सूरज पंचोली बोले- कभी दिशा सालियान से नहीं मिला:उनकी मौत में मेरा नाम घसीटना गलत; एक्टर सुशांत की मैनेजर थीं दिशा
एक्टर सूरज पंचोली ने एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में खुद का नाम जोड़े जाने पर सफाई दी है। इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी कर सूरज ने कहा कि वे जीवन में कभी भी दिशा सालियान या शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से न तो सीधे मिले हैं और न ही अप्रत्यक्ष रूप से। सूरज ने अपना नाम इस केस में घसीटे जाने को गलत बताते हुए कहा कि 4-5 साल पहले सीबीआई और पुलिस उनका बयान दर्ज कर चुकी है। फिर भी अगर जांच एजेंसियां पूछताछ करना चाहें तो वे पूरे सहयोग के लिए तैयार हैं। इन्स्टाग्राम पोस्ट में सूरज ने जताई नाराजगी सूरज पंचोली ने अपनी इन्स्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि बीते कुछ सालों से कई मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों में लगातार उनका नाम दिशा सालियान की मौत से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि वे हर रिपोर्ट का जवाब नहीं देना चाहते थे, लेकिन बार-बार एक ही बात होने पर बोलना जरूरी हो गया था। सूरज ने कहा कि बिना किसी सबूत या तथ्यों के उनका नाम इस मामले में घसीटना बहुत परेशान करने वाला और गलत है। उन्होंने अपील की कि बिना पुख्ता सबूतों के किसी की मौत को जरिया बनाकर दूसरे इंसान की छवि खराब नहीं की जानी चाहिए। 'हेडलाइन और टीवी डिबेट सबूत नहीं' सूरज पंचोली ने लोगों और मीडिया से अपील की कि वे अफवाहों के आधार पर राय न बनाएं। उन्होंने लिखा, "न्यूज या सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिख रहा है, उस पर तुरंत भरोसा मत करिए। टीवी पर हेडलाइन, डिबेट या किसी का बयान सबूत नहीं होता।" सूरज ने कहा कि टीवी पर चर्चा में आने वाले हर नाम के पीछे एक असली इंसान और उसका परिवार होता है। वे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच का समर्थन करते हैं और उन्हें देश के कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। 2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। घटना के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी। अक्टूबर 2020 में पुलिस ने मौत को सुसाइड बताया था। वहीं दिसंबर 2023 में केस दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। इसमें भी आत्महत्या की बात कही गई थी। पिता की शिकायत पर CBI ने दर्ज की FIR इस मामले में हाल ही में तब नया मोड़ आया जब सीबीआई ने दिशा के पिता सतीश सालियान की शिकायत और उनके दर्ज कराए बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की। सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा के मुताबिक, एफआईआर और शिकायत में आदित्य ठाकरे, रोहन राय, रिया चक्रवर्ती और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का नाम शामिल है। इसी नए घटनाक्रम के बाद एक बार फिर सूरज पंचोली का नाम मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आदित्य ठाकरे बोले-दिशा सालियान मौत से मेरा कोई लेना-देना नहीं:मैं आरोपों का जवाब क्यों दूं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने नई दिल्ली में गुरुवार को एक्टर सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, तो मैं इन आरोपों पर जवाब क्यों दूं।" पूरी खबर पढ़ें… ‘मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था’, एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया है। शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, राजधानी में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल
दिल्ली में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सरकार हॉस्टल की सुविधा बढ़ाने की तैयारी में है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाएगी। इनमें लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए रहने की व्यवस्था होगी। दिल्ली की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र इन हॉस्टलों का लाभ उठा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हॉस्टल बनाने को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं और सरकार ने इसके लिए संभावित जगहों की पहचान भी शुरू कर दी है। साथ ही हॉस्टल से जुड़ी नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसमें छात्रों की जरूरतों के साथ-साथ हॉस्टल में दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।
दिल्ली सरकार बनाएगी दस हजार हॉस्टल
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि सरकार की कोशिश सिर्फ छात्रों को रहने की जगह उपलब्ध कराना नहीं है बल्कि उन्हें सुरक्षित और किफायती आवास देना भी है। उनका कहना है कि दिल्ली में देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसे में उनके अभिभावक चाहते हैं कि बच्चों को रहने के लिए सुरक्षित जगह मिले और उन्हें खाने-पीने या आवास की परेशानी न उठानी पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार ऐसे हॉस्टल तैयार करना चाहती है जहां माता-पिता अपने बच्चों को बिना किसी चिंता के भेज सकें। छात्रों को भी रहने की चिंता से मुक्त माहौल मिले ताकि वे अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दे सकें।
स्टूडेंट्स की बड़ी समस्या का निकलेगा हल
दिल्ली में छात्रावास की कमी लंबे समय से चर्चा में रही है। खासकर दिल्ली विश्वविद्यालय और राजधानी के दूसरे शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बाहर के छात्रों के सामने हॉस्टल या सुरक्षित पीजी ढूंढना हमेशा से बड़ी चुनौती रहती है। सीमित हॉस्टल सीटों के कारण बड़ी संख्या में छात्र निजी पीजी और किराये के कमरों पर निर्भर हैं। ऐसे में सरकार का 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का फैसला छात्र आवास की समस्या को कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Initially, 10,000 students will be provided fully equipped hostel facilities by our government, and work towards this is already underway.
Every student who comes to Delhi carries a dream in their eyes, years of hard work behind them and the hopes of a family back home. Our… pic.twitter.com/pI7BNOIaqN
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 15, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News









