Responsive Scrollable Menu

ईरान के खिलाफ जुटे अमेरिका इजरायल समेत 7 देश, जर्मनी में की सीक्रेट मीटिंग, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

US Israel Iran War: 6 महीनों के बाद भी ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच हालात ठीक नहीं है. लगातार अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं. वहीं ईरान भी दोनों को अलग अलग तरीके से मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. इसी बीच जर्मनी में अमेरिका-इजरायल समेत 7 अरब देशों की सीक्रेट मीटिंग हुई. इसमें ईरान के खिलाफ तैयारी पर चर्चा हुई. इस खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ.

एक्सियोस की एक रिपोर्ट में दो इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया गया है कि अमेरिका, इजरायल और 7 अरब देशों के शीर्ष सैन्य कमांडरों ने पिछले सप्ताह जर्मनी में एक निजी बैठक की. इसमें  ईरान के साथ चल रहे युद्ध और मध्य पूर्व में व्यापक सुरक्षा तनावों पर विचार-विमर्श किया गया.  

अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख एडमिरल ब्रेड कूपर की अध्यक्षता में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक की जानकारी किसी भी भाग लेने वाली सरकार ने सार्वजनिक नहीं की. यह बैठक उस समय हुई, जब अमेरिका और इजरायल को ईरान के साथ युद्ध की स्थिति में आए छह महीने से अधिक समय हो चुका था. यह इस तरह का पहला बड़ा शिखर सम्मेलन था. 

ये देश हुए शामिल

इस चर्चा में इजरायल के साथ-साथ सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, कतर, जॉर्डन और मिस्र के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए. यह राजनयिक और सैन्य गठबंधन विशेष रूप से महत्वपूर्ण था क्योंकि भाग लेने वाले कई अरब देशों के इज़राइल के साथ कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं.

Continue reading on the app

पीएम मोदी ने रणवीर अल्लाहबादिया से लेकर मैथिली ठाकुर तक को दिया सम्मान, जानिए 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' की कब हुई थी शुरुआत

PM Modi Launched National creators Award: हमारे देश में लगातार अलग-अलग फील्ड में कंटेट क्रिएटर्स उभर रहे हैं. आज से कुछ सालों पहले इस फील्म में करियर बनाना बहुत मश्किल और रिस्की माना जाता था. फिर भी इंडिया में रणबीर इलाहाबादिया और मैथिली ठाकुर जैसे सैकड़ों क्रिएटर्स ने इस फील्ड में अपना करियर बनाया. धीरे-धीरे कंटेंट क्रिएटर्स अपनी पहचान तो बना ही रहे थे और आगे भी बढ़ रहे थे. जिससे इकॉनमी को भी फायदा मिला. इन क्रिएटर्स के लिए जब से नरेद्र मोदी (Narendra Modi) की भारत सरकार ने 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' की अनाउंस मेंट की तो इससे कई पुराने और नए क्रिएटर्स को एक रास्ता मिला, क्योंकि शुरुआत में इसमें करियर बनाना आसान नहीं था. जब पीएम मोदी ने साल 2024 में पहले 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' की शुरुआत की तो इस फील्ड में एक तरह की क्रांति से आ गई. प्रधानमंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स को सपोर्ट करने के लिए इस अवॉर्ड की शुरुआत की थी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि किसे-किसे 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' मिला था. 

पीएम मोदी ने रणवीर अल्लाहबादिया से लेकर मैथिली ठाकुर तक को दिया सम्मान

इंडियन गवर्नमेंट ने पहली बार देश 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' (National Creators Award) की शुरुआत 8 मार्च 2024 की थी. नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भव्य इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के टैलेंट को नेशनल पहचान देने के लिए उन्हें इन अवॉर्ड से सम्मानित किया था.  इस दौरान जाने-माने पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) को 'डिस्रप्टर ऑफ द ईयर' और जानी-मानी लोक गायिका मैथिली ठाकुर को 'सांस्कृतिक राजदूत (कल्चरल एंबेसडर) ऑफ द ईयर' के सम्मानित किया गया. इन अवॉर्ड को बीस से ज्यादा कैटेगरी में डिस्ट्रीब्यूट किया गया था. इसका मैन लक्ष्य सोशल मीडिया के जरिए सोसाइटी में पॉजिटिवी लाने और डिजिटल इंडिया की ताकत सम्मानित करने के लिए दिया गया. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' (National Creators Award) के दौरान इन्फ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ यूनिक और दोस्ताना बॉन्डिंग दिखाई थी. इस पूरे इवेंट में पीएम मोदी का एक अलग ही मजाकिया और कैजुअल अंदाज देखने के लिए मिला. 

