सवालों पर भड़के ओवैसी, बोले- हर बार मैं ही BJP की B टीम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को घेरा, UCC को लेकर वक्फ़ बोर्ड अध्यक्ष पर तंज
मध्य प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव में अभी बहुत समय है लेकिन BJP और कांग्रेस के बाद अब AIMIM ने भी मध्य प्रदेश में संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है, पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी आज भोपाल पहुंचे उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से मुलाकात की, भोपाल के मतदाताओं का मिजाज जाना और भाजपा सरकार की कमियों और कांग्रेस की कमजोरियों के बारे में जानकारी ली।
इन दिनों मध्य प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितम्बर को इंदौर में छात्रों की गूँज कार्यक्रम करने आ रहे हैं लेकिन उससे पहले आज एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी भोपाल पहुंचे, उनके अचानक दौरे से सियासी हलकों में चर्चाएँ गरम हो गई, कुछ लोग दबी जुबान से राहुल गांधी के कार्यक्रम और ओवैसी के दौरे को आपस में जोड़ने लगे।
खुद को BJP की B कहने पर भड़के ओवैसी
उधर पार्टी नेताओं से मीटिंग के बाद ओवैसी ने मीडिया से बात की, मीडिया ने जब उनसे भाजपा की बी टीम कहे जाने पर सवाल किया तो ओवैसी भड़क गए , उन्होंने भाजपा के जीतने और कांग्रेस के हारने या फिर कांग्रेस के जीतने और भाजपा के हारने उदाहरण देते हुए खुद को बी टीम कहने पर पलटवार किया, उन्होंने कहा यदि आप हर बात में हमें हीरो बनाना चाहते हो तो ये बताओ तुम खुद जीरो क्यों बनना चाहते हो?
जीतू पटवारी पर साधा निशाना
मुसलमानों से जुड़े सवाल पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा ये लोग मुसलमान का नाम लेने से कतराते हैं उन्होंने उल्टा सवाल किया कि बताओ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुसलमान शब्द कब बोला ? UCC पर मध्य प्रदेश वक्फ़ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल एक बयान से जुड़े सवाल पर भी ओवैसी ने तंज कसा।
सनवर पटेल पर ओवैसी ने कसा तंज
ओवैसी ने कहा जो लोग संविधान को जानते नहीं है जो लोग अपने दीन की हिफाजत करना नहीं चाहते जो लोग अपनी जिंदगी को कुरान और सुन्नत के तहत गुजारना नहीं चाहते और जो लोग सरकार के सामने झुक जाते हैं तो ऐसे लोगों से आप कोई उम्मीद मत कीजिये लेकिन जो लोग ऐसा करते है जाहिर है वे सच को सच और गलत को गलत ही कहेंगे।
CM Vishnu Deo Sai News: सीएम को देखकर खुशी से खिल उठा बुजुर्ग मीरा का चेहरा, मुख्यमंत्री साय ने खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’, महिला से की आत्मीय बातचीत
CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने बुजुर्ग मीरा के पसरे पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए से एक दीया खरीदा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24










