन्होंने अपना पिछला मुकाबला फरवरी 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ही रणजी ट्रॉफी में खेला था।

शेष भारत की तेज गेंदबाजी में आकाश दीप के अलावा मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी और आर्यन पांडे को शामिल किया गया है। स्पिन विभाग में अनुकूल रॉय के साथ मानव सुथार और सारांश जैन हैं। मानव सुथार और सारांश जैन हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

बल्लेबाजी में सरफराज खान के अलावा आर स्मरण और आयुष दोसैजा पर भी नजर रहेगी। दोनों पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो बल्लेबाजों में शामिल रहे थे। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के साथ आर्यन जुयाल को भी टीम में जगह मिली है।

गौरतलब है कि ईरानी कप घरेलू क्रिकेट के प्रमुख मुकाबलों में गिना जाता है। इसमें रणजी ट्रॉफी विजेता टीम का सामना शेष भारत की टीम से होता है। इस बार जम्मू-कश्मीर के चैंपियन बनने के बाद उसे शेष भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिला है।

शेष भारत की 15 सदस्यीय टीम में सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल, आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसैजा भी शामिल हैं। वहीं ऋषभ पंत कप्तान और सरफराज खान उपकप्तान होंगे।

Wed, 16 Sep 2026 21:57:00 +0530

  Videos
See all

Ayush Malik Conversion मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T16:39:02+00:00

PM Modi Birthday पर सज धजकर तैयार हुआ BJP दफ्तर #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T16:40:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers