Asian Games 2026 : भारत को इन 5 खेलों में होगी सबसे ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद, जानें कौन से खिलाड़ी लगाएंगे पदकों की झड़ी
Asian Games 2026 : इस बार एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. इन खेलों का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 4 अक्टूबर 2026 तक चलने वाला है. एशियन गेम्स 2026 में भारत का कुल दल 768 सदस्यों का होगा. इसमें 269 पुरुष और 234 महिलाएं शामिल होंगी. वहीं इस बार एशियन गेम्स 2026 में 246 सहायक कर्मचारी और अन्य अधिकारी भी जाने वाले हैं. भारत के 503 खिलाड़ी मेडल के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे. भारत इस बार कुल 35 खेलों में हिस्सा लेने वाला है. ऐसे में फैंस को इस बार भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतकर घर लौटने की उम्मीद होगी.
इस बार एशियन गेम्स में भारत जिन 36 खेलों में भाग लेने वाला है, उनमें से 5 खेल ऐसे हैं, जिसमें इंडिया के ज्यादा से ज्यादा मेडल लाने की उम्मीद है. इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने साल दर साल अच्छा प्रदर्शन किया और भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है. ये सभी खिलाड़ी इस बार भी भारत को अधिक से अधिक पदक दिलाना चाहेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि वो 5 खेल कौन से हैं, जिनमें भारत के सबसे ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है. इसके साथ ही उन खिलाड़ियों के नाम के बारे में भी जानेंगे, जो इस बार देश को ज्यादा से ज्यादा पदक दिला सकते हैं.
???????????????? ????????????????????????????. ???????????? ????????????????????. ???????????? ???????????????????????????????? ????????????????????????. ????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2026
The men’s 4x400m relay team ended India's 60-year wait for Asian Games gold with a breathtaking finish at Hangzhou 2022.????
Relive the golden run and get ready to cheer for Team India at the… pic.twitter.com/n6BDz7B8TE
इन पांच खेलों में होगी भारत के सबसे ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद
1 - एथलेटिक्स
एशियन गेम्स 2026 में इस बार भारत को एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा पदक मिलने की उम्मीद होगी. इस खेल के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक इसी खेल में इंडिया ने सबसे ज्यादा पदक अपने नाम किए हैं. भारत ने एशियन गेम्स के अब तक के इतिहास सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में हासिल किए हैं. इस खेल में भारत ने एशियन गेम्स के 19 संस्करण में अब तक कुल 85 गोल्ड, 102 सिल्वर और 96 ब्रॉन्ज समेत कुल 283 मेडल जीते हैं.
2 - निशानेबाजी
इंडिया को जिस खेलने में दूसरे सबसे ज्यादा मेडल पाने की उम्मीद होगी, वो एथलेटिक्स है. एशियन गेम्स के इतिहास में इंडिया को सबसे ज्यादा सफलता एशियन गेम्स में ही मिली है. एशियन गेम्स के इतिहास में अब तक भारतीय खिलाड़ी ने निशानेबाजी में कुल 80 मेडल जीते हैं, जिसमें 16 गोल्ड, 30 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. इस खेल में भारत को पिछले एशियन गेम्स में कुल 22 मेडल जीते थे.
3 - बॉक्सिंग
बॉक्सिंग इंडिया के लिए तीसरा ऐसा खेल हैं, जिसमें वो इस बार सबसे ज्यादा मेडल हासिल करने की कोशिश करेगा. भारत को एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग यानी मुक्केबाजी में सबसे ज्यादा मेडल मिलने की उम्मीद होगी. इस खेल में भारत ने पिछले यानी एशियन गेम्स 2023 में कुल 5 पदक जीते थे, जिसमें एक सिल्वर मेडल और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. भारतीय बॉक्सर्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जिससे इस खेले में और ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद जाग उठी है.
4 - क्रिकेट
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट में भी भारत को मेडल मिलने की उम्मीद है. क्रिकेट में भारत के 2 गोल्ड मेडल पक्के लग रहे हैं. इंडियन पुरुष क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम दोनों गोल्ड मेडल अपने नाम करने की प्रबल दावेदार हैं. इन दोनों टीमों ने पिछेल एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीते थे. इस बार भी भारत को क्रिकेट में 2 मेडल मिलना तय है. इन टीमों में मौजूद हर सदस्य को मेडल मिलने वाले हैं. ऐसे में भारत की पुरुष टीम के 15 और भारत की महिला टीम के 15 खिलाड़ियों को मेडल मिलेगे.
भारत को क्रिकेट में भले ही दो मेडल मिलेंगे लेकिन इन खेल में 30 खिलाड़ी मेडल पहनकर भारत आएंगे. क्योंकि गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के हर खिलाड़ी को गले में मेडल पहनाया जाता है. भारत की पुरुष क्रिकेट टीम इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आ रही है. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर करती हुई नजर आएंगी.
????????????????????-???????????????????????? ???????????????? ???????????????????????? ???????????????? ???????????????????????? ???????????????????? ???????? ????????????????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 14, 2026
Harman ki sherniyaan ho ya Men in Blue ke toofani match-winners, dono ka mission hai set ????
Catch Asian Games LIVE from Thursday 17th Sept onwards, exclusively on Sony Sports… pic.twitter.com/ZEuq0cpSwa
5 - रेसलिंग
एशियन गेम्स 2026 में रेसलिंग भी ऐसा खेल होगा, जिसमें भारत को सबसे ज्यादा मेडल पाने की उम्मीद होगी. एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय पहलवान ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. अगर इस खेल के एशियन गेम्स के इतिहास पर नजर डालें तो, भारत ने रेसलिंग में अब तक कुल 65 मेडल जीते हैं, जिसमें 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे हैं.
इन खिलाड़ियों से होगी पदकों की उम्मीद
एथलेटिक्स - नीरज चोपड़ा, मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह, अविनाश साबले, तजिंदरपाल सिंह, पारुल चौधरी, राजेश रमेश और रोहित यादव
शूटिंग - मनु भाकर, ईशा सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, आशी चौकसे, सुरुचि
रेसलिंग - अमन सहरावत, अंतिम पंघाल, दीपक पूनिया, मनीषा, सुजीत कलकल
बॉक्सिंग - साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, लवलीना बोरगोहेन, जदुमणि सिंह, सचिन सिवाच, अंकुश और नरेंद्र बेरवाल
???? News ????
— BCCI (@BCCI) September 10, 2026
Yash Thakur replaces Harshit Rana in India’s T20Is squads for Afghanistan T20Is & Asian Games
More Details ▶️ https://t.co/qh86ExSbgB #TeamIndia | #AFGvIND | #AsianGames
क्रिकेट - पुरुष : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर
क्रिकेट - महिला : शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुलालना कमालिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर), राधा यादव, नंदिनी शर्मा
ये भी पढ़ें : Explainer: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया में क्यों होगी उथल-पुथल? 1 या 2 नहीं बल्कि 6 खिलाड़ी होंगे स्क्वाड से बाहर
UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती; योगी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ी शिक्षक भर्ती की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा कुल 15,012 पदों को भरने के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के हजारों शिक्षित युवाओं को माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में स्थायी नियुक्ति पाने का मौका मिलेगा।
पदों का विवरण और विज्ञापन की स्थितियां
जारी किए गए विज्ञापनों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संबद्ध प्राइमरी अनुभाग में 897 सहायक अध्यापक और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 11,508 सहायक अध्यापकों के पद शामिल हैं।
इन दोनों को मिलाकर सहायक अध्यापक श्रेणी में कुल 12,405 पदों पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडेड विद्यालयों में प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों के लिए अलग से विज्ञापन जारी किया गया है।
सहायक अध्यापक के 12,405 पदों के लिए आवेदन और परीक्षा तिथियां
सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी एवं शहरी) के 12,405 पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होकर 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 एवं 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित किया गया है।
प्रवक्ता (PGT) के 2,607 पदों का पूरा शेड्यूल
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में PGT के 2,607 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा। इन पदों के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 और संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 रखी गई है। प्रवक्ता पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 15 एवं 16 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।
ओटीआर (OTR) व्यवस्था अनिवार्य और आयोग के निर्देश
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की आसानी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली को अनिवार्य बना दिया है। किसी भी पद पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विस्तृत निर्देश पुस्तिका पढ़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi








