Responsive Scrollable Menu

'रॉकेट' की रफ्तार से दौड़ा Robot, तोड़ दिया उसेन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, Video viral

Chinese Humanoid Robot अब खेल के मैदान में भी झंडे गाड़ रहे हैं। बीजिंग में चल रहे World Humanoid Robot Games में Tiangong Ultra नाम के दुनिया के सबसे धावक उसेन बोल्ट (Usain Bolt) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Continue reading on the app

BCCI: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खोले कमाई के नए दरवाजे, टीम इंडिया के पार्टनर बने ये ब्रांड्स

BCCI Associates Partners: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन नए Associate Partners का ऐलान किया है। Campa, SBI Life और ChatGPT अब भारतीय क्रिकेट से जुड़ गए हैं। इन तीनों कंपनियों के साथ साझेदारी दो सीजन के लिए होगी, जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू सीरीज से होगी और यह मार्च 2028 तक चलेगी।

BCCI के मुताबिक, तीनों नई साझेदारियों की कुल डील वैल्यू 130 करोड़ रुपये से ज्यादा है। खास बात यह है कि पिछले चक्र की तुलना में इस बार इन साझेदारियों की कुल कीमत में करीब 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। BCCI का कहना है कि इससे भारतीय क्रिकेट की कमर्शियल ताकत और ब्रांड वैल्यू का पता चलता है।

इन तीनों पार्टनर्स में सबसे ज्यादा चर्चा ChatGPT की हो रही है। पहली बार AI टेक्नोलॉजी की दुनिया का यह बड़ा नाम भारतीय क्रिकेट के साथ इस तरह जुड़ा है। Campa पेय पदार्थों के क्षेत्र से आता है। SBI Life इंश्योरेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी है, जबकि ChatGPT AI टेक्नोलॉजी का प्रतिनिधित्व करता है। यानी BCCI ने एक ही डील में तीन अलग-अलग सेक्टर के बड़े ब्रांड्स को जोड़ा है।

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि भारत का घरेलू क्रिकेट सीजन देश की सबसे पसंदीदा और मजबूत स्पोर्ट्स प्रॉपर्टीज में से एक है। Campa, SBI Life और ChatGPT के साथ साझेदारी भारतीय क्रिकेट की ताकत और उसके कमर्शियल आकर्षण का बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तीनों ब्रांड अपनी अलग पहचान और नई सोच के साथ भारतीय क्रिकेट से जुड़ रहे हैं।

BCCI के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस साझेदारी को भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि घरेलू सीजन की पार्टनरशिप की वैल्यू में 44 फीसदी की बढ़ोतरी बताती है कि ब्रांड्स का BCCI और टीम इंडिया पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

सैकिया ने कहा कि Campa, SBI Life और ChatGPT तीन बिल्कुल अलग और दिलचस्प कैटेगरी से आते हैं। इनके जुड़ने से भारतीय क्रिकेट के पास दर्शकों से जुड़ने और फैंस का अनुभव बेहतर बनाने के नए मौके खुलेंगे।

BCCI ने कहा कि इन साझेदारियों से क्रिकेट के साथ जुड़े ब्रांड्स को बड़ी संख्या में फैंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा। साथ ही, बोर्ड का कमर्शियल पोर्टफोलियो भी और मजबूत होगा। आने वाले दो सीजन में इन ब्रांड्स की मौजूदगी भारतीय क्रिकेट के मैदान और फैंस के बीच खास नजर आ सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे क्रिकेट में एडम जम्पा ने रचा इतिहास, तोड़ा महान शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Adam Zampa Record: ट्रेविस हेड की शतकीय पारी के बाद दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 84 रन से हरा दिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही उन्होंने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. Sat, 19 Sep 2026 06:31:55 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers