Responsive Scrollable Menu

Newspaper DIY Ideas: रद्दी Newspaper से बनाएं खूबसूरत Home Decor आइटम्स, अपनाएं आसान तरीके

कई लोगों के घर में पुराने अखबारों का ढेर लगा रहता है। अगर आपके घर में भी पुराने अखबारों का ढेर लगा है, तो इन पेपरों को फेंकने या बेचने से पहले कुछ DIY हैक्स के बारे में जरूर जान लें। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने न्यूज पेपर सिर्फ कबाड़ नहीं बल्कि घर को सजाने के लिए भी काम आ सकते हैं। आप इन पुराने अखबारों से थोड़ी सी क्रिएटिविटी अपनाकर कई तरह की खूबसूरत चीजें बना सकती हैं। वहीं इनको देखकर पहली बार में किसी को यह समझ नहीं आएगा कि इनको हाथों से बनाया गया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान DIY टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

न्यूज पेपर से बनाएं सुंदर टॉय डिजाइन

पुराने न्यूज पेपर से बनी सुंदर टॉय डिजाइन हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचेगी। इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। क्योंकि सबसे पहले कार्डबोर्ड से आपको कार का शेप तैयार करना होगा। शेप बनाने के बाद इसके ऊपर अखबार रोल करके चिपकाएं। इसके लिए न्यूज पेपर को पहले पतली-पतली रोल वाली स्टिक में तैयार किया जाता है। अब इन रोल को जोड़कर कार की छत, बॉडी, शेप, पहिए और अन्य हिस्से पर लगाया जाता है।

इसके लिए सबसे पहले कार की बॉडी बनाने के लिए पेपर रोल करके एक साथ रख लें।

अब आगे और पीछे की बॉडी को मजबूत बनाने के लिए मोटे कार्डबोर्ड का बेस लगाएं।

फिर पहिए बनाने के लिए अखबार की लंबी पट्टियों को गोल-गोल घुमाकर इस्तेमाल करें।

फिर अंत में अपनी पसंद के हिसाब से कार के कुछ हिस्सों को पेंट कर लें।

इसे भी पढ़ें: Tech Tips: क्या आप Smart TV का सही इस्तेमाल कर रहे हैं? इन शानदार फीचर्स के बारे में शायद नहीं जानते होंगे

न्यूज पेपर से बनाएं पेपर बास्केट

टेबल को सजाने के लिए न्यूज पेपर से बनी बास्केट बेस्ट है। इसमें आप जरूरी चीजों को रख सकती हैं या फिर इसको सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए पहले आपको कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करना होगा। फिर इस पर पेपर रोल करके लगाएं। इसके बाद अपने हिसाब से किसी तरह का बास्केट डिजाइन चुन सकती हैं।

पेपर बास्केट बनाने के लिए न्यूज पेपर की लंबी शीट लेकर पतली-पतली रोल स्टिक बनाकर तैयार करें।

कुछ स्टिक को सीधा रखकर बास्केट का बेस बनाएं, जिससे कि यह देखने में सुंदर लगें।

फिर जरूरत के हिसाब से बास्केट को चौकोर, गोल या दिल का आकार दिया जा सके।

बास्केट का बेस मजबूत बनाने के लिए न्यूज पेपर की 2-3 परत लगा सकती हैं।

अब बास्केट की सभी पेपर स्टिक को करीब एक जैसी मोटाई और शेप में रखें।

पुराने न्यूज पेपर से बनाएं वॉल फ्लावर

पुराने अखबार के इस्तेमाल से आप वॉल पेपर भी बना सकती हैं। घर की दीवारों को कम खर्च में कई तरह के डिजाइन से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको खर्चा करने की भी जरूरत नहीं है। वहीं खासियत यह भी है कि इन डिजाइंस को देखने के बाद हर कोई आपसे इसको बनाने के तरीके के बारे में पूछेगा।

वॉल पेपर बनाने के लिए अखबार को चौकोर टुकड़ों में काट लें।

फिर हर टुकड़े को मोडकर कोन जैसे बनाएं।

अब कोन के नीचे वाले हिस्से को गोंद की मदद से चिपकाएं।

इस तरह से सारी पंखुड़ियों को तैयार कर लें।

अब इस गोल कार्डबोर्ड का टुकड़ा लेकर इसके चारों ओर पंखुड़ियों को लगाएं।

इस तरह से यह डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगी।

Continue reading on the app

Hartalika Teej Special: मेहंदी का रंग दिखेगा डार्क, आजमाएं ये Home Remedies

हरतालिका तीज पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और खूब सजती-संवरती हैं। इस श्रृंगार में मेहंदी भी शामिल है। इसके बिना कोई भी पर्व पूरा नहीं होता है। हरतालिका तीज एक खास पर्व होता है। इस दिन महिलाएं अच्छे से सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। वहीं महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव और मां पार्वती से कामना करती हैं। 

लेकिन अब बदलते दौर में मेहंदी का रंग भी फीका पड़ने लगा है। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी का रंग न चढ़ने से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से आपकी मेहंदी का रंग काफी गहरा चढ़ेगा।

आजमाएं ये आसान घरेलू हैक्स

मेहंदी को घोलने के दौरान इसमें सादा पानी नहीं बल्कि चाय की पत्ती का पानी डालें। इसको बनाने के लिए तपेली में एक कप पानी रखें। इसके बाद उसमें पत्ती डाल दें। अब पानी को थोड़ी देर उबलने दें और फिर पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। जब पानी ठंडा हो जाए, तो उसमें मेहंदी घोल लें।

मेहंदी को घोलने से पहले मेहंदी में तेल डाल दें। इससे मेहंदी का एक जैसा कलर आता है। वहीं मेहंदी हल्की सी जब सूख जाए, तो एक कटोरी में पानी लेकर इसमें शक्कर डाल दें। फिर रूई की मदद से इसको मेहंदी पर लगाएं। इस ट्रिक को आजमाने से मेहंदी का कलर अच्छा आता है।

जब मेहंदी सूख जाए, तो इस पर रुई की मदद से अचार का तेल लगा सकती हैं। अचार का तेल लगाने से मेहंदी का कलर खूब जमेगा।

मेहंदी को हटाने के बाद पानी से हाथ नहीं धोएं। इसके पहले हाथों पर घरेलू बाम का यूज करें। अपने हाथों पर हल्का घरेलू बाम लगाएं। ध्यान रहे कि उंगलियों के पोर्स पर इसको नहीं लगाएं। इससे आपकी मेहंदी अच्छी चढ़ेगी।

जब मेहंदी सूख जाए, तो रुई की मदद से हाथों पर हल्का सा मेहंदी का तेल लगाएं। फिर करीब 3 घंटों तक हाथों पर पानी न डालें। इससे भी मेहंदी का रंग गहरा निखरकर आता है।

Continue reading on the app

  Sports

Team India ने जीता 2nd T20I, कप्तान Shreyas Iyer ने दिए अगले मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत

अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज़ के दूसरे T20I मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 'मेन इन ब्लू' ने एक बार फिर मेज़बान टीम पर दबदबा बनाया और 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में अफ़गानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में कुल 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 'मेन इन ब्लू' ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा।

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka के खिलाफ 80 रन की पारी से Jos Buttler का कमाल, Rohit Sharma को पछाड़ा

मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात की और बताया कि 'मेन इन ब्लू' जिस तरह का खेल दिखा रही है, उससे वे कितने खुश हैं। अय्यर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि हाँ, बिल्कुल। मुझे लगता है कि पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए और इस मैच में उतरते समय, हम एक बड़ी जीत चाहते थे और आज का मैच इसका सही उदाहरण था। [मुश्किल शुरुआत के बाद कप्तानी की भूमिका में ढलने पर] हाँ, बिल्कुल। शुरुआत में यह पचाना मुश्किल था, लेकिन सफ़र हमेशा उतार-चढ़ाव भरा होता है। आपको जितना हो सके संतुलन बनाए रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप पल का आनंद लें, न कि अतीत में हुई बातों के बारे में ज़्यादा सोचें।

इसे भी पढ़ें: Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

सीरीज़ जीतने के बाद, हो सकता है कि भारतीय टीम अपनी लाइनअप में कुछ बदलाव करे। इस बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा कि यह मैच खिलाड़ियों को मौका देने के लिए अच्छा हो सकता है। अय्यर ने कहा कि हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट और हालात के आदी हो जाएं और थोड़ी प्रैक्टिस भी कर लें। इसलिए, खिलाड़ियों को - खासकर उन्हें जो अब तक बाहर बैठे हैं - मौका देने और टीम कॉम्बिनेशन में थोड़ा बदलाव करने के लिए यह एक अच्छा मैच होगा। 17 सितंबर को होने वाले इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है और क्या वे अफ़गानिस्तान का क्लीन स्वीप कर पाते हैं या नहीं।

Wed, 16 Sep 2026 12:45:00 +0530

  Videos
See all

Disha-SSR Case: CBI दिलाएगी दिशा को न्याय! #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T07:11:24+00:00

Jauhar Trust Income Tax Raid : जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का बड़ा शिकंजा #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T07:13:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers