Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के भोग के लिए 10 आसान तरीकों से बनाएं Sugar Free Modak

14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत होने वाली है और यह त्योहार 10 दिन तक मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर घर में बप्पा लाने की सबसे ज्यादा एक्‍साइटमेंट होती है और उन्हें क्या भोग अर्पित करें, इसका सबसे पहला नाम मोदक का ही आता है।

मोदक में मिठास अधिक होती है, जिससे कई लोग चीनी खाने स बचते हैं। यदि आप इस बार गणपति बप्पा के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जिसमें अलग से चीनी न डालने पड़े, तो आप कई तरह के मोदक बना सकती हैं।

इसके लिए आपको कोई ज्यादा सामान की जरुरत नहीं है। किचन में मिलने वाली हर एक चीज से आप स्वादिष्ट मोदक बना सकते हैं। इसलिए आप नारियल, ड्राई फ्रूट्स, मखाना, तिल या चॉकलेट से मोदक बनाएंगी तो लोगों को खूब पसंद आएंगे। इस बार आप भोग में एक नहीं बल्कि हर रोज 10 दिन के लिए दस तरह के शुगर फ्री मोदक बना सकते हैं।

10 द‍िनों तक बप्‍पा को लगाएं अलग-अलग तरह के मोदक का भोग

गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक आप अलग-अलग तरह के मोदक को भोग बप्पा को लगा सकते हैं-

खजूर-ड्राई फ्रूट्स मोदक

असल में इस मोदर के लिए आपको ज्यादा चीनी डालने की कोई जरुरत नहीं होगी। इसके लिए आप खजूर को पीसकर उसमें बारीक कटे हुए बादाम, काजू और अखरोट मिला लें। अब इस मिश्रण को मोदक के सांचे में भरकर मोदक का शेप दे दें। तैयार हैं आपके खजूर-ड्राई फ्रूट्स मोदक।

नारियल-खजूर मोदक

इसे बनाने के लिए आपको चीनी डालने की कोई जरुरत नहीं है। सबसे पहले आप खजूर को पीस लें और इसमें बारीक कटे हुए बादाम, काजू और अखरोट मिला लें। अब मिश्रण को मोदक के सांचे में भरकर मोदक का शेप दे दें। तैयार है आपके नारियल खजूर मोदक।

तिल-ड्राई फ्रूट्स मोदक

बप्पा के लिए आप कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो तिल वाले मोदक भी बना सकती हैं। इसके लिए तिल को थोड़ा-सा भूनकर पीस लें और इसमें कटे हुए काजू-बादाम मिला दें। इसकी बाइंडिंग के लिए थोड़ा खजूर का पेस्ट डालें और सांचे से मोदक तैयार कर लें।

मखाना मोदक

मखाने का मोदक बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को अच्छे से भून लें। फिर इन्हें पीस लें और इसमें ड्राई फ्रूट्स का पाउडर और खजूर का पेस्ट मिलाएं, फिर इस मिश्रण को मोदक के सांचे में दबाकर निकाल लें।

बादाम मोदक

यही पर्व है जब सब लोग बप्पा को भोग में मोदक अर्पित करते हैं। इसे बनाने के लिए बादाम को पीसकर उसमें थोड़ा दूध डालकर सॉफ्ट मिश्रण तैयार कर लें और अब इसमें चीनी की जगह खजूर का पेस्ट मिलाएं और लो फ्लेम पर पकाकर मोदक बना लें।

काजू मोदक

वैसे आपको काजू कतली काफी पसंद होगी है, लेकिन इस बार आप काजू  के मोदक जरुर बनाएं और इसका स्वाद बिल्कुल काजू कतली जैसा होता है। इसके बनाने के लिए काजू को पीसकर पाउडर बना लें और इसमें थोड़ा दूध डालकर मिश्रण तैयार कर लें। मिठास के लिए खजूर का पेस्ट मिला दे, फिर इसके मोदक के सांचे में भर दें। तैयार है आपका काजू मोदक।

कोकोनट-ड्राई फ्रूट्स मोदक

आप भी घर पर नारियल और ड्राई फ्रूट्स मोदक भी ट्राई कर सकती है। इसे बनाने के लिए नारियल और ड्राई फ्रूट्स को थोड़ा-सा भूनकर पाउडर बना लें और बाद में इसमें खजूर का पेस्ट मिला लें। मिश्रण तैयार होने के बाद मोदक बना लें।

कोको मोदक

अगर आपको चॉकेलट खाना काफी पसंद हैं, तो आप कोको पाउडर वाला मोदक घर में आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए मखाने और ड्राई फ्रूट्स के पाउडर में बिना चीनी वाला कोको पाउडर और खजूर का पेस्ट मिला लें। फिर मोदक बना लें।

पीनट मोदक

इतना ही नहीं, आप पीनट के मोदक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए भुनी हुई मूंगफली को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब इसमें खजूर का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें। इसके बाद मोल्ड में डालकर मोदक बना लें।

अंजीर-ड्राई फ्रूट्स मोदक

अंजीर वाले मोदक भी खाने में काफी टेस्टी होते हैं। वैसे यह आपको बनाने में थोड़ा महंगा पड़ सकता है। हालांकि इसका स्वाद गजब का होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूखे अंजीर को थोड़ी देर भिगोकर पीस लें। अब इसमें कटे हुए बादाम और काजू मिलाएं और मिश्रण को मोदक का शेप दे दें।

इन बातों का रखें ध्यान

 - इन रेसिपी में अलग से चीनी नहीं डाली है।

- खजूर, अंजीर जैसी चीजों में नेचुरल शुगर होती है, यह पूरी तरह शुगर फ्री नहीं है।

- भोग के लिए मोदक बनाए, तो साफ-सफाई का विशेष का ध्यान रखें।

- यदि आपको एक्स्ट्रा मिठास चाहिए, तो ऊपर से पिसी हुई चीनी अलग से कोट कर सकते हैं।

Continue reading on the app

Ganesh Chaturthi पर मुंबई के Lalbaug बाजार में मिल रहीं सस्ती और सुंदर गणेश प्रतिमाएं

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी त्योहार को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिलता है। मुंबई की हर एक गली में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का भव्य स्वागत होता है। अपने घर में बप्पा को लाने के लिए भक्तजन पहले से सबसे बढ़िया गणेश मूर्ति की तलाश में लगे रहते हैं।

असल में मुंबई में कई जगहों पर आपको काफी शानदार, एक से बढ़कर एक सुंदर मूर्तियां देखने को मिल जाएगी। आज हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं, एक शानदार और प्रसिद्ध बजार, जहां से आप सबसे किफायती दामों में गणेश जी की मूर्तियों की ढेरों वैरायटी देख सकती हैं।

मुंबई का सबसे प्रसिद्ध लालबाग मूर्ति बाजार

मुंबई का परेल का लालबाग में गणेशोत्सव के लिए हमेशा चर्चाओं के केंद्र बना रहता है। यहां लगने वाला मूर्ति बाजार अपनी भव्यता के लिए सबसे लोकप्रिय है। इस जगह पर प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' का मंडल भी सजाया जाता है। त्योहार से कुछ दिनों पहले यहां सैकड़ों मूर्तिकारों की वर्कशॉप लगती हैं, जिनमें छोटी मूर्तियों से लेकर विशालकाय पंडाल मूर्तियों तक, हर चीज आपको बजट और आकार की प्रतिमाएं देखने को मिल जाएगी।

इको-फ्रेंडली मिट्टी की मूर्तियों को मिलता है शानदार कलेक्शन

इस बाजार में आपको प्राकृतिक मिट्टी की मूर्तियां सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगी। यहां जामनगर की खास मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से बनीं इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां थोक दामों में आसानी से मिल जाएंगी। लालबाग बाजार में लालबागचा राजा, पुणे के दगडूशेठ हलवाई, तितवाला गणेश औक पगड़ी वाले बाल गणेश के स्वरुप वाली मूर्तियां भी अलग-अलग साइज में आपको देखने को मिल जाएंगी।

बजट-फ्रेंडली छोटी प्रतिमाएं

इतना ही नहीं, आप अपने अपार्टमेंट या पूजा घर के लिए छोटी मूर्ति खोज रही हैं और आपका बजट भी कम है, तो आपको यहां पर 6 इंच से लेकर 2 फीट तक की मूर्तियों को कम खर्च और अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।

लालबाग मूर्ति बाजार तक कैसे पहुंचें?

यदि आप मुंबई के सबसे बड़े इस गणेश मूर्ति बाजार में जाना चाहते हैं, तो सेंट्रल लाइन की लोकल ट्रेन से परेल स्टेशन या करी रोड तक स्टेशन जाएं। स्टेशन से बाहर निकलते ही लालबाग बाजार सिर्फ 5 से 10 मिनट की पैदल दूरी पर स्थित है। अगर आप दादर या सीएसएमटी की तरफ से आने वाली बसों से सीधा लालबाग बस स्टॉप पहुंच सकते हैं। यहां से बाजार काफी पास पड़ेगा।

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंदों में कूटे 30 रन, फिर शतक से रचा इतिहास, स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को बताया केविन पीटरसन से बेस्ट बल्लेबाज

हैरी ब्रूक का तूफानी शतक देखने के बाद बेन स्टोक्स ने उनका लोहा मान लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने ब्रूक को पीटरसन से बेहतर बताया है. अब सवाल है क्या आप इससे सहमत हैं? Wed, 16 Sep 2026 09:10:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00

AAJTAK 2 LIVE | PAKISTAN में बिगड़े हालात! | IMRAN KHAN के सपोर्ट में कौन-कौन? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers