Noida में फिनटेक कंपनी का Server हैक, 58 बैंक खातों में ट्रांसफर किए ₹2.42 करोड़
नोएडा में साइबर जालसाजों ने एक वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी (फिनटेक) का सर्वर और एपीआई पोर्टल हैक कर दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस की एक अधिकारी ने बताया कि ‘रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रतिनिधि राजकुमार की ओर से मंगलवार को दी गई शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
‘रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड’ मोबाइल फोन रिचार्ज, बिल भुगतान, आधार के जरिए नकद निकासी और घरेलू धन हस्तांतरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है। पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि 13 सितंबर को दोपहर बाद से रात करीब आठ बजे के बीच साइबर जालसाजों ने कंपनी का सर्वर हैक कर लिया और एपीआई पोर्टल के जरिए कंपनी के खाते से 2,42,65,576 रुपये निकाल लिये। उन्होंने बताया कि यह रकम 497 लेनदेन के जरिए 28 बैंक के 58 खातों में अंतरित की गई।
गोयल ने कहा, “साइबर अपराध शाखा की टीम इसकी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किन-किन बैंक खातों में कितनी-कितनी रकम अंतरित की गई।
करेंट अफेयर्स 16 सितंबर:स्टील कचरे से छत्तीसगढ़ में बनी सबसे लंबी सड़क, डल झील संरक्षण के लिए ग्रास माशे का मॉडल प्रस्तुत
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. डल झील के संरक्षण के लिए ग्रास माशे तकनीक का मॉडल प्रस्तुत 2. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 'पेंशन सखियों' योजना का विस्तार मिसलेनियस (MISCELLANEOUS) 3. रायगढ़ में बनी दुनिया की सबसे लंबी 'स्टील स्लैग रोड' स्टील स्लैग रोड इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का समापन निधन (DEATH) 5. मशहूर फैशन डिजाइनर बॉब मैकी का निधन आज का इतिहास ----------------- ये खबर भी पढ़ें… 12 सितंबर के करेंट अफेयर्स : BRICS 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, भारत और फ्रांस मिलकर स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