पीएम मोदी ने रणवीर अल्लाहबादिया से लेकर मैथिली ठाकुर तक को दिया सम्मान

1. रणवीर अल्लाहबादिया (BeerBiceps) 


पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया को 'डिसरप्टर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला था. इस दौरान दोनो के बीच मंच पर हल्की-फुल्की नोकझोंक भी देखने के लिए मिली. पीएम ने रणबीर को योग और नींद से जुड़े विषयों पर और कंटेंट बनाने की सलाह भी दी थी. जिसके लिए उन्होंने पीएम की बहुत तारीफ की.

2. मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर बिहार की जानी मानी भजन, लोक गायिका और विधायक है. उन्हें पीएम मोदी ने 'नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड' के तहत 'सांस्कृतिक राजदूत' (Cultural Ambassador) का अवार्ड दिया था. इस दौरान पीएम और मैथिली के बीच खास बॉन्डिंग दिखी थी. उन्होंने पीएम के साथ सेल्फी लेने की गुजारिश की. जिसके बाद उन्होंने पीएम के साथ फोटो खींचवाया.

3. मल्हार कलांबे

कंटेंट क्रिएटर मल्हार कलांबे ने 'स्वच्छता एंबेसडर' का नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड जीता. उन्होंने मंच पर पीएम मोदी को अपने साथ  सफाई अभियान में शामिल होने का न्योता दिया, तो इस पर पीएम हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहा, 'इस चुनाव में भी सफाई होने वाली है.'   

4. कामिया जानी (Curly Tales)

4. इसके साथ ही कामिया जानी (Curly Tales) को पीएम मोदी ने 'फेवरेट्स ट्रैवल क्रिएटर' कैटेगरी में  नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से नवाजा. उन्होंने पीएम से पूछा कि उन्हें अपने अगले ब्लॉग के लिए कहां जाना चाहिए. जिसका पीएम ने बहुत बेहतरीन जवाब दिया था.

5. जाह्नवी सिंह

जाह्नवी सिंह को फैशन आइकॉन का अवॉर्ड की कैटेगरी में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड मिला. जब जाह्नवी सिंह जब मंच पर आईं और पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की, तो पीएम ने तुरंत उन्हें रोक दिया. पीएम ने उनसे कहा कि कला के फील्ड में पैर नहीं छुए जाते बल्कि आर्टिस्ट का सम्मान किया जाता है. 

मैन विनर्स                                        कैटेगरी

  1. निश्चय मल्हान (Triggered Insaan):      'बेस्ट गेमिंग क्रिएटर' का अवॉर्ड 
  2. अमन गुप्ता (boAt के को-फाउंडर):       'सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर'
  3. अंकित बैयानपुरिया:                             'बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर' का पुरस्कार
  4. गौरव चौधरी (Technical Guruji):         'बेस्ट टेक क्रिएटर' का अवॉर्ड
  5. जया किशोरी:                                     'बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज' का अवॉर्ड
  6. श्रद्धा जैन (Aiyyo Shraddha):             'मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (महिला)' का अवॉर्ड मिला.
  7. आरजे रौनक (Bauaa):                       'मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर  का अवार्ड
  8. कविता सिंह (Kabita's Kitchen):         'बेस्ट फूड क्रिएटर' का पुरस्कार 
  9. नमन देशमुख (Tech Plus Gadgets):  'बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन' का अवॉर्ड
  10. अभि और नियू (Abhi and Niyu):         'न्यू इंडिया चैंपियन' का अवॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

Asian Champions Trophy: नहीं मानी जाएगी पाकिस्तान की कोई मांग, भारत में ही होगा टूर्नामेंट का आयोजन

भारत में इस साल अक्टूबर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, जिसके मुकाबले पंजाब के मोहाली और जालंधर में खेले जाएंगे. मगर पाकिस्तान ने इसके लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है. Thu, 17 Sep 2026 22:27:53 +0530

  Videos
See all

Sawal Public Ka LIVE | ऐसा क्या जो मोदी को मिटाने वाले 'मिटते' चले गए? | PM Modi 76th Birthday #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:17:07+00:00

Weather Update : अगले 4 घंटों में मूसलाधार बारिश? | IMD Alert | Breaking News | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers