Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 16 September 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त जरूर नोट करें, पढ़ें आज का पंचांग 16 सितंबर

Aaj Ka Panchang 16 September 2026: आज यानी 16 सितंबर 2026 बुधवार का दिन है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तिथि पंचमी तिथि सुबह 8:59 तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी. हालांकि, आज योग की बात करें तो वैधृत्ति योग दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा और फिर विष्कंभ योग शुरू होगा. आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी का स्मरण करना लाभकारी माना जाता है. विद्यार्थियों के लिए भी बुधवार का दिन विशेष माना जाता है. वे गणेश जी की पूजा करने के साथ अपनी पढ़ाई में एकाग्रता के लिए प्रार्थना कर सकते हैं. वहीं, राहुकाल के दौरान शुभ कार्य या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए. यात्रा पर निकलते समय दिशा शूल का भी ध्यान रखें. उत्तर दिशा की यात्रा करने की स्थिति में बताए गए उपाय के अनुसार तिल या धनिया का सेवन करके घर से निकल सकते हैं. आज के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग, हरी सब्जियां या अपनी क्षमता के अनुसार भोजन का दान करना भी शुभ माना जाता है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग 16 सितंबर 2026.

पढ़ें आज का पंचांग 16 सितंबर 2026

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 16 सितंबर 2026
  • दिन- बुधवार
  • तिथि- पंचमी
  • नक्षत्र- विशाखा 
  • सूर्योदय- सुबह 6:06 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:25 बजे 
  • करण- बालव, कौलव
  • चंद्रमा- तुला राशि
  • शुभ मुहूर्त- आज नहीं है
  • राहुकाल- 12:15 से दोपहर 1:48 तक
  • दिशा शूल- उत्तर
  • दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया घर से निकलें

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

आज का महामंत्र

ऊं गं गणपतये नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर तुला राशि में सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक उसके बाद वृश्चिक राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06.09 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 20 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 16 सितंबर सुबह 10.52 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 16 सितंबर को रात 09.42 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:27 मिनट से सुबह 05:14 मिनट तक 

अमृत काल- सुबह 07:50 बजे से सुबह 09:34 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 12:15 से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 07:48 बजे से सुबह 09:19 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:57 मिनट से दोपहर 12:46 बजे तक

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Mumbai's Richest Ganpati Pandal: न लालबागचा राजा, न सिद्धिविनायक, ये हैं पूरे मुंबई का सबसे अमीर गणपति पंडाल

Continue reading on the app

Aaj ka Love Rashifal,16 September 2026: ऑफिस में दिलकश व्यक्ति से होंगे आकर्षित, पर फ्लर्टिंग में न खोएं आपा, जानें 12 राशियों के प्रेम फल

Love Rashifal (16 September 2026): आज का दिन सभी राशियों के लिए प्रेम जीवन में हैरान करने वाला होने वाला है. आज तीन राशियों के जीवन में ऑफिस रोमांस का अच्छा योग है. कार्यस्थल पर दिलकश व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आप आकर्षित होंगे लेकिन फ्लर्टिंग में अपना धैर्य न खोएं. जहां मेष राशि वालों को अपनी हिचकिचाहट और शर्म छोड़कर दिल की बात कहने की सलाह दी जाती है, वहीं वृष और कुंभ राशि के सिंगल्स के लिए नए साथी से मिलने के बेहतरीन योग बन रहे हैं. कन्या, तुला, वृश्चिक और मकर राशि वालों को आज फ्लर्टिंग और ऑफिस रोमांस से सावधान रहने की जरूरत है ताकि उनकी पेशेवर जिंदगी प्रभावित न हो. मीन राशि के जातकों को कार्यस्थल या किसी शैक्षणिक संस्थान जैसे अप्रत्याशित माहौल में अपने सपनों का साथी मिल सकता है. आइए जानते हैं कि आज आपके प्यार के सितारे क्या कहते हैं और आपको किन बातों का ख्याल रखना है.

Continue reading on the app

  Sports

Asia cup Trophy: शर्म तुमको मगर आती नहीं! बेइज्जत होकर भी अपनी पीठ थपथपा रहा ये पाकिस्तानी, और कितना जलील होंगे मोहसिन नकवी

महिला एशिया कप 2026 में जीत के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लिया है. ऐसा ही पिछले साल भारतीय मेंस टीम ने भी किया था. टीम इंडिया के इस फैसले से करोड़ों पाकिस्तानियों के छाती पर सांप लोट गया. उसी लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी हैं, जिन्होंने भारत को लेकर सोशल मीडिया पर जहर उगला है. Wed, 16 Sep 2026 11:14:06 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | PAKISTAN में बिगड़े हालात! | IMRAN KHAN के सपोर्ट में कौन-कौन? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:10+00:00

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers