Responsive Scrollable Menu

होर्मुज में घमासान जारी, अमेरिकी सेना ने ईरान की दो नौकाओं को किया नष्ट; समुद्री ड्रोन चुराने की कर रही थी कोशिश

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज में घमासान जारी है. इस बीच खबर आई है कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज में ईरान की दो नौकाओं पर गोलीबारी कर नष्ट कर दिया. बताया जा रहा है ये नौकाएं समुद्री ड्रोन चुराने की कोशिश कर रही थीं, इसी दौरान अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के पास समुद्र में इन नौकाओं पर जबरदस्त गोलीबारी कर नष्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि इन नावों ने कथित तौर पर अमेरिकी नौसेना द्वारा संचालित एक बिना चालक वाले समुद्री वाहन को 'चुराने' की कोशिश की थी, जो होर्मुज जलडमरूमध्य में गश्त कर रहा था.

क्या बोली अमेरिकी सेना?

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने सेंटकॉम को प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के हवाले से कहा, "हाल ही में ईरानी छोटी नावों ने अमेरिका के बिना चालक वाले समुद्री वाहन पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन सेंटकॉम की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद उन्हें असफल कर दिया गया." हॉकिन्स ने मंगलवार को कहा कि इसमें शामिल ड्रोन एक 'सेलड्रोन' था, जो लगभग 25 फीट (8 मीटर) लंबा एक छोटा बिना चालक वाला यान है जो खुद से चल सकता है.

बता दें कि  अमेरिकी सेंट्रल कमांड कई सालों से इस इलाके में समुद्री यातायात की निगरानी के लिए ऐसे ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कमांड द्वारा संचालित सभी समुद्री ड्रोन 'पूरी तरह से सुरक्षित हैं. बता दें कि अमेरिकी सेना पिछले काफी लंबे समय से कहती रही है कि सेलड्रोन में इस्तेमाल होने वाली तकनीक व्यावसायिक रूप से उपलब्ध है और संवेदनशील नहीं है.

सामने आया ईरान का बयान

समुद्र में ईरानी नौकाओं के तबाह करने के बाद तेहरान का भी बयान सामने आया है. ईरानी सरकारी मीडिया ने एक प्रांतीय अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान के दक्षिणी तट पर होर्मुजगन प्रांत में मछली पकड़ने वाली दो नावों पर हमला किया गया, इसके बाद से कई मछुआरे लापता बताए गए. बता दें कि ड्रोन की इस घटना की जानकारी सबसे पहले एक्सिओस ने दी थी. ये घटना ईरानी सरकारी टेलीविजन की उस रिपोर्ट के एक हफ्ते बाद हफ्ते बाद सामने आई है जिसमें कहा गया था कि देश की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के एंट्री गेट पर अमेरिकी सेना के एक अंडरवाटर ड्रोन को पकड़ लिया है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

इन शहरों में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी ₹100 नीचे, जानें 16 सितंबर का नया भाव

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: 16 सितंबर के ताजा सोना-चांदी भाव जारी हो गए हैं. जानें 24 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी के शहरवार रेट क्या हैं.

The post इन शहरों में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी ₹100 नीचे, जानें 16 सितंबर का नया भाव appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प #bjpnews #congressnews #ytshorts #shorts #aajkitajakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:35:38+00:00

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, Youth Congress ने उठाए सवाल | Maharashtra Politisc #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers