Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी ने चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर की मुश्किलें, आवास की समस्या का किया समाधान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के विकास के साथ-साथ तमाम परिवारों के लिए बड़ा सहारा बन गए हैं. जो उन्हें हर मुश्किल से निकालने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. हाल के दिनों में सीएम योगी ने राज्य के सभी जिलों को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोनजाओं की सौगात दी है तो वहीं ऐसे परिवारों को मुश्किलों से भी निकाला है जो बेहद तंग हाली में जीवन काट रहे हैं.

आज हम आपको बस्ती के एक ऐसे ही परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसकी सीएम योगी ने मदद की और उसकी सभी समस्याओं को खत्म कर दिया. दरअसल, बस्ती जिले के रामकिशन पांडे के परिवार में चार दिव्यांग बच्चे हैं. ऐसे में परिवार बेहद परेशानी में था, लेकिन सीएम योगी ने इस परिवार की समस्याओं को गंभीरता से लिया और उनके निर्देश के बाद उनका समाधान भी हो गया.

आवास की थी सबसे बड़ी समस्या

इस परिवार की सबसे बड़ी समस्या बच्चों के दिव्यांग होने के साथ-साथ आवास की भी थी. ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर परिवार को कांशीराम आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया गया. जिससे सालों से चली आ रही उनकी सिर पर छत की चिंता दूर हो गई. घर मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली.

दिव्यांग बेटे को दिलाई पेंशन

योगी सरकार ने इस परिवार की सिर्फ आवास तक ही मदद नहीं की बल्कि दिव्यांग बच्चों के लिए व्हीलचेयर भी उपलब्ध कराई. इसके अलावा परिवार के बड़े बेटे अंकुर को दिव्यांग पेंशन का लाभ भी दिलाया. जिससे परिवार को आर्थिक मदद मिलती रहेगी.

स्कूल में कराई की पढ़ाई की व्यवस्था

इसके अलावा परिवार के बच्चों की शिक्षा पर कोई असर न हो इसके लिए प्रशासन ने उनके स्कूल में एडमिशन का भी इंतजाम करा दिया है. सरकार की इस पहल से बच्चे अब पढ़ सकेंगे और अपने सपनों का भी पूरा कर सकेंगे. यही नहीं परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए उन्हें अंत्योदय राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और उज्ज्वला गैस कनेक्शन की भी सौगात दी है. जिससे परिवार को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं को हर साल पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा: योगी आदित्यनाथ

प्रशासन ने की परिवार की मदद

बता दें कि सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रशासन ने परिवार की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया. उसके बाद उन्हें आवास, शिक्षा, दिव्यांग सहायता और राशन जैसी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश शुरू की. ऐसे में अब परिवार के चारों दिव्यांग बच्चों की जिम्मेदारी के लिए दिन रात मेहनत कर रहे रामकिशन पांडे के परिवार के लिए सरकारी योजना जीवन दान बन गई. 

ये भी पढ़ें: लोकायुक्त संस्थाओं में जनविश्वास जरूरी, शिकायतों का हो निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण : CM योगी

Continue reading on the app

चारधाम यात्रा में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, सीएम धामी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा-2026 में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यात्रा से जुड़े जिलों के जिलाधिकारियों से बात की.

बता दें कि 14 सितंबर तक 50.56 लाख श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं. वहीं, अब तक 66.07 लाख यात्रियों का पंजीकरण हो चुका है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सबसे पहली प्राथमिकता है. यात्रा मार्गों पर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. सीएम धामी ने मौसम और भूस्खलन की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

विभागों के बीच तालमेल के निर्देश दिए 

यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को भी बेहतर रखने को कहा गया है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को तैयार रखने को भी कहा.

होल्डिंग एरिया में आवश्यक सुविधाओं के निर्देश

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया में आवश्यक सुविधाएं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था ऐसी हो कि श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

धाम से 500 मीटर पहले घोड़ा पड़ाव 

मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री धाम में भीड़ एवं आवागमन को देखते हुए धाम से लगभग 500 मीटर पहले दूसरा घोड़ा पड़ाव विकसित करने, डंडी-कंडी सेवाओं को व्यवस्थित करने तथा खरसाली से वैकल्पिक मार्ग के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने पैदल मार्ग पर यात्रियों और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही सुव्यवस्थित रखने तथा सूर्यकुंड क्षेत्र में प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा.

घोड़े-खच्चरों के संचालन में सख्ती 

मुख्यमंत्री ने घोड़े-खच्चरों के संचालन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए. केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा एवं भैरव ग्लेशियर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों, घोड़े-खच्चरों एवं डंडी-कंडी की आवाजाही व्यवस्थित रखी जाए. आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

मार्ग चौड़ीकरण और गड्ढामुक्त के निर्देश

मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री पैदल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा गंगोत्री मार्ग पर चौड़ीकरण एवं गड्ढामुक्त करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने यात्रा मार्गों के भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी करने तथा स्यानाचट्टी क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी मार्ग पर प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में उसे शीघ्र खोलने के लिए आवश्यक मशीनरी की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए.

स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता 

मुख्यमंत्री ने चारों धामों में मौसम की स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए अलाव सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था रखने तथा घोड़े-खच्चरों की लीद का समुचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने को कहा.

आपातकालीन संचार व्यवस्था पर हुई बात 

मुख्यमंत्री ने मोबाइल नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में आपातकालीन संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों एवं दूरसंचार कंपनियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने यात्रा मार्गों पर पर्याप्त शौचालय, पेयजल, विद्युत, प्रकाश एवं शटल सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शौचालयों की नियमित सफाई और औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए.

हेली सेवाओं के टिकट पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं के टिकट निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक वसूली अथवा अनधिकृत टिकट बिक्री की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए. मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर हेली सेवाओं का संचालन किया जाए.

चारधाम के लिए अब तक 66,07,749 पंजीकरण

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता न हो. यात्रा मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों की निरंतर निगरानी करते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बैठक में बताया गया कि चारधाम यात्रा-2026 के लिए अब तक 66,07,749 यात्रियों का पंजीकरण हो चुका है. 14 सितम्बर 2026 की शाम 7 बजे तक 50,56,160 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इनमें यमुनोत्री में 7,08,407, गंगोत्री में 7,89,773, श्री केदारनाथ में 14,98,544, श्री बदरीनाथ में 17,36,619 तथा श्री हेमकुंड साहिब में 3,22,817 श्रद्धालु शामिल हैं.

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, गृह सचिव शैलेश बगौली सहित शासन, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Suryakumar Yadav lalbaugcha raja: घर में बेटी हो... लालबागचा राजा ने पूरी की मन्नत, अब माथा टेकने पहुंचे सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav lalbaugcha raja: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव मुंबई के मशहूर गणेश पंडाल लालबागचा राजा के दर पर आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में मीडिया से दिल खोलकर बात की. सूर्या ने बताया कि कैसे उन्होंने एक बेटी की मुराद मांगी थी और गणपति बप्पा ने इसे पूरा कर दिया. Thu, 17 Sep 2026 06:54:03 +0530

  Videos
See all

PM Modi's 76th Birthday | Breaking News: मोदी के जन्मदिन पर गोयल का Wish की हो रही खूब चर्चा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T03:15:03+00:00

Big Breaking On Disha Salian Case LIVE: कौन हैं दिशा के कातिल? | SSR | CBI Probe | Mumbai Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T03:26:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers