आटा गूंथने के बाद उंगलियों के निशान क्यों बनाती थीं दादी-नानी? जानिए पितरों और सुख-समृद्धि से जुड़ी यह पुरानी मान्यता
Kneaded Dough Finger Marks: आटा गूंथने के बाद उस पर उंगलियों के निशान बनाने की परंपरा कई घरों में आज भी देखने को मिलती है. धार्मिक मान्यताओं में पूरी तरह गोल और चिकने गूंथे हुए आटे को पिंड के आकार से जोड़कर देखा जाता है. इसी वजह से कुछ परिवार आटे को गोल छोड़ने के बजाय उस पर उंगलियों के निशान बना देते हैं. इस परंपरा को अन्न के सम्मान, मां अन्नपूर्णा और घर की सुख-समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, उंगलियों के निशान बनाने से पितृ दोष दूर होने जैसी बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे मुख्य रूप से धार्मिक मान्यता और पीढ़ियों से चली आ रही घरेलू परंपरा के रूप में समझना चाहिए.
लंच में रोज वही सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? शिमला मिर्च और बेसन से बनाएं चटपटी भुर्जी, मिनटों में होगी तैयार, जानिए तरीका
Shimla Mirch Besan Bhurji Recipe: घर में शिमला मिर्च और बेसन रखा है तो इनसे झटपट स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है. शिमला मिर्च बेसन भुर्जी बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. भुना हुआ बेसन शिमला मिर्च और प्याज के साथ मिलकर सब्जी को अलग स्वाद और टेक्सचर देता है. आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालने से इसका चटपटा स्वाद और बढ़ जाता है. इसे रोटी, फुल्के, पराठे या दाल-चावल के साथ लंच और डिनर में परोसा जा सकता है. कम समय में रोज की सब्जी से कुछ अलग बनाना हो तो यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








