Responsive Scrollable Menu

'शुरू-शुरू में इसे पचाना मुश्किल था...', बैक टू बैक मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों दिया ऐसा बयान, जमकर हो रहा वायरल

Shreyas Iyer Statement : भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही अब टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस सीरीज को जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे. तो आइए जानते हैं कि अय्यर ने बैक टू बैक 2 मैच जीतने के बाद क्या-क्या कहा...

श्रेयस अय्यर ने जताई खुशी

अफगानिस्तान के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी का फैसला किया और उनकी टीम ने मिलकर इस फैसले को सही साबित किया. अफगान टीम ने 160 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसे भारतीय क्रिकेट टीम ने 15वें ओवर में ही चेज कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि पिछले कुछ मैचों में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं. इसके जवाब में अय्यर ने कहा, "हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए और इस मैच में आते हुए, हम एक बड़ी जीत चाहते थे, और आज का मैच इसका सही उदाहरण था."

अपनी कप्तानी के सफर पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी के सफर में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में भी बात की. अय्यर की कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि उन्हें अपनी पहली जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. इतना ही नहीं आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथों करारी हार का भी सामना करना पड़ा था.

मुश्किल शुरुआत के बाद कप्तानी की भूमिका में ढलने पर अय्यर ने कहा, "हां, बिल्कुल. शुरुआत में यह पचाना मुश्किल था, लेकिन सफर हमेशा उतार-चढ़ाव वाला होता है. आपको जितना हो सके बैलेंस बनाए रखना चाहिए और यह देखना चाहिए कि आप पल को इंज्वॉय करें, न कि अतीत में जो हुआ है उसके बारे में ज्यादा सोचें. और मैंने अपने पिछले इंटरव्यू में भी कहा है... आप स्थिति को जितना अपनाएंगे, चीजें उतनी ही बेहतर होती जाएंगी."

प्लेइंग-11 में बदलाव के कप्तान ने दिए हिंट

आखिर में श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर इशारा किया. उनका कहना है कि जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं, उन्हें मौका देने का अच्छा मौका होगा. इसका मतलब है कि तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आ सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि दूसरे मैच में तूफानी अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन क्या बेंच पर बैठेंगे या फिर टीम मैनेजमेंट किसी और खिलाड़ी की जगह वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह में खिलाएगा.

अय्यर ने प्लेइंग-11 में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट और हालात के आदी हो जाएं और थोड़ी प्रैक्टिस भी कर लें. इसलिए यह उन खिलाड़ियों को मौका देने के लिए एक अच्छा मैच होगा, खासकर जो बाहर बैठे हैं, और साथ ही टीम कॉम्बिनेशन में भी थोड़ा बदलाव किया जा सकता है."

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन-अभिषेक और ईशान का तहलका, भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेसी की मैदान से होगी विदाई, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मुकाबला, अर्जेंटीना ने टीम में चुना

लियोनेल मेसी ने वैसे तो संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन AFA का मानना है कि वो मैदान से विदाई लेने के हकदार हैं. इसी वजह से उन्हें एक आखिरी मुकाबले के लिए टीम में शामिल किए गए हैं. Wed, 16 Sep 2026 10:20:47 +0530

  Videos
See all

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers