Responsive Scrollable Menu

Persian Gulf Attack | फारस की खाड़ी में फिर गहराया तनाव! अमेरिकी सेना ने समुद्र में ईरानी नावों को किया तबाह, 'सेलड्रोन' छीनने की कोशिश नाकाम

ईरान के तट के पास रणनीतिक रूप से संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी सेना और ईरानी नावों के बीच एक बार फिर सीधी मुठभेड़ देखने को मिली है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की दो छोटी नावों पर भीषण गोलीबारी कर उन्हें नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई तब की गई जब ईरानी नावों ने अमेरिकी नौसेना के एक मानवरहित समुद्री ड्रोन (Unmanned Surface Vessel) को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि ईरान की नावों ने ‘‘अमेरिका के एक मानवरहित सतही पोत पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन सेना की ओर से बलपूर्वक जवाब दिए जाने के बाद उनकी कोशिश नाकाम हो गई।’’ 

वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को खबर में बताया कि देश के दक्षिणी तट पर स्थित हॉर्मोजगान प्रांत में मछुआरों की दो नावों पर हमला हुआ। प्रांतीय अधिकारी के हवाले से बताया गया कि कई मछुआरे लापता हैं। यह छह महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में गोलीबारी की एक और घटना है। दोनों पक्ष होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी 'खेल' की भारत ने खोली पोल

हाल के हफ्तों में अमेरिका इस महत्वपूर्ण ऊर्जा-परिवहन मार्ग पर ईरान की पकड़ कुछ हद तक कमजोर करने में सफल रहा है। हालांकि, इस संघर्ष के प्रभाव से तेल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे नवंबर में प्रस्तावित अमेरिकी कांग्रेस के मध्यावधि चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। हॉकिन्स ने मंगलवार को बताया कि हालिया टकराव समुद्री ड्रोन ‘सेलड्रोन’ को लेकर था। यह करीब 25 फुट लंबा, मानवरहित पोत है जिसमें स्वत: संचालित होने की क्षमता है।इसे भी पढ़ें: सऊदी के 3 शहरों में इमरजेंसी अलर्ट, हूतियों ने कहां-कहां किया धूम-धड़ाका

 अमेरिकी सेंट्रल कमांड पिछले कई वर्षों से समुद्री यातायात पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में इनका इस्तेमाल कर रही है। हॉर्मोजगान के उप-गवर्नर अहमद नफीसी ने समाचार एजेंसी ‘इरना’ को बताया कि सोमवार शाम फारस की खाड़ी में दो नावों पर एक ‘दुश्मन ड्रोन’ से हमला किया गया।हालांकि, खबर में ईरानी बलों द्वारा किसी अमेरिकी ड्रोन को कब्जे में लेने की कोशिश का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

Continue reading on the app

Paytm Share Price :UPI MDR के ऐलान के बाद Paytm और One Mobikwik के शेयरों को लगे पंख, जानिए ब्रोकरेज की राय

Paytm Share Price : नए फ्रेमवर्क के तहत,15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांज़ैक्शन पर 40 बेसिस पॉइंट तक का MDR लागू होगा,जिसमें कुछ खास कैटेगरी के लिए रियायती दरें और छोटे व्यापारियों के लिए छूट होगी। इस ऐलान के बाद Paytm और One Mobikwik के शेयरों में जोरदार तेजी आई है

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंदों में कूटे 30 रन, फिर शतक से रचा इतिहास, स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को बताया केविन पीटरसन से बेस्ट बल्लेबाज

हैरी ब्रूक का तूफानी शतक देखने के बाद बेन स्टोक्स ने उनका लोहा मान लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने ब्रूक को पीटरसन से बेहतर बताया है. अब सवाल है क्या आप इससे सहमत हैं? Wed, 16 Sep 2026 09:10:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00

AAJTAK 2 LIVE | PAKISTAN में बिगड़े हालात! | IMRAN KHAN के सपोर्ट में कौन-कौन? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers