मिसाइलों से फाइटर जेट तक... ट्रंप के ईरान युद्ध में 120 दिन में धुआं-धुआं हो गए 320407 करोड़
ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका को मात्र चार महीनों में करीब 33.4 अरब डॉलर का खर्च आया है। 28 फरवरी से 29 जून तक चले अभियान में इस रकम का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा हथियार और गोला-बारूद पर लगा है।
CRPF कोबरा यूनिट की पहली महिला IG बनीं संजुक्ता:2006 बैच की IPS अधिकारी हैं, असम की लेडी सिंघम कही जाती थीं
2006 बैच की IPS अधिकारी संजुक्ता पाराशर को CRPF की कोबरा (CoBRA) यूनिट का IG नियुक्त किया गया। CoBRA का पूरा नाम कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। CRPF मुख्यालय ने पिछले हफ्ते उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। जानकारी आज सामने आई है। संजुक्ता पाराशर असम-मेघालय कैडर की IPS अधिकारी हैं। वह 1996 बैच के IPS अधिकारी दानेश राणा की जगह लेंगी। संजुक्ता पाराशर का अनुभव संजुक्ता पाराशर इससे पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने कैडर राज्य असम में भी सेवाएं दी हैं। CoBRA का गठन और काम CRPF ने कई राज्यों में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) से निपटने के लिए 2008-09 में CoBRA बनाई थी। इस यूनिट को पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद से निपटने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। CRPF ने हाल ही में मणिपुर में सशस्त्र हिंसा रोकने के लिए CoBRA की दो यूनिट तैनात की हैं। गृह मंत्रालय (MHA) के मुताबिक, CoBRA कमांडो ने खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल युद्ध और गुरिल्ला ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। मंत्रालय के अनुसार, इन अभियानों से देश में माओवादी हिंसा खत्म करने में मदद मिली। यह हिंसा इसी मार्च में खत्म हुई। CRPF में एक और IG की नियुक्ति आदेश में 2003 बैच के IPS अधिकारी वीके बिरदी की CRPF की VIP सुरक्षा विंग के नए IG के तौर पर नियुक्ति की भी जानकारी दी गई है। वीके बिरदी CRPF कैडर के अधिकारी सुनील जू़न की जगह लेंगे। सुनील जू़न को गुरुग्राम स्थित CRPF की अधिकारियों की अकादमी में तैनात किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan







