Responsive Scrollable Menu

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला को ट्रेन ने कुचला:दोस्त के साथ ट्रेक पर बैठी थी; ट्रेन ऑपरेटर बोला- महिला हंस रही थी

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक हादसे में भारतीय मूल की महिला और उसके नेपाली-अमेरिकी दोस्त की मौत हो गई। दोनों की उम्र 24 साल थी। वे लोअर मैनहट्टन के एक सबवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बैठे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन ने दोनों को कुचल दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दोनों ट्रेन आने से कुछ सेकंड पहले ट्रैक पर शांति से बैठे दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन ऑपरेटर ने बताया कि उसने महिला को हंसते हुए देखा था। वह दोस्त को अपनी तरफ खींच रही थी। ट्रेन ऑपरेटर बोला- इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की थी यह घटना स्प्रिंग स्ट्रीट सबवे स्टेशन की है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के मुताबिक, न्यू जर्सी के डेटन की रहने वाली मलाइका चित्रे और सेरेविल के रहने वाले नवम कौल रात करीब 3:15 बजे ट्रैक पर थे। इसी दौरान ट्रेन ने दोनों को टक्कर मार दी। इसी दौरान एक राहगीर ने घटना का वीडियो बना ली। ट्रेन ऑपरेटर ने बताया कि उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन को समय रहते रोका नहीं जा सका। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। न्यूयॉर्क डेली न्यूज के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रेन में मौजूद करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ट्रैक पर क्यों बैठे, इसकी जांच जारी अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मलाइका और नवम आधी रात को रेलवे ट्रैक पर क्यों बैठे थे। इस मामले की जांच जारी है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि कहीं दोनों ने शराब या कोई दूसरी नशे की चीज तो नहीं ली थी। इससे संभव है कि उन्हें खतरे का अंदाजा समय रहते नहीं हुआ हो। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, जांचकर्ताओं ने आत्महत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। दोनों दोस्त एक ही यूनिवर्सिटी से थे मलाइका चित्रे एक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी में ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती थीं। वहीं नवम कौल सॉफ्टवेयर कंपनी ब्लूमबर्ग में फाइनेंशियल डेटा एनालिस्ट थे। दोनों ने न्यू जर्सी की रटगर्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और लगभग एक ही समय में ग्रेजुएशन किया था। नवम के दोस्त बोले- गलत कदम की कोई वजह नहीं थी नवम कौल के दोस्तों और जानने वालों ने उन्हें मिलनसार और खुशमिजाज इंसान बताया। लोगों के मुताबिक, वह अपने समुदाय में काफी पसंद किए जाते थे। नवम के एक दोस्त की मां ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि दोनों एक ही माहौल में बड़े हुए थे। वे एक ही दोस्तों के ग्रुप और साउथ एशियन कम्युनिटी का हिस्सा थे। सभी साथ में घूमते और त्योहार मनाते थे। उनके मुताबिक, नवम की जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं था जिससे लगे कि वह कोई गलत या बेवकूफी भरा कदम उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवम नेपाली मूल के थे। उनके माता-पिता करीब 30 साल पहले नेपाल से अमेरिका आकर बस गए थे। मलाइका की पड़ोसी बोले- वह बहुत होशियार और समझदार थीं मलाइका के परिवार के घर के पास रहने वाले एक पड़ोसी ने बताया कि वह बहुत होशियार और समझदार छात्रा थीं। पड़ोसी ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि मलाइका की मौत की खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्हें अब भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर दोनों रेलवे ट्रैक पर क्यों थे। NYPD के मुताबिक, दोनों की मौत के मामले में जांच अभी जारी है। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… जंगली कुत्ते मादा की तलाश में 4000 km घूमे जाम्बिया के काफ्यू नेशनल पार्क से निकले तीन अफ्रीकी जंगली कुत्तों ने साथी और नया इलाका तलाशने के लिए करीब 4,126 किमी का सफर तय किया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Hero Motors IPO कल से रिटेल निवेशकों के लिए ओपन, GMP पहुंचा 22 रुपये, चेक करें प्राइस बैंड

Hero Motors IPO निवेशकों के लिए 16 सितंबर को खुल जाएगा। ग्रे मार्केट में आईपीओ 22 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027 Auction भारत में कराने की तैयारी, Governing Council की बैठक में हुआ फैसला

हाल ही में विदेश में आयोजित होने के बाद, IPL 2027 का खिलाड़ियों का ऑक्शन (नीलामी) फिर से भारत में होने जा रहा है। यह फ़ैसला 15 सितंबर को गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, यह एक मिनी-ऑक्शन होगा, जबकि अगले साल का मेगा ऑक्शन एक बार फिर भारत के बाहर आयोजित किया जा सकता है। यह कदम IPL फ्रेंचाइजी की उन चिंताओं के बाद उठाया गया है, जिनमें उन्होंने अपनी टीमों और डेलिगेशन को एक छोटे ऑक्शन के लिए विदेश भेजने में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों का ज़िक्र किया था।

इसे भी पढ़ें: Sanju Samson ने T20 में 57 रन जड़कर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मैं रोबोट नहीं हूं

माना जा रहा है कि अबू धाबी में हुए पिछले ऑक्शन के बाद BCCI ने इन चिंताओं पर ध्यान दिया है। पिछला ऑक्शन 2023 में भारत के कोच्चि में हुआ था। इसके बाद दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में यह इवेंट आयोजित किया गया। वहीं, 2027 के ऑक्शन के लिए अभी तक जगह तय नहीं की गई है। सही रहने की जगह का मिलना एक अहम बात होगी, खासकर इसलिए क्योंकि यह इवेंट अक्टूबर और दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह के सीज़न के दौरान होने की उम्मीद है।

खबरों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी डेलिगेशन के लिए BCCI को कुछ रातों के लिए 100 से ज़्यादा कमरों की ज़रूरत होगी। इसलिए, संभावित होस्ट शहरों में फाइव-स्टार होटलों की उपलब्धता जगह तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगी। इस बीच, IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि BCCI ऑक्शन को भारत में आयोजित करने की योजना बना रहा है, लेकिन शादी-ब्याह के व्यस्त समय के दौरान सही जगह खोजने में अब तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka के खिलाफ 80 रन की पारी से Jos Buttler का कमाल, Rohit Sharma को पछाड़ा

धूमल ने कहा कि हम हर साल भारत में ऐसा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन शादियों के भारी सीज़न के कारण हमें वेन्यू नहीं मिल पाता। इसलिए, हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि इस साल यह यहीं हो, क्योंकि यह एक छोटा ऑक्शन होगा और उम्मीद है कि हमें वेन्यू मिल जाएगा। धूमल 18 सितंबर को BCCI की AGM के दौरान IPL चेयरमैन के तौर पर फिर से चुने जाने वाले हैं।
 

Wed, 16 Sep 2026 18:40:00 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav: BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, निर्दलीयों ने बिगाड़ा सियासी गणित! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T13:39:20+00:00

Nitesh Rane on Disha Salian Murder Case LIVE: CBI को मिले सबूत! | SSR | Breaking News | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T13:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers