अमेरिका में जन्म, लखनऊ में सीखी हिंदी, स्कूल में बनाया सॉफ्टवेयर, फिर ऐसे YouTube के CEO बने नील मोहन
प्रभात खबर की इस खास सीरीज ‘टेक टाइकून्स की कहानी’ में आज हम जानेंगे YouTube के CEO नील मोहन के बारे में. ये वही भारतीय मूल के टेक लीडर हैं, जिनका जन्म अमेरिका में हुआ, लेकिन हाईस्कूल से पहले परिवार के साथ लखनऊ आ गए. उस समय उन्हें हिंदी बोलना, पढ़ना और लिखना तक नहीं आता था. उन्होंने लखनऊ में पढ़ाई के दौरान हिंदी सीखी, हाईस्कूल में ही सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की और आगे चलकर Stanford University से पढ़ाई के बाद Google और YouTube तक का सफर तय किया.
The post अमेरिका में जन्म, लखनऊ में सीखी हिंदी, स्कूल में बनाया सॉफ्टवेयर, फिर ऐसे YouTube के CEO बने नील मोहन appeared first on Prabhat Khabar.
London में CM Joseph Vijay का कार्यक्रम Metropolitan Police ने सुरक्षा कारणों से किया रद्द
(अदिति खन्ना) लंदन, 15 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक मंगलवार को लंदन की सबसे ऊंची इमारत ‘द शार्ड’ के बाहर इकट्ठा हुए। हालांकि, मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हस्तक्षेप करने के बाद विजय का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। विजय की टीम के एक सदस्य ने आयोजन स्थल के बाहर लाउडस्पीकर पर घोषणा की, “लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम यह कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं।
सुरक्षा कारणों से हमें इस कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं मिली है।” कार्यक्रम स्थल पर विजय की झलक पाने के लिए कई घंटे से कतार में खड़े एक प्रशंसक ने कहा, “मुझे लगता है कि यह ठीक है, लेकिन हम सभी कई घंटे से इंतजार कर रहे हैं। यह वैसी भीड़ नहीं है, जैसी हम तमिलनाडु में देखते हैं।” तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने के लिए विजय के नेतृत्व में राज्य का एक प्रतिनिधिमंडल फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा पर है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने लगभग 12,300 करोड़ रुपये के निवेश वाले कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विजय के बुधवार को ब्रिटेन से भारत लौटने का कार्यक्रम है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









