Responsive Scrollable Menu

DK Shivakumar बोले जनता डरे तो Democracy तानाशाही बन जाती है

(फाइल फोटो के साथ) बेंगलुरु, 15 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि जब लोग सरकार से डरने लगते हैं तो लोकतंत्र तानाशाही में बदल जाता है। उन्होंने सभी के लिए समान सम्मान और अवसर सुनिश्चित करके लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया। विश्व लोकतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव और मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लोगों के अधिकार, गरिमा और शासन में उनकी भागीदारी भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब लोग सरकार से डरने लगते हैं, तो लोकतंत्र तानाशाही में बदल जाता है। जब सरकार अपने लोगों का सम्मान करती है, तो वही लोकतंत्र बन जाता है।’’ शिवकुमार ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत मौजूदा ‘पांच गारंटी’ योजनाओं के अलावा ‘छठी गारंटी’ योजना के रूप में ‘भूमि गारंटी’ शुरू करने पर भी विचार कर रही है। शिवकुमार ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की एक लंबी परंपरा रही है।

उन्होंने 12वीं सदी के ‘अनुभव मंटप’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संस्था ने समानता और भागीदारी पर जोर दिया था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के तीन दिन के भीतर ही उन्होंने बसवकल्याण स्थित इस ऐतिहासिक संस्था का दौरा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र केवल मतदान का अधिकार नहीं है, बल्कि गरिमा के साथ जीने का अधिकार भी है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान करना अधिकार है, जबकि लोकतंत्र को मजबूत करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने पंचायत से लेकर संसद तक युवाओं को सार्वजनिक जीवन में आने के अवसर देने की जरूरत पर जोर दिया। स्कूल और कॉलेज के चुनावों में अपने अनुभवों को याद करते हुए शिवकुमार ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी से उन्हें रोकने की कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने अन्य नेताओं का समर्थन करना और उन्हें आगे बढ़ाना जारी रखा। उन्होंने कॉलेजों में अनुशासित तरीके से चुनाव कराने और उभरते नेताओं को अधिक अवसर देने की पैरवी करते हुए कहा, ‘‘नेता वह होता है जो अनुयायी नहीं, बल्कि नेता तैयार करता है।’’ शिवकुमार ने कहा, ‘‘मेरे और (उपमुख्यमंत्री) परमेश्वर जैसे लोग इस व्यवस्था के मालिक नहीं हैं।

सत्ता आपकी है। भले ही मैं आज मुख्यमंत्री हूं, लेकिन अंततः मैं जनता का सेवक हूं।’’ उन्होंने कहा कि जिस राजनीतिक दल कांग्रेस से वह जुड़े हैं, उसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की ताकत देश की ताकत है।

कांग्रेस का इतिहास देश का इतिहास है। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो इसका मतलब है कि समाज के सभी वर्ग सत्ता में आए हैं।’’ महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के ‘‘बलिदानों’’ का जिक्र करते हुए शिवकुमार ने कहा कि देश के इतिहास में उनके योगदान को मिटाया नहीं जा सकता। उन्होंने राजीव गांधी द्वारा किए गए 73वें और 74वें संविधान संशोधनों को जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए शिवकुमार ने कहा कि करीब एक करोड़ मतदाताओं के मतदान का अधिकार छिनने की आशंका है, जबकि करीब 47 लाख लोगों को अब अपने मताधिकार को फिर से हासिल करने का अवसर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पात्र लोगों को आवासीय और आय प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का फैसला किया है, ताकि उन्हें अपने मताधिकार की रक्षा करने और उसका इस्तेमाल करने में मदद मिल सके। शिवकुमार ने कहा, ‘‘किसी का भी मताधिकार नहीं छिनना चाहिए।

कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा या प्रभावशाली क्यों न हो, उसका मतदान का अधिकार नहीं छीना जाना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई व्यक्ति किस राजनीतिक दल का समर्थन करता है।’’ वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए शिवकुमार ने 2019 से 2023 तक राज्य में सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। शिवकुमार ने कहा, ‘‘एक समय यहां ‘डबल इंजन’ की सरकार (भाजपा) थी।

कई योजनाएं और सपने थे। लेकिन आप सभी ने हमें 136 सीटें देकर सत्ता में पहुंचाया।’’ लोकतंत्र को सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ते हुए शिवकुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने ‘पांच गारंटी’ योजनाएं शुरू की हैं और इनके तहत करीब 52,000 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों को देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार “छठी गारंटी—भूमि गारंटी” पर भी विचार कर रही है और पात्र लाभार्थियों को संपत्ति का अधिकार देने के साथ-साथ अगले तीन वर्षों में करीब 10 से 15 लाख गरीब लोगों को भूखंड उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार खेती के लिए कृषि भूमि उपलब्ध कराने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रही है कि विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे। शिवकुमार ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का भी आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए उपमुख्यमंत्री परमेश्वर के नेतृत्व में करीब 10,000 ‘भारत जोड़ो युवा संघ’ स्थापित किए जा रहे हैं। इससे पहले परमेश्वर ने कहा कि सामाजिक लोकतंत्र के बिना राजनीतिक लोकतंत्र कायम नहीं रह सकता।

उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, मानवाधिकार, प्रेस की स्वतंत्रता, जनभागीदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक नींव ने 80 वर्षों में कई चुनौतियों का सामना करते हुए खुद को कायम रखा है। परमेश्वर ने चेतावनी दी कि अगर लोकतंत्र कमजोर हुआ तो दलित, पिछड़े समुदाय और अल्पसंख्यक सबसे पहले प्रभावित होने वाले वर्ग में होंगे।

परमेश्वर ने ‘युवा संसद’ जैसी पहल के जरिए ‘जेन-जी’ को लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए तैयार करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

Continue reading on the app

Breaking News: 5 बजे की बड़ी खबरें! | UP News | Aaj ki Badi Khabar | CM Yogi | UP Police | Politics

Breaking News: 5 बजे की बड़ी खबरें! | UP News | Aaj ki Badi Khabar | CM Yogi | UP Police | Politics #breakingnews #cmyogi #aajkibadikhabre #upnews news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, brics summit 2026, vande mataram row, delhi ncr train cancelled, punjab drug yatra, delhi brics security, bihar flood, sitapur flood, samastipur flood, bulandshahr ganga flood, mirzapur the movie, shoorveer song controversy

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका के खिलाफ Test Series में वापसी चाहते हैं Pakistan के तेज गेंदबाज Haris Rauf

कभी टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ अब लाल गेंद के खेल में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं। हाल के समय में पाकिस्तान की टीम से दूरी और सीमित मौकों के बीच रऊफ ने घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश शुरू कर दी है। उनका लक्ष्य नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की टीम में जगह बनाना है।

हारिस रऊफ फिलहाल पाकिस्तान में खेली जा रही प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में पाकिस्तान टेलीविजन की ओर से खेल रहे हैं। पिछले सप्ताह शुरू हुए इस टूर्नामेंट में उन्होंने ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए। हालांकि मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ, लेकिन रऊफ का प्रदर्शन उनके लिए काफी अहम रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार रऊफ चाहते हैं कि प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजर में आए। पाकिस्तान को नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है और रऊफ इस दौरे के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक रऊफ का टेस्ट क्रिकेट को लेकर रुख बिल्कुल अलग था। पाकिस्तान में लगातार मांग उठती रही कि वह टेस्ट मैचों में देश के लिए खेलें, लेकिन वह लंबे प्रारूप को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे। यही वजह रही कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई साल बिताने के बावजूद उन्होंने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। उनका यह एकमात्र टेस्ट करीब चार साल पहले खेला गया था।

हाल के महीनों में भी रऊफ का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ रिश्ता बहुत सहज नहीं रहा है। उन्हें टीम में पहले जैसी जगह नहीं मिल रही है और हाल में वह मुख्य रूप से एकदिवसीय क्रिकेट तक सीमित रहे हैं। उनका आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला करीब एक साल पहले भारत के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में था।

अब रऊफ ने लंबे प्रारूप को लेकर अपना नजरिया बदलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए अपना नाम सामने रखना चाहते हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान को तेज गेंदबाज की जरूरत है और प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में अभी उनके पास खुद को साबित करने के लिए कई मुकाबले बाकी है।

रऊफ ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले सीजन में चार दिवसीय क्रिकेट खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से पहले भी उन्होंने दूसरे स्तर की घरेलू क्रिकेट में समय बिताया था। उनके अनुसार जब भी मौका मिलता है, लंबे प्रारूप में खेलना खुद को बेहतर बनाने का अच्छा तरीका है।

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल के महीनों में घरेलू क्रिकेट को लेकर खिलाड़ियों पर सख्ती बढ़ाई है। बोर्ड चाहता है कि राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने वाले खिलाड़ी उपलब्ध होने पर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लें। ऐसा नहीं करने पर खिलाड़ियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

इसी नीति के बीच कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट की ओर लौटना देखा गया है। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी हाल में लाल गेंद के क्रिकेट को प्राथमिकता देने की बात कह चुके हैं। अब हारिस रऊफ भी इसी दिशा में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

रऊफ के लिए श्रीलंका सीरीज में जगह बनाना आसान नहीं होगा। उन्हें प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के बाकी मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा और लंबे प्रारूप में अपनी फिटनेस तथा गेंदबाजी क्षमता साबित करनी होगी। फिलहाल उनका पांच विकेट का प्रदर्शन चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी रखने की अच्छी शुरुआत माना जा रहा है। अंतिम फैसला उनके आगे के प्रदर्शन और टीम की जरूरत के आधार पर होने वाला है।

Thu, 17 Sep 2026 20:42:00 +0530

  Videos
See all

PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा प्रवक्ता शिवम त्यागी ने दीयों से बनाई मोदी की तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:43:22+00:00

Tamannaah Bhatia ने Chhath Puja और Chhath Geet पर क्या कहा?| #shorts #tamannaahbhatia #chhathpuja #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:35:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers