Disha Patani: गणपति उत्सव में दिशा ने पहना डीप नेक ब्लाउज, तो भड़क उठे नेटिजन्स; बोले- पूजा में आई हैं या फैशन शो में?
Disha Patani Deep Neck Blouse Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस मुंबई में अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था, लेकिन उनके ब्लाउज की डीप नेकलाइन को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए।
दिशा के गणपति उत्सव में पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने धार्मिक आयोजन में उनके कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई। वहीं, कई यूजर्स ने इसे लेकर हाल ही में हुई कृति सेनन की राखी विज्ञापन वाली कंट्रोवर्सी से भी जोड़ दिया।
दिशा के लुक पर क्या बोले यूजर्स?
So this is what Disha Patani wore for Ganpati darshan.
— Mayank Burmee (@BurmeeM) September 15, 2026
Did she come for Ganesh puja or a dance party?
No one is denying her right to wear what she wants.
But a religious occasion has its own dignity.
First Kriti Sanon on Rakhi, now this on Ganesh Chaturthi.
Why do… pic.twitter.com/4cW1WaQIME
गणपति उत्सव के लिए दिशा ने लाल रंग का घाघरा पहना था, जिस पर खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और एक लाल दुपट्टा कैरी किया था। लुक को उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स, चूड़ियों और खुले बालों के साथ पूरा किया। जैसे ही दिशा की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया।
Look what Disha Patani is wearing while celebrating Ganesh Chaturthi.
— ???????????? ???????????????????????? (@jod_insane) September 14, 2026
These talentless actresses always wear revealing clothes to stay in the limelight because they have zero talent. pic.twitter.com/fwo3affLu6
कुछ लोगों का कहना था कि धार्मिक आयोजनों में कपड़ों को लेकर एक सामान्य ड्रेस कोड होना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि गणपति उत्सव जैसे मौके पर इस तरह के आउटफिट की क्या जरूरत है। वहीं, दूसरे यूजर ने दिशा के लुक की तुलना रैंप वॉक से कर दी। कुछ लोगों ने यह भी सवाल किया कि गणपति दर्शन के लिए पहुंची दिशा का लुक धार्मिक आयोजन के हिसाब से सही था या नहीं।
कृति सेनन की कंट्रोवर्सी से हुई तुलना
दिशा के लुक पर हुई बहस के बीच सोशल मीडिया पर कृति सेनन का नाम भी सामने आया। दरअसल, हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड के राखी विज्ञापन को लेकर कृति को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। विज्ञापन में कृति ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आई थीं। कुछ लोगों ने इस आउटफिट को लेकर आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने के बाद ब्रांड ने विज्ञापन को अपने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया था।
दिशा और कृति के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी हाल ही में इमरान हाशमी के साथ फिल्म आवारापन 2 में नजर आई थीं। वहीं, कृति सेनन को हाल ही में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म कॉकटेल 2 में देखा गया था।
एम्बैसी डेवलपमेंट्स का बेंगलुरु में दो आवासीय परियोजनाओं से 4,500 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
एम्बैसी डेवलपमेंट्स का बेंगलुरु में दो आवासीय परियोजनाओं से 4,500 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24









