Responsive Scrollable Menu

TMC सिंबल विवाद : चुनाव आयोग में आज दस्तावेजों की जंग, रीतब्रत को मात देने के लिए ममता समर्थकों के पास हैं ये पेपर

तृणमूल कांग्रेस के सिंबल विवाद पर चुनाव आयोग में आज दस्तावेजों की जंग छिड़ गई है. ममता बनर्जी समर्थक खेमे ने रीतब्रत गुट के विशेष अधिवेशन को अवैध करार दिया है. आयोग के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

The post TMC सिंबल विवाद : चुनाव आयोग में आज दस्तावेजों की जंग, रीतब्रत को मात देने के लिए ममता समर्थकों के पास हैं ये पेपर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

P Chidambaram Birthday: Harvard से लेकर 7 बार संसद में Budget पेश करने तक, ऐसा रहा P Chidambaram का सफर

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम का आज 16 सितंबर को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह कांग्रेस के सबसे अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वर्तमान समय में पी चिदंबरम राज्यसभा के सांसद हैं और पार्टी के रणनीतिक और नीतिगत मामलों में अहम भूमिका निभाते हैं। केंद्र सरकार में यूपीए के समय चिदंबरम देश के वित्त मंत्री और गृहमंत्री जैसे पद भी संभाल चुके हैं। वहीं कांग्रेस के लिए वह कई बार संकटमोचन तो कई बार किरकिरी की वजह भी बने हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर पी चिदंबरम के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

तमिलनाडु के कनाडुकथन गांव में 16 सितंबर 1945 को पी. चिदंबरम का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम पलानीअप्पन चिदंबरम है। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा चेन्नई के मद्रास क्रिश्चियन सेकेंडरी स्कूल से पूरी की थी। फिर चेन्नई के प्रेसीडेंट कॉलेज से साइंस में सांख्यिकी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वहीं चिदंबरम ने बोस्टन के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री प्राप्त की।  

सियासी सफर

मई 2004 से लेकर नवंबर 2008 तक चिदंबरम ने वित्त मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद मुंबई आतंकी हमले के बाद पी चिदंबरम को देश का गृहमंत्री बनाया गया। करीब साढ़े तीन साल तक गृह मंत्रालय का पद संभालने के बाद वह मनमोहन सरकार में फिर दोबारा वित्त मंत्री बने।

आर्थिक मामलों के जानकार

पी. चिदंबरम की देश की आर्थिक नीतियों और वित्तीय मामलों पर पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। वह करीब 7 बार देश का आम बजट संसद में पेश कर चुके हैं। जिनमें से उन्होंने 5 बजट संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में बतौर वित्त मंत्री के रूप में पेश किया था।

आर्थिक विशेषज्ञता के साथ-साथ वरिष्ठ वकील होने के नाते वह पार्टी के लिए मजबूत आर्थिक, कानूनी और संवैधानिक मामलों में रणनीति भी तैयार करते हैं। संसद का सदन हो या मीडिया का मंच वह पार्टी की बात को बेबाकी से रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। इसके अलावा वह वित्त समिति के साथ-साथ वित्त मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य हैं। वह भारत-इटली संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष की जिम्मेदारी के फरवरी 2026 से संभाल रहे हैं।

पार्टी से हो जाता है वैचारिक मतभेद

पी चिदंबरम अपनी बेबाक शैली और स्वतंत्र सोच के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि कई बार चिदंबरम के व्यक्तिगत विचार पार्टी से अलग दिखते हैं। जिस वजह से कांग्रेस को राजनीतिक रूप से डैमेज कंट्रोल की भी जरूरत पड़ती है। अभी हाल ही में हुए BRICS सम्मेलनों के औचित्य पर सवाल उठाने की वजह से काफी विवाद खड़ा हो गया था।

विवादों से रहा नाता

चिदंबरम अपने राजनीतिक जीवन में कई मौके पर अपने तीखे बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। पीएम मोदी की 'दिमागी नक्सल' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा था कि अगर विरोधियों को ऐसा कहा जाता है, तो वह खुद को 'दिमागी नक्सल' कहने में गर्व महसूस करेंगे।

वहीं साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान चिदंबरम ने कहा था कि अगर कश्मीर हिंदू बाहुल राज्य होता, तो सरकार द्वारा ऐसा कदम नहीं उठाया जाता। उनके इस बयान पर काफी राजनीतिक बवाल हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज:भारतीय शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल तूर थामेंगे तिरंगा; 4 अक्टूबर तक चलेगा टूर्नामेंट

जापान में आज 20वें एशियन गेम्स का आगाज होगा। आइची के नागोया में ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। इसमें भारत की ओर से शूटर मनु भाकर और शॉटपुट एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर ध्वजवाहक होंगे। एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। भारत ने 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में सेरेमनी होगी गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी पालोमा मिजुहो स्टेडियम, नागोया में होगी। लोकल टाइम के मुताबिक समारोह शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। जापान तीसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था। भारत आज सिर्फ टेकबॉल में चुनौती पेश करेगा आज भारत टेकबॉल में अपनी चुनौती पेश करेगा। भारत की ओर से क्विंसी जोआकिम डिसूजा महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। उनका मुकाबला इंडोनेशिया की सुमाया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे से शुरु होगा। ऋषभ पंत की फैंस से अपील- खिलाड़ियों को सपोर्ट करें ऋषभ पंत ने एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि वे गेम्स देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही पंत ने फैंस से अपील की है कि खिलाड़ियों के साथ खड़े रहें और उन्हें सपोर्ट करें। भारत ने पिछले गेम्स में 107 मेडल जीते थे भारत ने हांगझोउ पिछले एशियन गेम्स में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया था। तब भारतीय खिलाड़ियों ने 107 मेडल जीते थे, जिसमें 28 गोल्ड शामिल थे। टीम को शूटिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, क्रिकेट और वेटलिफ्टिंग समेत कई खेलों में मेडल की उम्मीद रहेगी। पिछले एशियन गेम्स से छोटा भारतीय दल भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंस और 328 विमेंस थीं। Fri, 18 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

हेमकुंड साहिब में पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं को दिखा स्वर्ग जैसा दृश्य! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:30+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers