Responsive Scrollable Menu

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को हाईकोर्ट से राहत, जानलेवा हमले के मामले में 50 हजार रूपये के मुचलके पर मिली जमानत

जबलपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग उर्फ छोटे सरकार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत मिली है। छतरपुर में जानलेवा हमले और गोली चलाने के मामले में हाईकोर्ट ने शालिग्राम की जमानत मंजूर कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने के निर्देश दिए हैं।

शालिग्राम पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मोतीलाल कुशवाहा पर हमला किया था। घटना के दौरान पिस्टल से गोली चलाने का भी आरोप है। इस मामले में राजनगर थाना पुलिस ने शालिग्राम को 15 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वे जेल में थे और जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे।

बचाव पक्ष ने कहा- पुरानी रंजिश में फंसाया गया

हाईकोर्ट में शालिग्राम की ओर से अधिवक्ता रोहित रघुवंशी और अमित दुबे ने पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने दलील दी कि पुरानी रंजिश और राजनीतिक दबाव के चलते शालिग्राम को झूठे मामले में फंसाया गया है।

वकीलों ने कोर्ट में यह भी कहा कि शालिग्राम प्रसिद्ध संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई हैं और परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से मामला दर्ज कराया गया। आरोपों को गलत बताते हुए उनकी जमानत की मांग की गई।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट ने शालिग्राम की जमानत मंजूर करते हुए 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने के निर्देश दिए हैं।

मोतीलाल कुशवाहा ने लगाया था गोली चलाने का आरोप

मामला जुलाई 2026 का है। कोड़ा गांव के रहने वाले मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया था कि शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और मारपीट की। कुशवाहा के मुताबिक लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली भी चलाई गई, जो उनके सीने में लगी।

घायल मोतीलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें शालिग्राम और उनके साथी भागते दिखाई देने का दावा किया गया था। वीडियो के एक फ्रेम में शालिग्राम के हाथ में हथियार दिखाई देने की बात भी सामने आई थी।

इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 15 जुलाई को शालिग्राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

 

Continue reading on the app

मानसून की विदाई से पहले भीगेगा MP! 19 सितंबर के बाद बारिश का एक और दौर संभव, कोटा फुल होने में 4.3 इंच पानी की और जरूरत

मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में एक दौर की ओर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 19 सितंबर के बाद एक और नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से  प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

इससे पहले अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 17 से 19 सितंबर के बीच पश्चिमी हिस्से में बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा 18 से 21 सितंबर के दौरान पूर्वी हिस्से में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इस दौरान इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के कई जिलों में भी बादल-बारिश और तेज हवा की स्थिति बन सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगोन, धार, झाबुआ और आलीराजपुर में अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से तापमान में  भी मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल अधिकतम तापमान करीब 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 19 सितंबर, 2026 के आसपास परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। वर्तमान में निम्न दबाव का क्षेत्र, चक्रवातीय परिसंचरण, मानसून ट्रफ सक्रिय है। इसके अलावा मध्य भूमध्यसागरीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में देखा गया एक नया पश्चिमी विक्षोभ औसत समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर भी स्थित है।

मध्य प्रदेश में अब भी कोटे से 6 % कम बारिश

  • 1 जून से 15 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 6% बारिश कम हुई है। प्रदेश में अबतक 33 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 37.3 इंच होनी चाहिए थी। 1 जून से 30 सितंबर तक चलने वाले मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य बारिश का 88.5% कोटा पूरा हो चुका है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 2% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 11% कम पानी गिरा है। अबतक प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का आंकड़ा कमजोर बना हुआ है और 18 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिर चुका है।
  • इस सीजन में सबसे अधिक मऊगंज में 53 इंच और सबसे कम आलीराजपुर में सिर्फ 13.6 इंच बारिश हुई है
  • भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल और उमरिया में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अन्य जिलों में औसत से भी कम पानी गिरा है।

Continue reading on the app

  Sports

Team India ने जीता 2nd T20I, कप्तान Shreyas Iyer ने दिए अगले मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत

अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज़ के दूसरे T20I मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 'मेन इन ब्लू' ने एक बार फिर मेज़बान टीम पर दबदबा बनाया और 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में अफ़गानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में कुल 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 'मेन इन ब्लू' ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा।

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka के खिलाफ 80 रन की पारी से Jos Buttler का कमाल, Rohit Sharma को पछाड़ा

मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात की और बताया कि 'मेन इन ब्लू' जिस तरह का खेल दिखा रही है, उससे वे कितने खुश हैं। अय्यर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि हाँ, बिल्कुल। मुझे लगता है कि पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए और इस मैच में उतरते समय, हम एक बड़ी जीत चाहते थे और आज का मैच इसका सही उदाहरण था। [मुश्किल शुरुआत के बाद कप्तानी की भूमिका में ढलने पर] हाँ, बिल्कुल। शुरुआत में यह पचाना मुश्किल था, लेकिन सफ़र हमेशा उतार-चढ़ाव भरा होता है। आपको जितना हो सके संतुलन बनाए रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप पल का आनंद लें, न कि अतीत में हुई बातों के बारे में ज़्यादा सोचें।

इसे भी पढ़ें: Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

सीरीज़ जीतने के बाद, हो सकता है कि भारतीय टीम अपनी लाइनअप में कुछ बदलाव करे। इस बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा कि यह मैच खिलाड़ियों को मौका देने के लिए अच्छा हो सकता है। अय्यर ने कहा कि हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट और हालात के आदी हो जाएं और थोड़ी प्रैक्टिस भी कर लें। इसलिए, खिलाड़ियों को - खासकर उन्हें जो अब तक बाहर बैठे हैं - मौका देने और टीम कॉम्बिनेशन में थोड़ा बदलाव करने के लिए यह एक अच्छा मैच होगा। 17 सितंबर को होने वाले इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है और क्या वे अफ़गानिस्तान का क्लीन स्वीप कर पाते हैं या नहीं।

Wed, 16 Sep 2026 12:45:00 +0530

  Videos
See all

Prayagraj Murder Live: SP नेता Pawan की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, खौफ़नाक CCTV आया सामने |Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T07:43:13+00:00

UPI पेमेंट के नए नियमों पर क्या बोले MobiKwik के CEO?| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T07:43:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers