Amazon Now की भारत में सालाना अनुमानित बिक्री 1 अरब डॉलर के पार पहुंची
अमेजन की त्वरित वाणिज्य सेवा ‘अमेजन नाउ’ की भारत में ‘सालाना अनुमानित सकल बिक्री’ एक अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई है। सेवा शुरू होने के बाद से हर तिमाही में ऑर्डर दोगुने हो रहे हैं, जिससे यह अमेजन इंडिया के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स कारोबार इकाई बन गई है। अमेजन इंडिया के ‘कंट्री हेड’ समीर कुमार ने मंगलवार को कहा कि कंपनी दिवाली तक इस सेवा का विस्तार 100 शहरों तक करने की राह पर है।
यह उसकी देशभर के 300 से अधिक शहरों में अमेजन नाउ को ग्राहकों तक पहुंचाने की पहले से घोषित योजना का हिस्सा है। कंपनी ने 10 सप्ताह से भी कम समय में ‘अमेजन नाउ’ का विस्तार चार गुना अधिक शहरों में किया है। इसके साथ ही त्योहारों से पहले 60 से अधिक शहरों व कस्बों में कुछ ही मिनट में आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सरल शब्दों में, सालाना अनुमानित सकल बिक्री से आशय उस बिक्री मूल्य से है, जो मौजूदा बिक्री गति पूरे साल जारी रहने पर कोई कारोबार एक वर्ष में हासिल करेगा।
‘अमेजन नाउ’ के अनुसार, भारत में पिछले तीन महीने की बिक्री की गति के आधार पर उसकी सालाना अनुमानित सकल बिक्री एक अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। कुमार ने कहा, ‘‘ग्राहकों की प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं और हर तिमाही में ऑर्डर दोगुने हो रहे हैं। हम दिवाली तक 100 शहरों तक विस्तार करने की राह पर हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कम समय में ‘अमेजन नाउ’ की भारत में सालाना अनुमानित सकल बिक्री एक अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है, जिससे यह अमेजन इंडिया के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स कारोबार इकाई बन गई है।
त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने तैयार किए 2.5 लाख से अधिक Jobs के मौके
ई-कॉमर्स मंच फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारों से पहले बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए देशभर में 2.5 लाख से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इनमें से करीब 75,000 रोजगार के अवसर उन लोगों के लिए हैं, जो पहली बार नौकरी करने जा रहे हैं।
यह कुल अवसरों का करीब 30 प्रतिशत है। यह भर्ती अभियान देशभर में 7,000 से अधिक ई-कार्ट केंद्रों में चलाया जा रहा है। फ्लिपकार्ट समूह में आपूर्ति श्रृंखला, ग्राहक अनुभव और ‘री-कॉमर्स’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘त्योहारों का समय भारत के पूरे वाणिज्यिक तंत्र को एक साथ लाता है और इसमें हमारी आपूर्ति श्रृंखला की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस साल हम ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अंतिम छोर तक आपूर्ति नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं और साथ ही देशभर में रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं।’’ फ्लिपकार्ट ने कहा कि उसके आपूर्ति श्रृंखला कार्यबल में अब महिलाओं की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अधिक है।
फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंद्वी अमेजन इंडिया ने भी त्योहारों से पहले अपने परिचालन नेटवर्क में 1.6 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। वहीं, मीशो ने पिछले महीने कहा था कि वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने विक्रेता और लॉजिस्टिक तंत्र में 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने की उम्मीद कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









