17 सितंबर को जगमग होगा शिप्रा तट, 26 हजार वॉलेंटियर 3 मिनट में जलाएंगे 25 लाख दीपक
उज्जैन में 17 सितंबर को दीपोत्सव का आयोजन किया जाने वाला है। इस दौरान 3 मिनट में 25 लाख दीपकों को जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इतने कम समय में एक साथ इन दीपकों को जलाने का काम लगभग 26000 वॉलेंटियर करने वाले हैं।
बता दें कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शिप्रा तट पर ये भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम को लेकर पूरी रूपरेखा नगर निगम की ओर से तैयार कर ली गई है।
जगमग होंगे शिप्रा के घाट
इस दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत शिप्रा के अलग अलग घाटों पर दीपक जलाए जाने वाले हैं। सुनहरी घाट, रामघाट, दत्त अखाड़ा, भूखी माता, केदारेश्वर घाट सहित शिप्रा तट के विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है। जब लाखों दीपक एक साथ चलेंगे तब शिप्रा पूरी तरह से जगमग दिखाई देगी।
7 सेक्टर और 250 सब सेक्टर
इतने सारे दीपकों को जलाने के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 7 और 250 सब सेक्टर बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में 225 दीपक रखें जाएंगे जिन्हें दो वॉलेंटियर एक साथ जलाने का काम करेंगे। इस तरह से एक व्यक्ति 3 मिनिट में 112 दीपक जलाएगा।
26 हजार लोगों को जिम्मेदारी
इस रिकॉर्ड को कायम करने में 26 हजार वॉलेंटियर अपना योगदान देने वाले हैं। सभी को ब्लॉक के अनुसार पहले से ही सामग्री और दीपों को जलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अंतिम समय में कोई परेशानी ना हो इसलिए पहले ही सब कुछ उपलब्ध करा दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक इन वॉलेंटियर्स दीपक, रुई की बाती, तेल, माचिस, कपूर, मोमबत्ती सहित सारी जरूरी सामग्री दी जाएगी। सब कुछ 3 मिनट में सही ढंग से हो इसके लिए एक दिन पहले रिहर्सल भी की जाने वाली है।
घरों में भी जलेंगे दीपक
यह भव्य आयोजन केवल शिप्रा तट पर नहीं बल्कि शहर के घरों में भी आयोजित किया जाने वाला है। तकरीबन 4,55000 लोग अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने वाले हैं। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस अभियान के तहत दीपक जलाए जाएंगे।
लगेगी इतनी सामग्री
लाखों दीपकों को जलाने में 45000 लीटर तेल, 1000 मिली कपूर, 30 लाख से ज्यादा रुई की बाती, 53 हजार से ज्यादा मोमबत्ती, 11 हजार से ज्यादा माचिस, 28 हजार लकड़ी की स्टिक लगने वाली है। कार्तिक मेला ग्राउंड में दीपकों की सफाई, रुई पर कपूर लगाने और लकड़ी की स्टिक तैयार करने का काम किया जा रहा है।
पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
दीपक उत्सव के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पहले से बनाए गए दो विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड कायम करना है। इसके पहले साल 2 साल 23 में 18 लाख 82 हजार 229 दीपक जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया था। इसके पहले 2022 में 11 लाख 71 हजार 78 दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया गया था। अब 25 लाख से ज्यादा दीपक को जलाने का लक्ष्य रखकर नया रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाने वाली है।
भोपाल में रात के अंधेरे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, विजय स्तंभ के सामने बिरयानी मैजिक हटाया, टेबल-कुर्सी और सिलेंडर किए जब्त
भोपाल के एमपी नगर जोन-1 में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए रात में विशेष अभियान चलाया। दरअसल विजय स्तंभ के सामने सड़क किनारे वर्षों से जमे अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने क्रेन की मदद से एक बिरयानी मैजिक हटाया। इसके अलावा कई ठेले, काउंटर, टेबल-कुर्सियां, गैस सिलेंडर और फूड ट्रॉली भी जब्त की गईं।
दरअसल कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अमला मौजूद रहा। अभियान के बाद टीम ने जोन-2 में भी कार्रवाई जारी रखी जहां देर रात तक अतिक्रमण हटाने का काम चलता रहा।
अतिक्रमण हटाओ अभियान में क्या-क्या हटाया गया?
दरअसल नगर निगम की टीम विजय स्तंभ और विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क किनारे पहुंचे अतिक्रमणों को भी हटाने पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक इस इलाके में लंबे समय से सड़क किनारे ठेले और अस्थायी ढांचे लगे हुए थे जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान छत वाले ठेले, फूड काउंटर, टेबल-कुर्सियां, गैस सिलेंडर और फूड ट्रॉली को जब्त किया गया। बिरयानी मैजिक को क्रेन की मदद से हटाया गया। निगम अधिकारियों ने सड़क किनारे मौजूद दूसरे अस्थायी ढांचों को भी हटवाया। वहीं अभियान के दौरान निगम की टीम ने मौके पर मौजूद सामान को सूचीबद्ध करते हुए जब्ती की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी निगरानी जारी रहेगी।
बिजली कनेक्शन भी जांच के दायरे में
वहीं निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों को वेज बिरयानी के एक काउंटर पर बिजली कनेक्शन भी मिला। अब इसकी जांच की जाएगी कि यह कनेक्शन किस आधार पर दिया गया था। नगर निगम इस मामले में बिजली कंपनी को पत्र लिखकर जानकारी मांगेगा। सांयकालीन अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान ने बताया कि विजय स्तंभ चौराहे पर लंबे समय से अतिक्रमण जमा होने के कारण यातायात बाधित हो रहा था। कार्रवाई के बाद संबंधित जगह को दोबारा अतिक्रमण से बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक खाली कराई गई जगह पर बेंच और पौधे लगाने का सुझाव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है ताकि सार्वजनिक स्थान व्यवस्थित रहे और दोबारा कब्जा न हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










