Responsive Scrollable Menu

मणिपुर में 2 कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या:कई फार्महाउस जलाए; 2023 से अब तक 306 लोगों की मौत

मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई गांव में मंगलवार को दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा कई फार्महाउसों में आग लगा दी गई। राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया था कि 3 मई 2023 को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद अगस्त तक कम से कम 306 लोगों की मौत हुई है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं। 13 सितंबर को 4 कुकी की हत्या हुई थी मृतकों की पहचान किमजालहाई सिंगसोंग और फलनैचोंग सितल्हो के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव की रहने वाली थीं। फलनैचोंग खेत में लकड़ियां बटोर रही थीं, तभी उन्हें गोली मार दी गई। वहीं, नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद किमजालहाई हाल ही में गांव लौटी थीं और माता-पिता की खेती में मदद कर रही थीं। इससे तीन दिन पहले, 13 सितंबर को तामेंगलोंग के टोलेन और नोनी के लोंगपी गांव में अलग-अलग घटनाओं में 4 कुकी लोगों की हत्या हुई थी। इनमें एक दंपती भी शामिल था। इस साल फरवरी में नागा और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए नए संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है। कुकी-जो काउंसिल ने शवों को दफनाने से मना किया कुकी-जो काउंसिल (KZC) ने कुकी बहुल जिलों के नागरिक संगठनों से कहा है कि नागा हथियारबंद समूहों द्वारा मारे गए कुकी लोगों के शवों को दफन न किया जाए। इन शवों को नजदीकी कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा। काउंसिल ने कहा कि यह कुकी नागरिकों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में उठाया गया कदम है। उसने केंद्र और मणिपुर सरकार से नागरिकों की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। ---------------------------- मणिपुर की यह खबर भी पढ़ें… मणिपुरी संगीतकार को पीट-पीटकर मारने वाले 7 आरोपी पकड़े गए:इनमें एक नाबालिग, परिवार बोला- बदला नहीं, न्याय चाहिए; इंफाल में कैंडिल मार्च निकाला गया दिल्ली में 54 साल के मणिपुर मूल के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

London में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की झलक पाने उमड़े सैकड़ों प्रशंसक, सुरक्षा कारणों से आखिरी वक्त पर कार्यक्रम रद्द

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की ब्रिटेन यात्रा के दौरान लंदन की मशहूर 'द शार्ड' (The Shard) इमारत के पास सुरक्षा कारणों से एक बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मंगलवार को यूके की सबसे ऊंची इमारत के बाहर अभिनेता से नेता बने विजय की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक और समर्थक घंटों इंतज़ार करते रहे, लेकिन पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की ओर से सुरक्षा मंज़ूरी न मिलने के कारण आयोजकों को अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा करनी पड़ी।

पुलिस ने भीड़ की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, जिससे सैकड़ों समर्थक निराश हो गए। यूके की सबसे ऊंची इमारत 'द शार्ड' के बाहर प्रशंसक इस उम्मीद में जमा हुए थे कि वे इस यूरोपीय देश की यात्रा के दौरान अभिनेता-राजनेता की एक झलक पा सकेंगे। कई लोग घंटों से इंतज़ार कर रहे थे, तभी आयोजकों ने घोषणा की कि कार्यक्रम नहीं होगा।

लाउडस्पीकर के ज़रिए भीड़ को संबोधित करते हुए विजय की टीम के एक सदस्य ने कहा कि सुरक्षा कारणों से ज़रूरी मंज़ूरी न मिल पाने के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इस घोषणा से समर्थकों में निराशा फैल गई; इनमें से कुछ लोग लंबी दूरी तय करके आए थे और दिन का ज़्यादातर समय कार्यक्रम स्थल के बाहर बिताया था।

कार्यक्रम रद्द होने के बाद PTI ने एक प्रशंसक के हवाले से कहा, "मुझे लगता है कि यह सही है, लेकिन ये सभी लोग इंतज़ार कर रहे थे। तमिलनाडु में जैसी भीड़ दिखती है, यह वैसी भीड़ नहीं है।" यह प्रशंसक अभिनेता-राजनेता के होटल के बाहर घंटों से इंतज़ार कर रहा था। विजय अभी यूके में हैं और तमिलनाडु सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल निवेश आकर्षित करने के मिशन पर है, जिसका मकसद राज्य में वैश्विक निवेशकों को लाना है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए, जिससे लगभग 12,300 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश आएगा। अधिकारियों ने कहा कि इन समझौतों से तमिलनाडु को एशिया में एक प्रमुख एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब बनने में मदद मिलने की उम्मीद है और इससे 9,400 से ज़्यादा हाई-वैल्यू वाली नौकरियां पैदा हो सकती हैं। उम्मीद है कि विजय अपनी यूके यात्रा पूरी करके बुधवार को भारत लौट आएंगे।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 
 

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेसी की मैदान से होगी विदाई, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मुकाबला, अर्जेंटीना ने टीम में चुना

लियोनेल मेसी ने वैसे तो संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन AFA का मानना है कि वो मैदान से विदाई लेने के हकदार हैं. इसी वजह से उन्हें एक आखिरी मुकाबले के लिए टीम में शामिल किए गए हैं. Wed, 16 Sep 2026 10:20:47 +0530

  Videos
See all

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers