Car Care Tips: कार की बैटरी को लंबे समय तक रखना है सही, तो इन बातों का रखें ध्यान
Car Care Tips: भारत में हर दिन बड़ी संख्या में कारों की बिक्री होती है। हालांकि, कई कारें ऐसी भी होती हैं जिन्हें लंबे समय तक चलाया नहीं जाता। लंबे समय तक कार का इस्तेमाल न करने से बैटरी पर असर पड़ सकता है और जरूरत के समय कार स्टार्ट होने में परेशानी आ सकती है। ऐसे में कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर कार की बैटरी की उम्र बढ़ाई जा सकती है और अचानक आने वाली परेशानी से भी बचा जा सकता है।
बैटरी टर्मिनल को रखें साफ
कार की बैटरी में दो टर्मिनल होते हैं, जिनके जरिए बैटरी की पावर कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम तक पहुंचती है। समय के साथ इन टर्मिनल पर गंदगी या जंग जमा हो सकती है, जिससे बैटरी का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। इसलिए समय-समय पर बैटरी टर्मिनल की सफाई करते रहना चाहिए।
बैटरी का पानी जांचते रहें
आजकल ज्यादातर कारों में मेंटेनेंस-फ्री बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें नियमित रूप से पानी का स्तर जांचने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, अगर आपकी कार में ऐसी बैटरी लगी है जिसमें इलेक्ट्रोलाइट का स्तर जांचना जरूरी है, तो समय-समय पर इसे जरूर चेक करें। जरूरत पड़ने पर निर्माता के निर्देशों के अनुसार उचित डिस्टिल्ड या डी-मिनरलाइज्ड पानी का इस्तेमाल करें।
लंबे समय तक खड़ी कार को कभी-कभी स्टार्ट करें
अगर कार कई दिनों तक खड़ी रहती है तो बैटरी धीरे-धीरे डिस्चार्ज हो सकती है। इसलिए लंबे समय तक कार का इस्तेमाल न करने पर भी उसे समय-समय पर चलाना बेहतर होता है। सिर्फ कुछ मिनट के लिए इंजन स्टार्ट करने के बजाय, संभव हो तो कार को पर्याप्त समय तक चलाएं, ताकि बैटरी को ठीक से चार्ज होने का मौका मिल सके।
टर्मिनल पर पेट्रोलियम जैली का करें इस्तेमाल
बैटरी के टर्मिनल पर नमी, गंदगी और जंग जमा होने से कनेक्शन प्रभावित हो सकता है। इससे बचने के लिए टर्मिनल को साफ करने के बाद उस पर थोड़ी मात्रा में पेट्रोलियम जैली लगाई जा सकती है। इससे टर्मिनल को नमी और जंग से बचाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसे लगाने से पहले बैटरी निर्माता के निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है।
इमरजेंसी से बचने के लिए रखें ध्यान
अगर कार लंबे समय तक खड़ी रहती है तो बैटरी की स्थिति पर नजर रखना जरूरी है। समय-समय पर बैटरी, टर्मिनल और कनेक्शन की जांच करने से अचानक बैटरी खत्म होने की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर बैटरी की जांच किसी विशेषज्ञ से भी करानी चाहिए।
(मंजू कुमारी)
WhatsApp पर आया ट्रैफिक चालान? भरने की गलती मत करना; खाली हो सकता है अकाउंट
WhatsApp पर ट्रैफिक चालान का मैसेज मिल रहा है तो बिना जांच किए पेमेंट ना करें। साइबर स्कैमर्स फर्जी लिंक और APK फाइल के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan











