Responsive Scrollable Menu

Greater Noida में 50 लाख की Methamphetamine के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक पकड़े गए

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने कारोबारी वीजा पर भारत आए नाइजीरिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान पीटर (47) और माइकल (56) के रूप में हुई जिन्हें पैरामाउंट सोसायटी स्थित एक टावर के स्टूडियो अपार्टमेंट से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 600 ग्राम मेथामफेटामीन बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उनके पास से 1.19 लाख रुपये, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन और दो बैग भी बरामद किए हैं। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी किसी एक स्थान पर स्थायी रूप से नहीं रहते थे और वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अलग-अलग इलाकों में लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे और वहीं से मादक पदार्थों की तस्करी करते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी मुख्य रूप से अफ्रीकी मूल के लोगों तथा दिल्ली-एनसीआर के कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मादक पदार्थ पहुंचाते थे। इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन संपर्क किया जाता था।’’ सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कितने समय से इस गतिविधि में शामिल थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए जाने से पहले आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन और उनके सिम कार्ड तोड़कर फेंक दिए थे।

Continue reading on the app

DRDO के HALE ड्रोन प्रोजेक्ट के लिए Bharat Forge और Pratt and Whitney में करार

भारत की एक कंपनी और अमेरिका की प्रमुख रक्षा कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि वे भारत के अधिक ऊंचाई पर लंबे समय तक उड़ान भरने में सक्षम (एचएएलई) मानवरहित विमान के विकास में सहयोग करेंगे। एक संयुक्त बयान में ‘भारत फोर्ज’ और ‘प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा’ ने कहा कि वे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम के तहत डिजाइन और विकसित किए जा रहे एचएएलई मानवरहित विमान (यूएवी) में उन्नत टर्बोप्रॉप इंजन के इस्तेमाल की संभावनाओं का आकलन करेंगे। ‘प्रैट एंड व्हिटनी’ अमेरिका स्थित आरटीएक्स एक उपक्रम है।

यह सहयोग सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत भारत में स्वदेशी मानवरहित हवाई प्रणालियों के विकास के प्रयासों को बढ़ावा देगा। एचएएलई यूएवी जमीन और समुद्री क्षेत्रों में लंबे समय तक निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और टोह लेने के अभियान संचालित करने में सक्षम होते है। बयान में कहा गया, “प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा इंजन की अनुकूलता, प्रदर्शन और उसे विमान में लगाने से जुड़ी आवश्यकताओं का आकलन करेगी।

भारत फोर्ज इंजन को विमान के ढांचे में जोड़ने का काम संभालेगी। इसमें इंजन की स्थापना की डिजाइन और विभिन्न प्रणालियों के बीच समन्वय से जुड़े काम शामिल होंगे। इस काम के लिए वह अपनी उन्नत इंजीनियरिंग, विनिर्माण और एयरोस्पेस प्रणालियों से जुड़ी क्षमताओं का इस्तेमाल करेगी।” बयान में भारत फोर्ज लिमिटेड के उपाध्यक्ष और संयुक्त प्रबंध निदेशक अमित कल्याणी के हवाले से कहा गया, “भारत फोर्ज का एयरोस्पेस कारोबार भारत की स्वदेशी एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के साथ सहयोग करने पर गर्व महसूस करता है।” उन्होंने कहा, “प्रैट एंड व्हिटनी की दुनिया भर में प्रमाणित प्रणोदन तकनीक को भारत फोर्ज की इंजीनियरिंग और प्रणालियों के एकीकरण से जुड़ी विशेषज्ञता के साथ मिलाकर हमारा लक्ष्य विश्वस्तरीय एचएएलई मंच के विकास में सहयोग करना है, जो भारत की रणनीतिक आत्मनिर्भरता और रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगा।” प्रैट एंड व्हिटनी के उपाध्यक्ष और भारत प्रमुख आशीष सराफ ने कहा कि भारत फोर्ज के साथ यह सहयोग भारत की एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं में सहयोग देने की कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, “प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के टर्बोप्रॉप इंजन कठिन परिचालन परिस्थितियों में अपनी विश्वसनीयता साबित कर चुके हैं। भारत के एचएएलई कार्यक्रम के लिए ठीक ऐसी ही क्षमता की जरूरत है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games तक पहुंचेगा ‘ट्रॉफी विवाद’! मोहसिन नकवी से मेडल लेगी टीम इंडिया?

2025 में भारत की पुरुष टीम और 2026 में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के खिताब जीते लेकिन दोनों ही मौकों पर मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने पहुंचे. मगर किसी भी भारतीय टीम ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली. Sat, 19 Sep 2026 00:10:58 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers